Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

ऑफिस से लेकर पार्टी तक में पहनें स्टाइलिश Straight Cut Kurti, देखें लेटेस्ट Design के विकल्प

स्ट्रेट कट कुर्तियां केवल एक सिंपल डिज़ाइन नहीं हैं, बल्कि यह अनेक प्रकारों में उपलब्ध हैं जो आपकी हर जरूरत और मौके के अनुसार फिट बैठ सकती है। जानिए यहां शानदार विकल्प के बारे में।

Straight Cut Kurti के लेटेस्ट Design
Straight Cut Kurti के लेटेस्ट Design

क्या आप भी उन महिलाओं में से हैं जो ट्रेंड के साथ-साथ स्टाइल को फॉलो करना चाहती हैं? यह तो सच है कि फैशन की दुनिया में समय के साथ बदलाव आते रहते हैं, लेकिन आपको बता दें कुछ स्टाइल ऐसे होते हैं जो अपनी सादगी और सुंदरता के कारण हमेशा ट्रेंड में बने रहते हैं। ऐसी ही एक शैली है, स्ट्रेट कट कुर्ती। यह कुर्ती डिज़ाइन पारंपरिक भारतीय पहनावे को एक मॉडर्न टच देती है, जो हर उम्र की महिलाओं के लिए परफेक्ट विकल्प बन सकती है। स्ट्रेट कट कुर्ती न केवल आरामदायक होती है, बल्कि इसकी फिटिंग और लंबाई इसे एक परफेक्ट एथनिक वियर भी बनाती है। अब ऑफिस जाना हो या पार्टी में एक ट्रेडिशनल लुक चाहिए या फिर कॉलेज से लेकर कैज़ुअल आउटिंग करना हो, यह Straight Cut कुर्ती हर मौके के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है। हल्के से भारी काम, प्रिंटेड से लेकर एम्ब्रॉयडरी तक, इसमें हर तरह के डिजाइन उपलब्ध है जो इसे और भी खास बनाती है। यदि आप भी अपने लिए एक खूबसूरत स्ट्रेट कट कुर्ती लेना चाहती हैं तो आज आपके लिए स्टाइल स्ट्रीट में हम इसके कुछ शानदार विकल्पों को लेकर आएं हैं जिसको आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं, वहीं आज हमने कुछ स्टाइलिंग टिप्स भी बताएं है जो आपको किसी भी अवसर में परफेक्ट लुक देने में मदद कर कर सकते हैं। 

स्ट्रेट कट कुर्ती कितने प्रकार के डिजाइन में आती है?

यह तो सच है कि स्ट्रेट कट कुर्ती आज की मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों ही महिलाओं की पहली पसंद बन चुकी है। इसकी सीधी सिलाई, स्मार्ट लुक और आरामदायक फिटिंग इसे हर मौके के लिए परफेक्ट बनाती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि स्ट्रेट कट कुर्तियां भी कई अलग-अलग डिज़ाइनों में आती हैं, जिन्हें आप अपने स्टाइल और अवसर के अनुसार चुन सकती हैं? आइए जानते हैं स्ट्रेट कट कुर्ती के प्रमुख डिज़ाइनों के बारे में:

