Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

Myntra पर देखें Lavie Clutch का ट्रेंडी और नया कलेक्शन

लावी क्लच के लेटेस्ट ट्रेंड्स और कलेक्शन देखने को मिलेंगे यहां, जो आपको पार्टी लुक को बना सकते हैं और भी खास। अपने अलग-अलग आउटफिट्स के लिए देख सकती हैं ट्रेंडी डिजाइंस।

Lavie Clutch के साथ पाएं कंपलीट लुक
Lavie Clutch के साथ पाएं कंपलीट लुक

फैशन प्रेमी महिलाओं के बीच लावी के बैग्स का काफी मशहूर हैं। यह ब्रांड महिलाओं के लिए स्टाइलिश लुक, ट्रेंडी डिजाइन और हाई-क्वालिटी मटेरियल के साथ बैग बनाता है। वहीं, इसके अधिकतर बैग आपको किफायती कीमत में मिल जाते हैं। Lavie महिलाओं के लिए कई अलग-अलग प्रकार के बैग बनाता है, जिनमें से एक हैं इनके क्लच। जी हां, लावी के पास आपको Clutch का बेहतरीन कलेक्शन मिल सकता है, जिसमें पैटर्न, डिजाइन और रंग की भी एक बड़ी रेंज मौजूद रहती है। इन क्लच को आप पार्टी या फिर किसी खास इवेंट पर लेकर जा सकती हैं। ये क्लच आपके ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट के साथ मैच हो सकते हैं। स्टाइल स्ट्रीट में आज इनके कुछ विकल्पों को शामिल किया गया है, जो आपके पार्टी लुक को पूरा करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

अपने आउटफिट के लिए सही लावी क्लच कैसे चुनें?

आपको अपने आउटफिट के हिसाब से एक सही क्लच चुनने के लिए कई कारकों पर विचार करना चाहिए जैसे कि- उसका आकार, रंग, डिजाइन और ओकेजन। लावी के पास आपको कई अलग-अलग तरह के क्लच मिल जाएंगें, जिन्हें आप कुछ इस तरह से चुन सकती हैं-

डिजाइन:

  • आप अपने आउटफिट के डिजाइन से मेल खाता हुआ क्लच ले सकती हैं।
  • आधुनिक आउटफिट के साथ स्लीक और हल्के डिजाइन वाले क्लच अच्छे लगते हैं।
  • पारंपरिक और बोहो लुक के लिए स्टोन, मोती या फिर कढ़ाई वाले क्लच चुन सकती हैं।

आकार:

  • फॉर्मल ओकेजन और आधुनिक आउटफिट के साथ छोटे आकार वाले क्लच कैरी करें।
  • कैजुअल ओकेजन के लिए थोड़े बड़े आकार वाले Clutch Bags सही रहते हैं।
  • ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ आप बड़े या फिर मीडियम साइज क्लच ले सकती हैं।

रंग:

  • अपने कपड़ों के रंग से मेल खाता हुआ या फिर कंट्रास्ट रंग वाले क्लच चुनें।
  • सिंपल और एलिगेंट लुक के लिए एकसमान रंग वाले क्लच अच्छा रहता है।
  • बोल्ड और आधुनिक लुक के लिए दूसरे रंग का क्लच लिया जा सकता है।

ओकेजन:

  • शाम या रात की पार्टी के लिए अपने आउटफिट के साथ साटन, मखमल या मेटल से बने क्लच पेयर करें।
  • दिन के कार्यक्रमों के लिए आप साधारण आउटफिट के साथ हल्के रंग और फैब्रिक वाले क्लच ले सकती हैं।
  • कॉकटेल पार्टी जैसे इवेंट्स के लिए मोती या फिर ग्लिटरी वर्क वाले क्लच सही रहते हैं।
Top ProductsFeatureRating
Lavie Embellished Box Clutchस्टोन डिटेल4.5
Lavie Star Framed Textured Box Clutchटेक्सचर्ड पैटर्न4.7
Lavie Tara Women Framed Clutchशोल्डर स्ट्रैप4.5
Lavie Women Bow Framed Clutchसॉलिड पैटर्न4.5
Lavie Women Cheer Framed ClutchPU मटेरियल4.5
01

