यदि आप अपनी बॉर्डरोब में एक रॉयल ब्लू कलर की साड़ी को शामिल करना चाहती हैं, तो यहां से विकल्प देख सकती हैं। यहां पर आपको यूनिक पैटर्न और नए डिजाइन वाली साड़ी देखने को मिल जाएगी। इस रंग की साड़ियां काफी सुंदर लगती हैं। साथ ही लगभग सभी तरह की पर्सनैलिटी पर अच्छी लगती हैं। यहां पर दी जा रही साड़ियों फैब्रिक एक दूसरे से काफी अलग-अलग और आराम दायक है। इनका प्रिंट भी एक दूसरे से काफी अलग है, जिन्हें अलग-अलग मौके के हिसाब से अपनी स्टाइल स्ट्रीट का हिस्सा बनाया जा सकता है।
किस तरह स्टाइल करें रॉयल ब्लू साड़ी?
रॉयल ब्लू साड़ी अपने आप में काफी खूबसूरत लगती हैं। इसके साथ ज्यादा एक्सपेरिमेंट किए ही सुंदर सा लुक पाया जा सकता है। हालांकि फिर भी स्टाइलिश दिखने के लिए इसके साथ सही ज्वेलरी, एक्सेसरीज, मेकअप और हेयर स्टाइल बना सकती हैं। ज्वेलरी की बात करें तो रॉयल ब्लू साड़ी के साथ आप सफेद पर्ल ज्वेलरी पहन सकती हैं। इससे आपको पूरी तरह से रॉयल लुक मिल सकता है। हालांकि अगर आप सिल्क फैब्रिक में रॉयल ब्लू साड़ी पहन रही हैं, तो इसके साथ गोल्ड ज्वेलरी भी ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा साड़ी लुक के साथ मेकअप जरूर करें। इससे आपकी खूबसूरती और बढ़ सकती है। हेयर स्टाइल की बात करें तो रॉयल ब्लू साड़ी के साथ आप जैसा भी लुक पाना चाहती हैं उसके हिसाब से हेयर स्टाइल बना सकती हैं। जैसे अगर आपको पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक चाहिए तो आप बन बना सकती हैं और इसमें फूलों वाला गजरा भी लगा सकती हैं।
