नई-नवेली दुल्हनों के लिए बिछिया सिर्फ एक आभूषण ही नहीं बल्कि सुहाग का प्रतीक भी मानी जाती है। समय के साथ बिछिया के डिज़ाइनों में भी काफी बदलाव आया है। अब बाजार में पारंपरिक चांदी की साधारण बिछिया के साथ-साथ आकर्षक और स्टाइलिश डिज़ाइन भी उपलब्ध हैं। आजकल नई-नवेली दुल्हनों के बीच फ्लोरल पैटर्न बिछिया, कुंदन और मोती जड़ी बिछिया और मिनिमल डिज़ाइन वाली बिछिया काफी पसंद की जा रही हैं। ये डिज़ाइन न केवल पैरों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं बल्कि पहनने में भी बेहद आरामदायक होती हैं। अगर आप शादी के बाद ससुराल में तारीफ पाना चाहती हैं, तो यहां आधुनिक और पारंपरिक स्टाइल का मेल लिए आने वाली कुछ नए बिछिया डिज़ाइन के विकल्प देख सकती हैं।
फैशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप स्टाइल स्ट्रीट की कैटेगरी पर जा सकती हैं।