  • प्रिंटेड स्ट्रेट कट कुर्ती: यह सबसे सामान्य और लोकप्रिय डिज़ाइन है। इसमें फ्लोरल, ब्लॉक, बूटीक या डिजिटल प्रिंट्स हो सकते हैं। गर्मियों के लिए कॉटन फैब्रिक में यह कुर्तियां एकदम परफेक्ट रहती हैं।
  • एम्ब्रॉयडरी वर्क कुर्ती: इन कुर्तियों पर धागे से की गई कढ़ाई, ज़री, गोटा-पट्टी या मिरर वर्क होता है। त्योहारों, पारिवारिक समारोहों या फंक्शन में पहनने के लिए यह डिज़ाइन शानदार विकल्प है।
  • जैकेट स्टाइल स्ट्रेट कुर्ती: इस डिज़ाइन में कुर्ती के ऊपर एक अलग जैकेट या अटैच्ड लेयर होता है, जो लुक को और भी रिच बनाता है। यह डिज़ाइन यंग लड़कियों में काफी ट्रेंड में है।
  • ब्लॉक कलर स्ट्रेट कुर्ती: इसमें एक या दो सॉलिड कलर का कॉम्बिनेशन होता है। यह कुर्ती ऑफिस वियर के लिए परफेक्ट मानी जाती है, क्योंकि इसका लुक सादा लेकिन प्रोफेशनल होता है।
  • चिकनकारी स्ट्रेट कुर्ती: लखनऊ की पारंपरिक कढ़ाई वाली यह कुर्ती बहुत एलीगेंट और ग्रेसफुल दिखती है। सफेद या पेस्टल रंगों में यह चिकनकारी कुर्तियां बहुत पसंद की जाती हैं।
  • पार्टी वियर स्ट्रेट कुर्ती: सीक्विन, स्टोन वर्क या नेट फैब्रिक से बनी ये कुर्तियां शादी-ब्याह या पार्टी जैसे आयोजनों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती हैं। 
  • स्लिट स्ट्रेट कट कुर्ती: इसमें फ्रंट स्लिट, साइड स्लिट या हाई स्लिट होता है जो कुर्ती को फ्यूजन लुक देता है। युवतियों के बीच यह डिज़ाइन बहुत लोकप्रिय है।
  • कुर्ती विद पॉकेट्स: आजकल पॉकेट्स वाली स्ट्रेट Kurti Design भी खूब चलन में हैं, जो न केवल स्टाइलिश लगती हैं बल्कि बहुत उपयोगी भी होती हैं।
Top ProductsFeatureRating
keshubaba Ethnic Motifs Jacquard Kurtiथ्री कॉर्टर स्लीव 4.2
Fabindia Green Geometric Woven Design Kurtiजियोमेट्रिक डिज़ाइन 4.8
Anouk Floral Printed Cut-Way Collar Bishop Sleeves Regular Pure Cotton Kurta & Trousersफ्लोरल प्रिंट3.7
Bunaai Red Cut Sleeves Kurta Setस्लीवलेस डिजाइन और सॉलिड पैटर्नN
Libas Woven Design Kurtiस्ट्रेट हेमलाइन4.2
01

keshubaba Ethnic Motifs Jacquard Kurti

Check Price on Myntra

सिल्क फैब्रिक से बनी यह कुर्ती जैकर्ड पैटर्न में बनी है जो इसे काफी आकर्षक लुक दे रहे हैं और आपके लिए स्ट्रेट कट कुर्तियों के कलेक्शन में शामिल होने के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। यह थ्री कॉर्टर स्लीव में आती है जो रेगुलर वियर से लेकर कोई भी ऑफिस पार्टी या छोटी-मोटी पार्टी में पहनने के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकती है। आप इसे आसानी से हाथ से भी धो कर साफ-सुथरा रखब सकती हैं। इसकी खासियत यह है कि यह गोल गले डिजाइन के साथ आती है, जिससे आप अगर इसके साथ पतली गले की चेन पहनेंगी तो यह आपकी शोभा को बढ़ाने में मदद कर सकती है। स्ट्रेट शेप और रेगुलर स्टाइल इसे गर्मियों के लिए परफेक्ट बना सकता है। साथ ही, यह Kurti बेज और काले रंग में आती है जिसे आप काले रंग के स्ट्रेट पैंट के साथ पहन कर एक परफेक्ट लुक पा सकती हैं।

26 जून को कीमत: ₹790 

02

Fabindia Green Geometric Woven Design Kurti

Check Price on Myntra

हरे रंग में आने वाली स्ट्रेट कट कुर्ती अपने आप में एक परफेक्ट विकल्प है ट्रेडिशनल लुक और मॉडर्न स्टाइल का। इसका जियोमेट्रिक वूवेन डिज़ाइन इसे एक यूनिक अपील देता है, जो हर मौके पर स्टाइलिश और ग्रेसफुल नज़र आने में मदद कर सकता है। इस कुर्ती में राउंड नेक और स्लीवलेस डिज़ाइन दिया गया है, जो इसे समर सीज़न के लिए बेहद आरामदायक बनाता है। ज़री डिटेलिंग इसके ट्रेडिशनल लुक को और भी खास बना देती है, जिससे यह किसी भी फेस्टिव या स्पेशल मौके पर पहनने के लिए परफेक्ट चॉइस बन सकती है। कुर्ती का फैब्रिक कॉटन सिल्क है, जो पहनने में हल्का और स्किन-फ्रेंडली होता है। इसका स्ट्रेट हेमलाइन और रेगुलर वीव पैटर्न इसे एक क्लासी लुक देता है। आप इस कुर्ती की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए ड्राई क्लीन करवा सकती हैं। अगर आप एक ऐसा आउट्फिट ढूंढ रही हैं जो कम्फर्ट, स्टाइल और ट्रेडिशनल टच तीनों को एक साथ दे, तो यह ग्रीन जियोमेट्रिक डिज़ाइन कुर्ती आपके वार्डरोब के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

26 जून को कीमत: ₹1034

03

Anouk Floral Printed Cut-Way Collar Bishop Sleeves Regular Pure Cotton Kurta & Trousers

Check Price on Myntra

फ्लोरल प्रिंट में आने वाली यह कुर्ती रेगुलर स्टाइल में आती है। यह एक प्रकार की कुर्ती और पैंट सेट है, जिसकी खासियत है कि यह 100% कॉटन से बनी है और पैंट-कुर्ती दोनों पर ही फूलों के खूबसूरत Print Design बने हुए हैं। इसकी कुर्ती की बात करूं तो यह स्ट्रेट शेप में आती है और वी-नेक डिजाइन बना हुआ है। साथ ही, थ्री कॉर्टर की स्लीव दी गई है जो पफ डिजाइन में बनी है और-तो-और काल्फ लेंथ तक में आने वाली इस कुर्ती में पॉकेट भी बना हुआ है जो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। इसके पैंट में एलास्टिक लगे हुए हैं जिससे कमर में मजबूत पकड़ देता है और यह स्लिप-ऑन क्लोजर पेश करता है जिससे इसको पहनना भी काफी आसान हो सकता है। आप इसे आसानी से ऑफिस से लेकर कॉलेज तक में पहन कर जा सकती हैं। 

26 जून को कीमत: ₹919

04

Bunaai Red Cut Sleeves Kurta Set

Check Price on Myntra

यदि आपको भी लाल रंग पसंद है और आप इस रंग में स्टाइलिश लेकिन सिंपल स्ट्रेट कट कुर्ती की तलाश कर रही हैं तो यह कुर्ती सेट आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है। स्लीवलेस डिजाइन और सॉलिड पैटर्न के साथ बनी यह कुर्ती गर्मियों के मौसम में भी एक एलिगेंट लुक पाने के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। यह कुर्ती, पैंट सेट के साथ आती है जो आपके लुक को परफेक्ट बनाने में मदद करती है। साथ ही, यह सिल्क ब्लेन्ड फैब्रिक में आती है जिससे पहनने में तो आरामदायक होता ही है, साथ ही आपके शरीर में भी हल्का बना सकता है। गोल गले का डिजाइन और क्रिस-क्रॉस बैक डिजाइन इस ट्रेडिशनल ड्रेस को भी एक मॉडर्न टच दे रहे हैं, जिसको आप पार्टी से लेकर कैजुअल आउटिंग तक में पहन कर एक आकर्षक लुक पा सकती हैं और सबसे हटके दिख सकती हैं। इस Straight Cut कुर्ती को आप ड्राई क्लीन करवा कर साफ रख सकती हैं। यह आपको XS साइज़ से लेकर XXL साइज़ तक में मिल सकती है जिसको आप अपनी साइज़ के अनुसार चुन सकती हैं।

26 जून को कीमत: ₹2399

05

Libas Woven Design Kurti

Check Price on Myntra

मस्टर्ड येलो रंग की यह स्ट्रेट कुर्ती एक आकर्षक और शालीन विकल्प है, जो पारंपरिक लुक को आधुनिकता के साथ जोड़ती है। बारीकी से बुना हुआ डिज़ाइन और ज़री की खूबसूरत डिटेलिंग इसे खास अवसरों के साथ-साथ रोज़मर्रा की पहनावों के लिए भी उपयुक्त बनाती है। इस कुर्ती का राउंड नेक और थ्री-क्वार्टर रेगुलर स्लीव्स एक क्लासिक स्टाइल प्रदान करते हैं, जो हर उम्र की महिलाओं पर जंच सकता है। इसका स्ट्रेट हेमलाइन इसे एक साफ और एलीगेंट लुक देता है, जो इसे ऑफिस, पार्टी या त्योहार के मौके पर पहनने के लिए परफेक्ट बनाता है। कॉटन ब्लेंड फैब्रिक से बनी यह कुर्ती न केवल आरामदायक है, बल्कि इसे मशीन वॉश से आसानी से साफ भी किया जा सकता है। साथ ही, इसकी रेगुलर वीव पैटर्न और ज़री की कढ़ाई इसमें पारंपरिक सुंदरता का स्पर्श जोड़ते हैं। अगर आप ऐसी कुर्ती की तलाश में हैं जो सादगी में खूबसूरती और पहनने में आरामदायक हो, तो यह स्ट्रेट Kurti Design आपके वार्डरोब के लिए बढ़िया विकल्प बन सकती है।

26 जून को कीमत: ₹699

स्ट्रेट कट कुर्ती को कैसे स्टाइल करें?

