इस गर्मी के मौसम में लंबे समय तक रहने के लिए कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो आराम देने के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिखाएं? तो क्यों न ट्रेंड में चल रही जयपुरी कुर्तियों पर एक नजर फेरा जाए। आपको बता दें, आजकल ये कुर्तियां महिलाओं से लेकर कॉलेज जाने वाली लड़कियों के बीच भी काफी लोकप्रिय है जिसमें खूबसूरत प्रिंट, आकर्षक रंग और स्टाइलिश पैटर्न देखने को मिलते हैं। इसे हर उम्र की महिलाएं आराम से पहन सकती हैं।
हमने जयपुरी कुर्ती चुनने की सलाह क्यों दी?
राजस्थान की पारंपरिक कला से प्रेरित ये कुर्तियां पारंपरिक और मॉडर्न फैशन का बेहतरीन मेल भी कही जाती हैं। जिसे ऑफिस से लेकर छोटे-मोटे फंक्शन के दौरान भी आराम से पहना जा सकता है। साथ ही, यह काफी मुलायम और आरामदायक फैब्रिक में आती हैं जिससे लंबे समय तक इसे पहना जा सकता है और गर्मी से बचा कर भी ये आपको रखेंगी।
