क्या आप भी अपने लुक को पारंपरिक अंदाज के साथ-साथ एक स्टाइलिश टच देना चाहती हैं? लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौन-सा आउट्फिट आपको सबसे अलग दिखने में मदद कर सकता है, तो आपको बता दें, कुछ ड्रेस ऐसे भी होते हैं जो भले किसी एक राज्य की पहचान हो, लेकिन ट्रेंड के दौर में हर जगह के लोग इसे पहनना पसंद करते हैं। हम बात कर रहे हैं बांधनी कुर्ता सेट की, जो खासतौर पर राजस्थान और गुजरात की पहचान है लेकिन अब यह डिज़ाइन पूरे देश में फैशन ट्रेंड का हिस्सा बन गया है। भारतीय पारंपरिक पहनावे में बांधनी प्रिन्ट का एक अलग ही खास स्थान है, जो हमारे सांस्कृतिक धरोहर को भी दर्शाता है। साथ-साथ यह आज की मॉडर्न महिलाओं के लिए भी स्टाइल और कंफर्ट का परफेक्ट विकल्प साबित हो सकता है। स्टाइल स्ट्रीट में मौजूद यह बांधनी प्रिन्ट कुर्ता रंगों की बहार लेकर आता है जिसमें आपको लाल, पीला, हरा, नीला जैसे चमकदार रंग देखने को मिल सकते हैं। ये कुर्ता सेट खास मौकों जैसे पूजा, त्योहार, हल्दी या फैमिली फंक्शन के लिए एकदम बढ़िया विकल्प साबित हो सकते हैं और इसे नई नवेली दुल्हन भी आराम से पहन सकती हैं।
बांधनी स्टाइल कुर्ते की क्या खासियत है?
बांधनी कुर्ता भारतीय पारंपरिक पहनावे का एक अनमोल हिस्सा है जो अपने अनोखे रंग-बिरंगे प्रिन्ट और हाथ से बनाए गए डिजाइन के लिए मशहूर है। बांधनी जिसे टाई एंड डाई तकनीक भी कहा जाता है, मुख्य रूप से राजस्थान और गुजरात की पारंपरिक कला है। इस तकनीक में कपड़े को गांठ बांधकर रंगों में डुबोया जाता है, जिससे सुंदर और अनोखे पैटर्न बनते हैं। आपको बता दें, यह पूरे तरीके से हाथ से बनाया जाता है, जो काफी खास दिखता है। साथ ही, यह आपको चटकदार रंगों में मिल जाएंगे जैसे कि लाल, पीला, हरा, नीला आदि जो आंखों को तुरंत लुभा सकता है। इसे पहनकर एक भारतीय सांस्कृतिक पहचान का अनुभव हो सकता है, जो खासतौर पर त्योहार के सबसे हमें आकर्षक दिखा सकता है। बांधनी कुर्ते आमतौर पर हल्के और सूती कपड़ों में मिलते हैं, जो गर्मियों में बेहद आरामदायक होते हैं। आपको बता दें, आज के समय में Bandhani Kurta Set कई सारे मॉडर्न कट्स और डिज़ाइनों में तैयार किया जाता है, जिससे यह ट्रेंडी और कंफर्टेबल दोनों बन सकता है।