किसी भी आउट्फिट को सामान्य तरीके से पहन लेना ही काफी नहीं होता है, सही तरीके से इसे स्टाइल करना ज़रूरी है ताकि आपका लुक और भी आकर्षक और ट्रेंडी लगे और साथ ही आपके ड्रेस की खूबसूरती निखर कर आएं। आइए जानते हैं स्ट्रेट कट कुर्ता को स्टाइल करने के कुछ बेहतरीन तरीके; 

  • स्ट्रेट पैंट या पलाज़ो के साथ: स्ट्रेट कट कुर्ता को मैचिंग या कॉन्ट्रास्टिंग स्ट्रेट पैंट या पलाज़ो के साथ पहनना आजकल का सबसे ट्रेंडी लुक है। इससे आपकी पर्सनालिटी और लंबी दिख सकती है। सिल्क, कॉटन या लिनन पैंट्स के साथ ये कॉम्बिनेशन बहुत स्टाइलिश लग सकता है।
  • दुपट्टा:अगर आप ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो चंदेरी, बनारसी या प्रिंटेड दुपट्टे के साथ स्ट्रेट कुर्ता पहन सकती हैं। वहीं कैजुअल और सिंपल लुक के लिए बिना दुपट्टे के भी यह कुर्ता बहुत अच्छा लग सकता है।
  • फुटवियर का चुनाव : Latest Straight Cut कुर्ता के साथ आप मोजड़ी, कोल्हापुरी चप्पल, जूती या बेल्ली पहन सकती हैं। फॉर्मल लुक के लिए ब्लॉक हील्स भी एक बेहतरीन विकल्प बन सकता हैं।
  • ज्वेलरी: अगर कुर्ता सिंपल है तो ऑक्सीडाइज़्ड झुमके, चंकी नेकलेस या ट्रेडिशनल चूड़ियां पहनकर लुक को आकर्षक बना सकती हैं। वहीं हेवी वर्क वाली कुर्ती के साथ मिनिमल ज्वेलरी ही बेहतर रहती है।
  • बैग और एक्सेसरीज़: स्ट्रेट कट कुर्ती के साथ स्लिंग बैग, पोटली बैग या क्लच कैरी कर सकती हैं। साथ ही हाथ में घड़ी या ब्रॉड ब्रेसलेट से स्टाइल और बढ़ सकता है।
  • हेयरस्टाइल और मेकअप: स्ट्रेट कुर्ती को कंप्लीट लुक देने के लिए हल्का सा मेकअप, काजल, बिंदी और खुले या जूड़े में बंधे बालों का भी बड़ा असर हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

स्ट्रेट कट कुर्ती को किस बॉटम वियर के साथ पहन सकते हैं?

स्ट्रेट कट कुर्ती को आप जींस, पलाजो, पैंट आदि जैसे बॉटम वियर के साथ कैरी कर सकती हैं। लेकिन यह कुर्ती के डिजाइन और अवसर पर भी निर्भर कर सकता है।

क्या स्ट्रेट कट कुर्ती को ऑफिस में पहन कर जा सकते हैं?

हां, बिल्कुल ! हल्के रंगों में आने वाले और आरामदायक फैब्रिक से बने हुए स्ट्रेट कट कुर्ती को आप आराम से ऑफिस पहन कर जा सकती हैं। साथ ही, ध्यान रखें कि इसका डिजाइन भी सरल हो।

गर्मियों के लिए स्ट्रेट कट कुर्ती के लिए कौन से कपड़े अच्छे हैं?

यदि आप गर्मियों के मौसम के लिए स्ट्रेट कट कुर्ती लेना चाहती हैं तो आप कॉटन, लिनन, रेयॉन जैसे फैब्रिक को ले सकती हैं जो आरामदायक भी होते हैं और हल्के होने की वजह से गर्मी के लिए सही माने जाते हैं।

क्या स्ट्रेट कट कुर्ती सभी बॉडी टाइप पर अच्छी लगती है?

हां, स्ट्रेट कट कुर्ती लगभग सभी बॉडी टाइप के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकती है, क्योंकि इसका कट इसे सभी तरह के बॉडी के लिए परफेक्ट बना रहा है।

You May Also Like