साड़ियां किस महिला को नहीं पसंद होती? कद-काठी कैसी भी हो और चाहे किसी तरह का भी कार्यक्रम हो साड़ियां हर अवसर पर आपको काफी आकर्षक लुक दे सकती हैं। मार्केट में वैसे तो हमें कई तरह की साड़ियां देखने को मिल जाती है और उनमें ही एक लोकप्रिय नाम है प्रिंटेड साड़ी। इस तरह की साड़ियों में आपको तरह-तरह की डिजाइन देखने को मिलती हैं; जैसे कि फ्लोरल, जॉमेट्रिक, ब्लॉक, लहरिया, बांधणी, टाई ऐंड डाई व अन्य। इस तरह की साड़ियों को किसी आम से लेकर खास हर तरह के अवसर पर आसानी से पहना जा सकता है। लेकिन अगर आप ये सोच रही हैं कि Printed Saree तो वैसे ही इतनी भरी होती है, तो इसे स्टाइल किस तरह से करें; तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। यहां आपको इस तरह की साड़ियों को अलग-अलग तरह से पहनने के साथ-साथ उन्हें ज्यादा आकर्षक बनाने की टिप्स भी बताई जाएंगी। इसी के साथ आप यहां प्रिंटेड साड़ियों के कुछ विकल्पों को भी देख सकेंगी, जो आपकी स्टाइल स्ट्रीट का हिस्सा बन सकती हैं।
प्रिंटेड साड़ी को अलग-अलग अवसरों के लिए कैसे स्टाइल करें?
- ऑफिस- कई ऐसे पेशे होते हैं जिनमें महिलाओं को रोजाना ही साड़ी पहनने की जरूरत होती है। टीचर, सरकारी नौकरी और बैंक समेत कई जगहों पर महिलाओं को लगभग रोज साड़ी पहननी होती है। आजकल तो कॉर्पोरेट ऑफिस या बिजनेस से जुड़ी महिलाएं भी औपचारिक पहनावे के तौर पर साड़ियां पहनती हैं, जिस वजह से रोज वहीं प्लेन साड़ी की बजाय प्रिंटेड साड़ियों को भी पहना जा सकता है। ऐसे औपचारिक माहौल के लिए आप थोड़े साधारण डिजाइन वाले ब्लाउज का चयन कर सकती हैं। आप चाहें तो इन साड़ियों के साथ हाफ स्लीव, 3/4 स्लीव या पूरी बाजू के आस्तीन वाले ब्लाउज का चुनाव कर सकती हैं। इसके अलावा गहनों के लिए आप साड़ी से मिलते या किसी आम रंग (गोल्ड व सिल्वर) की बालियां, छोटे झमुके या टॉप्स पहन सकती हैं। इसी के साथ गले में पतली चेन या छोटे पेंडेंट को भी पहना जा सकता है। आप हाथ में ब्रेस्लेट और घड़ी भी बांध सकती हैं। अगर आप हील पहनकर सहज मसूस करती हैं तो साड़ी के साथ ये सबसे अच्छा फुटवियर रहेगा, वरना आप फ्लैट्स भी पहन सकती हैं।
- शादी या त्योहार- अगर आप शाद के किसी कार्यक्रम या त्योहार जैसे खास अवसरों पर प्रिंटेड डिजाइन वाली साड़ी पहनना चाहती हैं तो थोड़े अलग तरह से तैयार हुआ जा सकता है। आप इसके साथ थोड़े डीप गले या बैक वाले ब्लाउज पहन सकती हैं। इसी के साथ आप स्लीवलेस, ऑफ-शोल्डर या अलग-अलग तरह की डिजाइन वाले ब्लाउज भी पहन सकती हैं। ज्वेलरी में आप चाहें तो बड़े झुमके, चांदबालियां, या कई तरह की ईयररिंग्स पहनी जा सकती हैं। इसी के साथ गले में चोकर या भारी हार और हाथों में कंगन या चूड़ियों को पहना जा सकता है। एक आरामदायक हील वाली चप्पल आपके लुक को पूरा कर सकती हैं और चाहें तो आप पायल, अंगूठी और मांगटीका जैसे गहने भी पहन सकती हैं।
- पार्टी- कॉलेज या स्कूल की फेयरवेल पार्टी हो या किसी शादी की कॉक्टेल पार्टी; इन अवसरों पर थोड़े आधुनिक लुक के लिए आप प्रिंटेड साड़ियां पहन सकती हैं। इसके लिए आप आधुनिक डिजाइन वाले ब्लाउज और साड़ी का चयन कर सकती हैं। इसके साथ आप अमेरिकन डायमंड या सफायर से बने गहने पहन सकती हैं। वहीं, ऐसे अवसरों पर अपनी प्रिंटेड Party Saree के साथ हाई हील्स को पहनकर काफी आकर्षक लग सकती हैं।