Lavie Embellished Box Clutch

Check Price on Myntra

लावी का यह क्लच छोटे साइज में आता है। इस क्लच बैग का काला रंग आपके पार्टी लुक को और भी खास बना सकता है। इस लावी क्लच में एक मुख्य कंपार्टमेंट मिलता है, जिसमें आप अपनी जरूरत का सामान जैसे कि- लिपस्टिक, पैसे और फोन रख सकती हैं। इसमें जंजीर के स्टाइल वाली एक शोल्डर स्ट्रैप दी गई है, जिसकी वजह से आप इस क्लच को कंधे पर भी टांग सकती हैं। वहीं, यह Black Clutch सिल्वर रंग के स्टोन डिटेल के साथ आता है। इसमें सामने की तरफ स्टोन से एक बड़ा फूल बना हुआ है। इस क्लच में एक हैंडल भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप इसे हाथ में भी पकड़ सकती हैं। यह क्लच आसान क्लिक क्लोजर के साथ आता है, जिसके जरिए आप इसे दबाकर बंद कर सकती हैं।

पेयरिंग टिप- इस काले रंग और स्टोन डिटेल वाले लावी क्लच को आप वेस्टर्न ड्रेस के साथ पेयर कर सकती हैं। यह क्लच आपके पार्टी लुक के लिए अच्छा रहेगा।

02

Lavie Star Framed Textured Box Clutch

Check Price on Myntra

रोज़ गोल्ड टोन में आने वाला यह लावी क्लच आपको एक क्लासिक लुक दे सकता है। इस क्लच को सिंथैटिक चमड़े से बनाया गया है, जो मजबूती के मामले में अच्छा साबित हो सकता है। आप इस क्लच से धूल और गंदगी हटाने के लिए सूखे साफ कपड़े का इस्तेमाल कर सकती हैं। सिंगल हैंडल के साथ आने वाला यह लावी क्लच आप आराम से हाथ में पकड़कर रख सकती हैं। इसमें एक मुख्य कंपार्टमेंट के साथ ही 1 मोबाइल पाउच भी दिया गया है, जिस वजह से आप फोन को बाकी सामान से अलग करके रख सकती हैं। इस Leather Clutch का पैटर्न टेक्सचर्ड है और इसमें आसान क्लिक क्लोजर मिलता है। लावी का यह क्लच एक जंजीरनुमा शोल्डर स्ट्रैप के साथ आता है, जिसकी मदद से आप इसे कंधे पर भी टांग सकती हैं।

पेयरिंग टिप- टेक्सचर्ड पैटर्न वाला यह लावी क्लच आप किसी दिन के कार्यक्रम में अपने आउटफिट से मैच करके ले जा सकती हैं। यह ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों आउटफिट्स पर अच्छा लग सकता है।

03

Lavie Tara Women Framed Clutch

Check Price on Myntra

इस लावी क्लच में एलिगेंट बॉक्स स्टाइल मिलता है, जो कि आपके अलग-अलग लुक को भी कॉम्पलीमेंट कर सकता है। इसमें आपके मेकअप, पैस और फोन जैसी छोटी-छोटी चीजों को रखने के लिए एक मुख्य कंपार्टमेंट दिया गया है। यह क्लच क्लिक क्लोजर के साथ आता है, यानी इसे दबाकर आसानी से बंद किया जा सकता है और इसके लिए ऊपर एक डायमंड आकार का बटन भी लगा हुआ है। इस Small Clutch का गोल्ड टोन और टेक्सचर्ड पैटर्न इसे देखने में खूबसूरत और अलग बनाता है। इसमें एक शोल्डर स्ट्रैप के साथ ही हैंडल भी दिया गया है, ताकी आप इसे अलग-अलग तरह से टांग सकें। इस लावी क्लच को आप नम कपड़े की मदद से साफ कर सकती हैं।

पेयरिंग टिप- ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ यह गोल्डन रंग का लावी क्लच आपको आकर्षक लुक दे सकता है। इस क्लच को आप शादी, रिसेप्शन या फिर कॉकटेल पार्टी में कैरी कर सकती हैं।

04

Lavie Women Bow Framed Clutch

Check Price on Myntra

गुलाबी रंग और सॉलिड पैटर्न वाला यह लावी क्लच आपके लुक को ट्रेंडी बना सकता है। इस क्लच में एक अच्छी जगह वाला मुख्य कंपार्टमेंट दिया गया है। वहीं, इसका प्रीमियम शाइनी टेक्सचर इसे दिखने में आकर्षक बनाता है। यह क्लच PU मटेरियल से बना है, जिसे साफ करने के लिए आप साफ और सूखे कपड़े का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें स्टड डिटेलिंग के साथ आने वाला आसान स्नैप क्लोजर दिया गया है, जो क्लच को आसानी से बंद करने में मदद करता है। इस Party Clutch में एक अलग हो जाने वाली मेटल से बनी शोल्डर स्ट्रैप भी दी गई है। इसके अलावा यह क्लच एक अंदरूनी जेब के साथ आता है, जिसमें आप अपना कोई छोटा सामान रख सकती हैं।

