मैं उनमें से एक हूं, जो अक्सर ऐसे कपड़े या फिर जूते-चप्पल लेना और पहनना पसंद करती है जो कि कई मौकों और आउटफिट के लिए अच्छे रहें। ना तो मेरे पास इतना टाइम होता है कि मैं हर कपड़े के लिए अलग-अलग चप्पलें ढूंढती फिरूं और ना ही मेरे PG में इन्हें रखने की जगह है। इसी वजह से, मैं काफी समय से अपने लिए कैजुअल, एथनिक, फॉर्मल लगभग हर तरह के आउटफिट पर मैच हो जाने वाली Footwear तलाश रही थी।
अलग-अलग बाजार और ऑनलाइन ऐप्स पर ढूंढने के बाद आखिर में मुझे Myntra पर ये मिल ही गई। मैंने Mast & Harbour ब्रांड सैंडल मंगाई और उन्हें कई दिनों से लगभग रोजमर्रा में भी पहन रही हूं। इनके साथ मुझे कंफर्ट और स्टाइल दोनों मिले हैं। चलिए आपको मैं इनके बारे में सबकुछ बताती हूं, ताकी अगर आप भी अपने लिए ऐसी कोई फुटवियर तलाश रही हैं तो इन्हें देख सकती हैं।
