त्योहारों, शादी या फिर किसी अन्य खास मौके पर अगर आप अपनी नन्हीं परी को तैयार करने के लिए सुंदर ड्रेस तलाश रही हैं, तो आप हॉल्टर नेक वाले घाघरा चोली देख सकती हैं। इस तरह के घाघरा चोली बच्चियों पर काफी सुंदर लगते हैं, जिन्हें आप त्योहारों से लेकर किसी शादी या अन्य कार्यक्रम में भी उन्हें पहना सकती हैं। हम आपके लिए कुछ लोकप्रिय रंग और डिजाइन वाले घाघरा चोली के विकल्प लेकर आएं हैं, जिनमें आपको हॉल्टर नेक वाला स्टाइल मिलता है। हॉल्टर नेक एक फैंसी शैली है, जिसमें कपड़े के सामने की तरफ से एक पट्टी या डोरी दी जाती है, जो गर्दन के पीछे जाती है। इस प्रकार की चोली में कंधे और ऊपरी पीठ खुली रहती है, जो इसे देखने में आधुनिक बनाती है। आप अपनी बच्चियों के फैशन में इस तरह के हॉल्टर नेक वाले घाघरा चोली को शामिल करके उन्हें सुंदर तरह से तैयार कर सकती हैं। इनके कुछ विकल्प आप नीचे देख सकती हैं-
बच्चों, महिलाओं और पुरूषों के फैशन से जुड़ी ऐसी ही बेहतरीन जानकारी आपको स्टाइल स्ट्रीट पर मिल सकती है।
हॉल्टर नेक घाघरा चोली के साथ एक्सेसरीज
हॉल्टर नेक वाले घाघरा चोली के साथ आप बच्ची को मैचिंग इयररिंग्स, एक पतली सी चेन और एक छोटा सा ब्रेसलेट पहना सकती हैं। इसके अलावा, एक मैचिंग हेयरबैंड या हेयर क्लिप उन्हें बेहद प्यारा दिखा सकती है। हालांकी, हॉल्टर नेक घाघरा चोली के साथ एक्सेसरीज चुनते समय, यह ध्यान रखना जरूरी है कि आउटफिट पहले से ही काफी स्टाइलिश है, इसलिए एक्सेसरीज को बहुत ज्यादा भारी या भड़कीला नहीं होना चाहिए। बहुत भारी या भड़कीली एक्सेसरीज बच्ची को असहज महसूस कराने के साथ ही उसकी क्यूटनेस को भी खराब कर सकती है। आप चाहें, तो हॉल्टर नेक वाले घाघरा चोली के साथ बच्ची को छोटा-सा पर्स भी टांगने के लिए दे सकती हैं। इसके अलावा, सुंदर सैंडल या फिर जूतियां घाघरा चोली के साथ बच्ची को पहनाने के लिए अच्छी हो सकती हैं। आपको बच्ची के लिए एक्सेसरीज चुनते वक्त उसकी उम्र और आराम का भी ध्यान रखना चाहिए, ताकी वह उसके लिए असुविधाजनक ना साबित हो। वहीं, आप घाघरा चोली के रंग और स्टाइल से मेल खाती हुई कुछ अन्य एक्सेसरीज का चुनाव भी बच्ची के लिए कर सकती हैं।
इन्हें भी पढ़ें: