जब भी बात आती है आरामदायक कपड़ों की, तो महिलाएं ज्यादातर सूट पहनना पसंद करती हैं, और पंजाबी सूट को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसके साथ महिलाएं अलग-अलग प्रकार की जूती पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी जूती पहनने के शौकीन हैं, लेकिन आपको समझ में नहीं आ रहा है कि किस प्रकार की जूती आपके लिए सही हो सकती है, तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम आपके लिए कुछ Latest Juti के डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने सूट के साथ आसानी से मैच करके पहन सकती हैं। इनमें आपको अलग-अलग प्रकार के रंग और डिज़ाइन के विकल्प मिल जाएंगे, जो आपको आकर्षक लुक दे सकती हैं साथ ही, इन्हें पहनकर चलना भी काफी आरामदायक रहेगा। ऐसी ही जानकारी के लिए आप स्टाइल स्ट्रीट से मदद ले सकती हैं।
पंजाबी सूट के साथ जूती का चयन कैसे करें?
- रंग - पंजाबी सूट के रंग से मेल खाने वाली जूती ले सकती हैं, जैसे कि अगर आपका सूट हरे रंग का है, तो आप हल्के हरे रंग की जूती ले सकती हैं। साथ ही आप सूट के कंट्रास्ट के अनुसार Juti चुन सकती हैं। जैसे कि अगर आपके सूट का रंग गुलाबी है और चुनरी सफेद, तो आप सफेद रंग की जूती ले सकती हैं, जो काफी सुंदर दिख सकती है।
- डिज़ाइन - जूती में अलग-अलग डिज़ाइन मिलती हैं, जिन्हें आप अपने सूट से मैच करके पहन सकती हैं, जैसे कि आपके सूट पर ज़री की कढ़ाई की गई है, तो आप ज़री की कढ़ाई वाली जूती ले सकती हैं, जो आकर्षक लग सकती है। यहां तक कि, अगर आपका सूट काफी हेवी है, तो आप हल्के काम वाली जूती को पहन सकती हैं, जो काफी रॉयल लुक दे सकती है।
- पैटर्न - जूती में अलग-अलग पैटर्न की जूतियां मिलती हैं। जैसे कि ज़री का काम, कढ़ाई का काम, जिन्हें आप अपने पंजाबी सूट के अनुसार चुन सकती हैं। ये काफी क्लासी दिखता है।
किस मटेरियल से बनी जूती ज्यादा बेहतर होती है?
ज्यादातर महिलाएं जूती पहनना पसंद करती हैं। लेकिन किस मटेरियल से बनी जूती पैरों के लिए आरामदायक होती है, यह जानना काफी जरूरी है। आपको बता दें कि बाजार में अलग-अलग मटेरियल से बनी Latest Design की जूती मिलती है, जैसे कि चमड़ा, फैब्रिक, सिंथेटिक्स, रबर जिन्हें पहनकर पैरों को काफी आराम मिल सकता है।
- चमड़ा- इस मटेरियल से बनी जूती काफी मजबूत होती है, जिस वजह से वह लंबे समय तक चल सकती है। इस जूती को पहनने से पैरों में कम पसीना आता है। इसमें आपको अलग-अलग डिजाइन भी मिलती हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं।
- फैब्रिक- बता दें कि पॉलिएस्टर, ऊन और नायलॉन के फैब्रिक से बनी जूतियां मिलती हैं, जो आरामदायक होती हैं। इन्हें पहनकर आप लंबे समय तक रह सकती हैं।
- सिंथेटिक्स- इस मटेरियल से बनी जूती लचीली होने के साथ ही मुलायम भी होती है। इन्हें आप रोजाना के इस्तेमाल के लिए ले सकती हैं। यह पैरों को आराम देने के साथ लंबे समय तक चल सकती है।
- रबर- इस मटेरियल से बनी जूती काफी ज्यादा पसंद की जाती है। इसमें सबसे अधिक लचीलापन होता है, जिसकी वजह से चलते वक्त पैरों को आराम मिलता है। बता दें कि इनसे बनी जूती फिसलने से रोकती है, साथ ही वजन में हल्की होती हैं, जिसकी वजह से आप आसानी से इन्हें पहन सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Faq's
पंजाबी सूट के साथ किस तरह की Latest Juti सबसे अच्छी लगती है?
अगर आप पंजाबी सूट पहनना चाहती हैं तो आप उसके साथ मोजरी, जूती और कोल्हापुरी चप्पलें पहन सकती हैं, जो काफी सुंदर लग सकती हैं।
क्या पंजाबी सूट के साथ हील्स पहनी जा सकती हैं?
जी हां, पंजाबी सूट के साथ हील्स पहन सकती हैं। बता दें कि बाजार में अलग-अलग प्रकार की हील्स मिलती हैं, जैसे कि ब्लॉक हील्स और वेज हील्स, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं।
Latest Juti लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
अगर आप अपने लिए जूती लेने के बारे में सोच रही हैं तो आप अपने साइज के बारे में जान लें। इसके अलावा आप जूती के मटेरियल और बनावट पर भी ध्यान दे सकती हैं।
लेटेस्ट जूती डिज़ाइन क्या हैं जो पंजाबी सूट के साथ ट्रेंड में हैं?
अगर आप लेटेस्ट जूती डिज़ाइन अपने पंजाबी सूट के साथ पहनना चाहती हैं, तो आप मिरर वर्क, एम्ब्रॉयडरी वाली जूतियां पहन सकती हैं, जो आजकल काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं।