कुर्ता हमेशा से ही हर लड़की और महिला की पसंद रहा है। फिर वो चाहें किसी फंक्शन में जाना हो या ऑफिस में एथेनिक लुक लेना हो, कुर्ता एकमात्र ऐसा विकल्प है जिसे आप आसानी से कैरी करके बजट रेंज में रहते हुए बेहतरीन लुक पा सकती हैं। एक से बढ़कर एक डिजाइन में आने वाले कुर्ते के विकल्पों में अभी Gujarati प्रिंट वाले ऑप्शन काफी ट्रेंड में हैं। स्टाइल स्ट्रीट की दुनिया में काफी पसंद किए जाने वाले ऐसे ही Kurta Sets के विकल्प हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, इन्हें आप अपने अनुसार ऑफिस वियर या फिर फंक्शन आउटफिट के तौर पर कैरी कर सकती हैं।
क्या है गुजराती कुर्ते सेट की खासियत और कैसे करें इन्हें स्टाइल?
मिरर वर्क, एम्ब्रॉयडरी से लेकर बंधेज प्रिंट तक में आने वाले ये कुर्ता सेट बढ़िया फैब्रिक का इस्तेमाल करके तैयार किए जाते हैं। इनमें आपको आकर्षक कढ़ाई के साथ रंगीन धागों का वर्क देखने को मिल जाएगा। चटख रंग में पेश किए गए इन Kurta Sets For Women को आप झुमके के साथ कैरी कर सकती हैं। फुटवियर के लिए आप जूती या फिर हील्स भी ट्राई करके देख सकती हैं। इसके साथ ही खुले बाल आपके लुक को और भी बेहतर कर सकते हैं।
