सावन का पवित्र महीना इस साल 2025 में 11 जुलाई से शुरू होने वाला है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा-पाठ के साथ हरे रंग का खास महत्व है। मान्यताओं के अनुसार, सावन में हरा रंग बेहद शुभ होता है। इसी कारण से, अधिकतर लोग इस पूरे महीने या फिर हर सोमवार को हरे रंग का कपड़ा पहनना पसंद करते हैं। ऐसे में आप यहां पर आने वाले सावन के लिए कुछ हरे रंग के सूट देख सकती हैं, जो आपको इस महीने खूबसूरत लुक दे सकते हैं। इन सूट सेट में कई सुंदर डिजाइन और स्टाइल के विकल्प मिल सकते हैं, जो सावन के लिए उपयुक्त रहेंगे। इनमें अलग-अलग प्रकार के सूट मौजूद हैं जैसे कि- अनारकली, स्ट्रेट, ए-लाइन, अंगरखा आदि, जिन्हें आप Sawan 2025 में पहन सकती हैं। ये सूट सेट मैचिंग पैंट और दुपट्टे के साथ आते हैं, जिन्हें आप सावन की स्टाइल स्ट्रीट के लिए चुन सकती हैं। इन सूट में कई अलग-अलग साइज भी मौजूद हैं, जिससे आपको अपने फिटिंग के मुताबिक एक उपयुक्त विकल्प मिल सकता है।
सावन के लिए हरे रंग के सूट के नवीनतम डिजाइन
सावन में आप कई अलग-अलग तरह के सूट पहन सकती है, जिससे आपको हर बार एक नया लुक मिल सकता है। हरे रंग में ही आपको कई प्रकार के सूट मिल सकते हैं, जो सावन के लिए बढ़िया रहेंगे-
- अनारकली सूट- लंबे और घेरदार कुर्ता के साथ आने वाले ये सूट सावन में आपको एक सुंदर लुक दे सकते हैं। अनारकली सूट सावन के महीने में किसी पूजा-पाठ में शामिल होने के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। इनमें आपको हल्के लुक के लिए प्रिंटेड और भारी लुक के लिए एंब्राइडरी वर्क वाले विकल्प भी आसानी से मिल जाएंगें।
- स्ट्रेट स्टाइल सूट- यह एक सरल और आकर्षक विकल्प है, जिसमें सीधे आकार का कुर्ता, पैंट और मैचिंग दुपट्टा मिलता है। इसे आप 2025 में Sawan Somwar पर या फिर सावन के किसी भी दिन में पहन सकती हैं। इनमें बिना दुपट्टा वाले विकल्प भी मिल सकते हैं। स्ट्रेट स्टाइल सूट में आप सॉलिड, फ्लोरल या फिर प्रिंटेड कोई भी विकल्प अपने लिए चुन सकती हैं।
- ए-लाइन सूट- इस तरह के सूट में एक A आकरा कुर्ता मिलता है, जो आजकल काफी ट्रेंड में है। ऐसे में ट्रेंडी सावन लुक के लिए इसे पहना जा सकता है। इनके सॉलिड पैटर्न वाले विकल्प महिलाएं बेहद पसंद करती हैं, जिन्हें ऑफिस और कॉलेज जैसी जगहों पर भी पहना जा सकता है। इन सूट के आप बिना दुपट्टा वाले विकल्प देख सकती हैं।
- अन्य सूट- सावन के महीने में आप ऊपर बताए गए सूट के अलावा कई अन्य जैसे कि- आलिया कट, नायरा कट, अंगरखा, शरारा स्टाइल वाले सूट भी पहन सकती हैं। इनमें भी आपको हल्की और भारी दोनों तरह की डिजाइन में आने वाले विकल्प मिल जाएंगें। इन्हें सावन के व्रत, पूजा, रूद्राभिषेक के समय पहना जा सकता है।
