शादी के दिन से लेकर कुछ दिन बाद तक दुल्हनें अक्सर लाल रंग के कपड़े पहनना पसंद करती हैं। वहीं, भारतीय परंपरा में साड़ियों का अपना एक अलग ही महत्व है। आजकल कई दुल्हनें अपने फेरों को वक्त भी लहंगा की जगह लाल साड़ी पहनना पसंद कर रही हैं। पारंपरिक भारतीय लुक देने वाली लाल रंग की साड़ियां फेरों के समय से लेकर रिसेप्शन और यहां तक की शादी के बाद भी काफी अच्छी लगती हैं। आप यहां पर कुछ ऐसी ही Red Saree के डिजाइन देख सकती हैं, जिन्हें दुल्हनें शादी के मौके पर रिसेप्शन में या फिर शादी के बाद भी पहन सकती हैं। इनमें आपको सुंदर ज़री वर्क वाले डिजाइन से लेकर कढ़ाई और आकर्षक बॉर्डर वाले विकल्प मिल सकते हैं। वहीं, इनके कुछ डिजाइन आपके आधुनिक साड़ी लुक के लिए भी अच्छे हो सकते हैं, जिन्हें आप अपनी स्टाइल स्ट्रीट को अपग्रेड करने के लिए शामिल कर सकती हैं।
कौन-से वर्क वाली लाल साड़ियां दुल्हनों के लिए रहेंगी सही?
शादी के लिए लाल रंग की साड़ियां में खास तौर से बनारसी, कांजीवरम और मैसूर सिल्क साड़ी दुल्हनों के लिए अच्छी मानी जाती हैं। इन साड़ियों में सुंदर बुनाई और चमकदार रंग होते हैं, जो पारंपरिक लुक को निखारने का काम करते हैं। आप इनमें मिलने वाली लाल रंग की साड़ियों को एक सुंदर भारतीय दुल्हन वाले लुक के लिए पहन सकती हैं-
- बनारसी सिल्क साड़ी- पारंपरिक भारतीय लुक के लिए दुल्हनें अक्सर बनारसी सिल्क साड़ी पहनना पसंद करती हैं। इनमें जटिल और सुंदर बुनाई के साथ ही चमकदार रंग मिलता है, जो इन्हें दिन से लेकर रात तक के फंक्शन में पहनने के लिए उपयुक्त बनाते हैं। Banarasi सिल्क Saree में आपको सोने व चांदी के धागों से कढ़ाई किए हुई विकल्प भी मिल सकते हैं।
- कांजीवरम सिल्क साड़ी- कांजीवरम साड़ियों को उनकी भारी बनावट और गहरे रंगों के लिए पसंद किया जाता है। कांजीवरम सिल्क साड़ी में अक्सर चौड़ा और भारी वर्क वाला बॉर्डर मिलता है, जो इसे दुल्हनों के पहनने के लिए उपयुक्त बनाता है। इनके साथ मिलने वाले ब्लाउज के डिजाइन में अधिकतर काफी आकर्षक होते हैं।
- मैसूर सिल्क साड़ी- अगर आप अपनी शादी या उसके बाद पहनने के लिए कोई हल्की और आकर्षक साड़ी चाहती हैं, तो मैसूर सिल्क साड़ियां अच्छी हो सकती हैं। इन साड़ियों का वजन हल्का होता है और साथ ही इनकी चिकनी बनावट इन्हें आकर्षक दिखाती है।
- ज़री वर्क साड़ी- इस तरह की साड़ियों में सुंदर धागे की कढ़ाई वाला वर्क मिलता है, जिसकी वजह से ये बेहद पारंपरिक और सुंदर लुक देती हैं। ज़री वर्क वाली साड़ियों में आपको हल्के और भारी दोनों तरह के डिजाइन वाले विकल्प मिल सकते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं।
