ठंड के मौसम में हर महिला अपनी स्टाइल में किसी तरह की कमी नहीं आने देना चाहती, और ऐसे में हूडी एक लोकप्रिय विकल्प बन जाती है। कॉलेज, ऑफिस, पिकनिक, यात्रा या ऐसी ही किसी कैजुअल आउटिंग पर हूडी को जींस, ट्राउजर, स्कर्ट, शॉर्ट्स या कार्गो के साथ स्टाइल किया जा सकता है। ये शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ दिखने में भी काफी स्टाइलिश होती हैं और इनमें तरह-तरह के रंग व प्रिट की वैरायटी भी आसानी से मिल जाती है। इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं सर्दी के मौसम में पहनने के लिए स्टाइलिश डिजाइन वाली Ladies Hoodie का कलेक्शन। इन्हें आप ठंड में तरह-तरह से स्टाइल कर सकेंगी और ये आपको ठंडी हवाओं से बचाने में भी मददगार हो सकती हैं।
ऐसे ही नए फैशन ट्रेंड्स की जानकारी मिलेगी स्टाइल स्ट्रीट पर
Faq's
आजकल महिलाएं किस तरह की हूडी को पसंद कर रही हैं?
आजकल महिलाएं ओवरसाइज़्ड और क्रॉप टॉप स्टाइल वाली हूडr पसंद कर रही हैं। ओवरसाइज़्ड हूडी आरामदायक, कैज़ुअल लुक देती है, जबकि क्रॉप्ड हूडी ट्रेंडी और फैशन-फॉरवर्ड मानी जाती हैं। इसके अलावा, ग्राफिक प्रिंट्स, एम्ब्रॉयडरी, और ज़िपर वाली हूडी भी काफी लोकप्रिय है।
किस मटेरियल से बनी हूडी सर्दियों के लिए सही होती है?
सर्दियों के लिए फ्लीस या कॉटन ब्लेंड से बनी हूडी सबसे अच्छी होती है। फ्लीस बेहद गर्म और रोयेंदार होता है, जो बेहतरीन इंसुलेशन प्रदान करता है। वहीं, अंदर से ब्रश किए गए कॉटन या पॉली-कॉटन ब्लेंड हूडी नर्म, आरामदायक होती है और पर्याप्त गर्माहट देती है।
हूडी को महिलाएं ठंड के मौसम में कैसे स्टाइल कर सकती हैं?
महिलाएं हूडी को ठंड में लेयरिंग करके स्टाइल कर सकती हैं। इसे जैकेट या ट्रेंच कोट के नीचे पहना जा सकता है। बॉटम में जींस या लेगिंग्स के साथ बूट्स या स्नीकर्स पहने जा सकते हैं। ट्रेंडी लुक के लिए, ओवरसाइज़्ड हूडी को साइकलिंग शॉर्ट्स या मिनी स्कर्ट और वार्म स्टॉकिंग्स के साथ भी पहना जा सकता है।