सावन का महीना आने वाला है, क्या आपकी तैयारी पूरी हो गई? यह तो हम सभी जानते हैं कि सावन का महीना भारतीय संस्कृति में उल्लास, भक्ति और हरियाली का प्रतीक माना जाता है। यह समय होता है प्रकृति की ताजगी और स्त्री सौंदर्य के उत्सव का, जब आसमान में छाए बादल, धरती पर बिछी हरियाली और वातावरण में बहती ठंडी बयार हर मन को भा जाती है। इसी सुहाने मौसम में महिलाओं के श्रृंगार का एक खास हिस्सा बन जाती हैं, हरी चूड़ियां। यह न सिर्फ पारंपरिक आस्था से जुड़ी होती हैं, बल्कि स्त्रियों के सौंदर्य और सांस्कृतिक पहचान का भी एक अहम प्रतीक होती हैं। सावन के आते ही बाजारों में हरी चूड़ियों की रौनक बढ़ जाती है और हर महिला की कलाई में यह हरियाली सजीव हो उठती है। स्टाइल स्ट्रीट में आज आपको कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन के Green Bangles के विकल्प दिए गए हैं जिनको आप अपनी स्टाइल और पसंद के अनुसार चुन सकती हैं और ट्रेडिशनल के साथ-साथ फैशनेबल भी दिख सकती हैं।
सावन स्पेशल हरी चूड़ियों के डिजाइन और स्टाइलिंग टिप्स
क्या इस सावन आप अपनी परंपरा को बनाए हुए फैशन को भी बरकरार रखना चाहती हैं? तो क्यों ना ट्रेंड में चल रहे कुछ स्टाइलिश और आकर्षक डिजाइन वाली हरी चूड़ियों को ट्राई किया जाएं? यहां कुछ ट्रेंडिंग डिजाइन वाली चूड़ी और उनके स्टाइलिंग टिप्स बताएं गए हैं;
- ट्रेंडी कांच की चूड़ियां: यह तो हम सभी जानते हैं कांच की चूड़ियां हमेशा ही सबसे क्लासी रहती हैं। लेकिन आजकल इन पर गोल्ड या सिल्वर लकीरें और पतले पत्थर का वर्क भी काफी ट्रेंड में हैं।
- मोटे बैंगल्स: मोटे मेटल बेस पर ग्रीन एनामल या मलाईकलर इनेमल फिनिश वाला बैंगल फैशनेबल लुक दे सकता है।
- वर्क वाली चूड़ी: हरी चूड़ियों पर कुंदन, पोल्की या सिंथेटिक क्रिस्टल्स वर्क डिजाइन, Sawan 2025 के त्योहार में आपकी कलाई में शोभा बढ़ाने के साथ-साथ के आपको ग्लैमरस लुक भी दे सकती है।
- मिक्स-मैच सेट: हरी चूड़ियां के साथ आप सफेद, पिंक या गोल्डन चूड़ियों को मिक्स-मैच करके पहन सकती हैं जो आपके आउट्फिट के साथ आसानी से मेल खा सकते हैं।
स्टाइलिंग टिप्स-
- एथनिक विद ट्विस्ट: आप प्लेन कॉटन साड़ी या लहंगे के साथ मोटी Green Bangles पहन सकती हैं, ताकि यह आउटफिट में कंट्रास्ट बनकर दिखे।
- वेस्टर्न फ्यूजन: एथनिक टॉप या कुर्ती के साथ सिंपल स्टोन सेट वाली हरी चूड़ी पहनकर इंडो-वेस्टर्न लुक पाया जा सकता है।
- मिनिमल एलिगेंस: ऑफिस या डेली वियर के लिए पतली शीतल हरी कांच की चूड़ियां चुन सकती हैं, जो आपके कैजुअल लुक में भी चार चांद लगाने में मदद कर सकते हैं।
- एक्सेसरी मैचिंग: त्योहारों में, ईयररिंग्स, मांगटीका या नेकपीस में भी आप ग्रीन टोन शामिल कर सकती है, जो आपको सावन का एक परफेक्ट लुक दे सकता है।
