इस बार चतुर्थी तिथी दो दिन रहने से शारदीय नवरात्रि 10 दिनों की है। 27 सितंबर को पंचमी तिथी है और इस दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। Shardiya Navratri के पांचवें दिन पीला रंग पहनना शुभ होता है क्योंकि यह सुख, ज्ञान और आध्यात्मिकता का प्रतीक है। यह दिन मां स्कंदमाता की पूजा के लिए समर्पित है, जो देवी का मातृ रूप और भगवान कार्तिकेय की माता हैं। पीले रंग के कपड़े पहनकर, देवी की सकारात्मक और पोषणकारी ऊर्जा का आह्वान किया जा सकता है और आंतरिक शक्ति, शांति, समृद्धि व सफलता के लिए उनका आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में अगर आप इस दिन की पूजा के लिए एक पीले रंग की साड़ी तलाश रही हैं, तो यहां कई विकल्प मिल जाएंगे। कॉटन, सिल्क, शिफॉन और जॉर्जेट जैसे मटेरियल से बनी ये साड़ियां पहनने में आरामदायक व दिखने में आकर्षक होंगी।
अपने फैशन को करिए अपग्रेड स्टाइल स्ट्रीट की मदद से
