Navratri 2025: दुर्गा मां की अराधना का पर्व कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। जी हां! हम बात कर रहे हैं शारदीय नवरात्रि की जो 2025 में 22 सितंबर से शुरू होगी और 2 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ इसका समापन होगा। जहां एक तरफ इस त्योहार पर पूजा-पाठ और व्रत का महत्व होता है, तो दूसरी तरफ गरबा-डांडिया और पंडाल की भी काफी धूम होती है। ऐसे में महिलाएं व लड़कियां काफी अच्छी तरह से तैयार होती हैं और तरह-तरह के पारंपरिक कपड़े पहनती हैं, जिनके साथ सुंदर डिजाइन वाली ईयररिंग्स भी पहनी जाती हैं। लहंगा, साड़ी, सूट, स्कर्ट, वनपीस ड्रेस या किसी अन्य परिधान के साथ इनको पहना जा सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही ईयररिंग्स के विकल्पों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो नवरात्रि के दौरान अलग-अलग कपड़ों के साथ मैच करेक पहनी जा सकती हैं। वहीं, इन्हें अन्य अवसरों पर भी आसानी से पहना जा सकता है।
फैशन संबंधित अन्य तरह की विस्तृत जानकारी के लिए स्टाइल स्ट्रीट आपकी मदद करेगा।
Faq's
शारदीय नवरात्रि 2025 कब से शुरू होगी?
वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 22 सितंबर को रात 01:23 मिनट पर हो रही है। वहीं, इस तिथि का समापन 23 सितंबर को रात 02:55 मिनट पर होगा। ऐसे में 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि शुरू होंगे।
नवरात्रि में पहले दिन देवी के किस रूप की पूजा की जाती है?
नवरात्र के पहले दिन देवी के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री, देवी दुर्गा का पहला अवतार हैं और इन्हें पर्वतराज हिमालय की पुत्री के रूप में जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इनका पूजन करने से जीवन के सभी दुख दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
किस तरह की ईयररिंग्स नवरात्री पर पहनी जा सकती हैं?
नवरात्रि पर ऑक्सीडाइज़्ड झुमके, चांदबाली, मीनाकारी इयररिंग्स, या पर्ल स्टड इयररिंग्स जैसे कई प्रकार के विकल्प पहने जा सकते हैं, जो गरबा और डांडिया के लिए आरामदायक और आकर्षक होती हैं। इन्हें आप पूजा या पंडाल घूमते जाते समय भी पहन सकती हैं।