पेयरिंग टिप- शाइनी टेक्सचर वाला यह क्लच रात की पार्टी या किसी इवेंट में ले जाने के लिए अच्छा है। इसे आप वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ पेयर कर सकती हैं।

05

Lavie Women Cheer Framed Clutch

Check Price on Myntra

इस लावी क्लच को मजबूत PU मटेरियल से बनाया गया है, जिसपर से आप किसी सूखे कपड़े की मदद से ही धूल वगैरा साफ कर सकती हैं। यह क्लच गोल्ड टोन और सॉलिड क्विलटेड पैटर्न में आता है, जो इसे एक ट्रेंडी लुक देता है। इसमें ट्विस्ट क्लोजर दिया गया है, जिसमें आप ऊपर लगी बटन को घुमाकर बंद और खोल सकती हैं। इस बॉक्स स्टाइल वाले क्लच में आपको गोल्ड के अलावा काला और मरून रंग का विकल्प भी मिल सकता है। इसके ऊपर साटन कपड़े से बनाया गया बो स्टाइल वाला डिजाइन इसे एक नया लुक देता है। इसमें गोल्डन रंग की चेन वाली शोल्डर स्ट्रैप मिलती है। वहीं, इस Clutch Purse में एक मुख्य कंपार्टमेंट मिलता है और अंदर की तरफ एक स्लिप पॉकेट भी दी गई है।

पेयरिंग टिप- कॉकटेल पार्टी, अवार्ड फंक्शन जैसे अवसरों पर यह क्लच आपको एक शानदार लुक दे सकता है। इसे आप पार्टीवियर कैजुअल आउटफिट्स के साथ पेयर कर सकती हैं।

लावी क्लच की देखभाल और रखरखाव कैसे करें?

लावी क्लच को लंबे समय तक नया बनाए रखने और उसे खराब होने से बचाने के लिए आपको कुछ खास बातों का ख्याल रखना होगा। कुछ बातों का ध्यान रखते हुए आप अपने लावी क्लच की सही देखभाल और रखरखाव कर सकती हैं-

  • क्लच से धूल और गंदगी हटाने के लिए मुलायम और सूखे कपड़े का इस्तेमाल करें।
  • क्लच से कोई दाग-धब्बा हटाने के लिए लेदर क्लीनर और हल्के नम कपड़े का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • क्लच को सुखाने के लिए प्राकृतिक का इस्तेमाल करें और इसे सीधा सूरज की रोशनी में ना रखें।
  • क्लच को धूल और खरोंच से बचाने के लिए उसे डस्ट बैग या मुलायम कपड़े में रखें।
  • क्लच को बहुत ज्यादा भरने से बचें, इससे उसका आकार खराब हो सकता है।
  • बैग की अंदर वाले हिस्से को नियमित रूप से लिंट रोलर या नम कपड़े से साफ करें।
  • क्लच को सीधा सूरज की रोशनी और नमी वाली जगह में रखने से बचें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

लावी क्लच किस मटेरियल से बने होते हैं?

लावी क्लच कई तरह के जैसे सिंथेटिक चमड़ा, कपड़े और अन्य मिक्स मटेरियल से बने होते हैं। इनमें हाई-क्वालिटी वाले मटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है, ताकी ये लंबे समय तक चल सकें।

लावी क्लच को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

लावी क्लच को साफ करने के लिए मुलायम और सूखे कपड़े का इस्तेमाल करें। दाग-धब्बे हटाने के लिए लेदर क्लीनर और हल्के नम कपड़े का उपयोग करें।

क्या लावी क्लच शादियों और अन्य फॉर्मल इवेंट्स के लिए उपयुक्त हैं?

हां, लावी Designer Clutch में कई डिजाइन हैं जो शादियों और अन्य कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त हैं, जैसे कि स्टोन, मोती या कढ़ाई वाले क्लच।

लावी क्लच की कीमत कितनी होती है?

लावी क्लच की कीमत डिजाइन, मटेरियल और कलेक्शन के आधार पर अलग-अलग होती है। आप Myntra पर नवीनतम कीमतों की जांच कर सकती हैं।

You May Also Like