मौका चाहे जो भी हो हर कोई चाहता है कि वो सबसे स्टाइलिश दिखे। इसके लिए लोग आउटफिट से लेकर एक्सेसरीज तक का चयन काफी सोच-समझकर करते हैं। लेकिन इन सब के बीच अक्सर लोग अपने फुटवियर पर ध्यान देना भूल जाते हैं या फिर फुटवियर को अपने आउटफिट से मिसमैच करके पहन लेते हैं, जिससे उनकी पर्सनैलिटी खराब दिखने लगती है। इसलिए कोई भी आउटफिट हो हमेशा उसके हिसाब से ही फुटवियर चुनना बहुत जरूरी है। ताकि आपका लुक एकदम परफेक्ट नजर आ सके। ऐसे में अगर आप भी अपने कैजुअल आउटफिट के साथ पहनने के लिए फुटवियर की तलाश में हैं तो यहां से विकल्प देख सकते हैं। यहां अलग-अलग डिजाइन वाले फुटवियर की लिस्ट दी जा रही है, जो आजकल काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। इन सभी फुटवियर को अपने स्टाइल स्ट्रीट में शामिल करके आप अपने कैजुअल लुक को अपग्रेड कर सकते हैं।
कैजुअल आउटफिट के साथ किस तरह के फुटवियर अच्छे लगते है?
- स्नीकर्स- कैजुअल कपड़ों के साथ स्नीकर्स काफी अच्छे लगते हैं। ये स्टाइलिश होने के साथ ही काफी आरामदायक भी होते हैं, जिन्हें पहन कर काफी अच्छा लुक मिलता है। खास बात यह है कि स्नीकर्स किसी भी तरह के आउटफिट साथ परफेक्ट मैच करते हैं।
- सैंडल- सैंडल भी एक अच्छा विकल्प है, जो खासतौर पर गर्मियों में कैजुअल आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं। मार्केट में अलग-अलग डिजाइन वाले सैंडल आसानी से मिल जाते हैं, जिन्हें अपने आउटफिट के अनुसार चुना जा सकता है।
- क्लॉग- आजकल क्लॉग्स भी काफी ट्रेंड में है, जिन्हें रेगुलर वियर के तौर पर या फिर कैजुअल आउटफिट के साथ पहनने के लिए लिया जा सकता है। इनका मोटा सोल और ओपन डिजाइन आरामदायक होने के साथ ही आपको स्टाइलिश और कूल लुक दे सकता है।
- फ्लिप फ्लॉप- वैसे तो ज्यादातर फ्लिप फ्लॉप का इस्तेमाल रेगुलर वियर के तौर पर ही किया जाता है, लेकिन आजकल मार्केट में काफी सारे नए-नए डिजाइन वाले फ्लिप फ्लॉप आने लगे हैं, जिन्हें कैजुअल कपड़ों के साथ पहन कर कूल लुक पाया जा सकता है।
