Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

अंगरखा सूट को कैसे करें स्टाइल? तरीकों के साथ विकल्पों को भी देखिए

त्योहार हो या पूजा या शादी का कोई कार्यक्रम अंगरखा सूट आपको दे सकते हैं आकर्षक और क्लासी लुक। यहां स्टाइल करने के तरीकों के साथ देखिए कुछ आरामदायक और आकर्षक विकल्पों को भी।

अंगरखा सूट को कैसे करें स्टाइल?
अंगरखा सूट को कैसे करें स्टाइल?

अंगरखा सूट एक पारंपरिक भारतीय परिधान है, जिसकी खासियत इसकी लपेटने वाली डिजाइन है, जिसमें ऊपर की तरफ कपड़े का हिस्सा दिया जाता है, जिसे कोने में बांधना होता है। पुराने ज़माने में इस तरह की डिजाइन वाले कुर्ते पुरुष पहना करते थे और बाद में ये महिलाओं के बीच भी लोकप्रिय हो गए। ‘अंगरखा’ नाम संस्कृत शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ है ‘शरीर रक्षक’, जो एक परिधान के रूप में इसके ऐतिहासिक इस्तेमाल को दर्शाता है। ऐसा माना जाता है कि इसकी शुरूआत राजस्थान से हुई थी और अब यह पूरे भारत में पसंद किया जाता है। इसी कड़ी में हम आपको अंगरखा सूट को पहनने के तरीकों के बारे में बताएंगे जो अलग-अलग अवसरों पर आकर्षक लग सकते हैं। यहां आपको इस तरह के सूट के कुछ विकल्प भी देखने को मिल जाएंगे। तो चलिए जानते हैं इसे स्टाइल करने के तरीके और विकल्पों पर-

अंगरखा सूट को अलग-अलग तरह से कैसे करें स्टाइल?

अंगरखा पैटर्न में आने वाले सूट को आप अलग-अलग अवसरों के हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं। इनके साथ आसानी से तरह-तरह के बॉटमवियर, गहने, चप्पलें और अन्य चीजों को मैच करके लिया जा सकता है:

  • बॉटम वियर- चूंकि ज्यादातर अंगरखा पैटर्न वाले सूट घेरदार होते हैं इस वजह से इनके साथ फिटिंग वाले बॉटम ज्यादा अच्छे लगते हैं। आप अपने अंगरखा पैटर्न सूट के साथ लेगिंग्स, पैंट्स या चूड़ीदार पैजामा पहन सकती हैं। ये बॉडी को सही आकार देते हुए आपको पतला दिखा सकते हैं। अगर आपके अंगरखा सूट का कुर्ता लंबा है तो उसके साथ लेगिंग्स या चूड़ीदार सबसे अच्छे लगेंगे। वहीं, अगर आपके सूट में शॉर्ट कुर्ती दी गई है तो उसके साथ शरारा या प्लाजो भी पहना जा सकता है। आप आराम व पसंद के हिसाब से भी अपने अंगरखा सूट के साथ सही बॉटम का चुनाव कर सकती हैं।
  • ज्वेलरी- आप अवसर व सूट के रंग के हिसाब से सही तरह की ज्वेलरी का चुनाव कर सकती हैं। जंबो झुमका या चांद बालियां अंगरखा पैटर्न सूट के साथ अच्छे लग सकते हैं। आप चाहें तो ऑक्सिडाइज्ड या गोल्डेन रंग की ज्वेलरी पहन सकती हैं। इसी के साथ आप चाहें तो सूटे के मिलते-जुलते रंग की ईयरिंग्स भी चुन सकती हैं। अगर आपके सूट का गला गहरा है तो आप उसके साथ कोई नेक-पीस, चेन या छोटा पेंडेंट भी पहन सकती हैं। इसके अलावा अंगरखा सूट के साथ आप चाहें तो चूड़ियां, कड़े या ब्रेस्लेट भी पहन सकती हैं। इसी के साथ आप पैरों में पायल या ऐंक्लेट भी डाल सकती हैं।
  • फुटवियर- अंगरखा पैटर्न सूट के साथ हील्स और फ्लैट दोनों तरह की चप्पलें अच्छी लगती हैं। आप इनके साथ फ्लैट चप्पल, जूती या कोल्हापुरी चप्पल पहन सकती हैं। इसके अलावा आप अपने अंगरखा सूट के साथ किसी भी तरह की आरामदायक हील्स को भी पहन सकती हैं। आप अपने सूट के रंग से मैच करते हुए या किसी सामान्य रंग वाले फुटवियर का चुनाव कर सकती हैं।
  • अन्य- इन सब चीजों के अलावा आप चाहें तो सूट से मेल खाता हल्का या भारी दुपट्टा ले सकती हैं। इसके अलावा एक आधुनिक स्पर्ष के लिए आप पसंदीदा घड़ी को भी अंगरखा सूट के साथ पहन सकती हैं। आप चाहें तो अलग-अलग तरह की हेयर ऐक्सेसरीज को भी सूट के साथ मैच करके लगा सकती हैं। 

अगर आपको फैशन से जुड़ी ऐसी ही अन्य जानकारी चाहिए, तो आप स्टाइल स्ट्रीट पर क्लिक कर सकती हैं। 

Top ProductsFeatureRating
KLOSIA Women's Rayon Anarkali Kurta Pant and Dupatta Setप्रिंटेड पैटर्न 4.0
Vaamsi Women's Georgette Embroidered Flared Angrakha Pant With Dupatta With Innerसॉलिड प्रिंट3.5
Preeson Women's Pure Cotton Embroidered Stitched Angrakha Suit Setफ्लेयर्ड डिजाइन4.2
UK Textiles Rayon Angrakha Pattern Anarkali Kurti Pant and Dupatta Set for Women5 रंगों के विकल्प3.3
Janasya Women's Purple Georgette Floral Printed Angrakha Kurta Setशिफॉन दुपट्टा 4.5
01

KLOSIA Women's Rayon Anarkali Kurta Pant and Dupatta Set

Check Price on Amazon

विस्कॉस मटेरियल से बना यह अनारकली कुर्ता पैंट सेट अंगरखा पैटर्न में आता है जिसके साथ आपको काफी आकर्षक लुक मिल सकता है। घुटने तक की लंबाई के साथ आने वाले कुर्ते के साथ इसमें आपको पैंट और दुपट्टा भी मिलेगा, जो आपके लुको को पूरा करेंगे। सफेद और नीले रंग के प्रिंटेड पैटर्न में आने वाले इस अंगरखा सूट का गला वी-नेक है और स्लीव्स की लंबाई 3/4 है। इस सूट को आप किसी पूजा या त्योहार के अलावा शादी के छोटे-मोटे कार्यक्रम में भी पहन सकती हैं। आरामदायक मटेरियल से बना यह सूट अलग-अलग साइज के विकल्पों में मिल जाएगा, जिसे आप अपनी फिटिंग के हिसाब से चुन सकती हैं।

स्टाइलिंग टिप्स- इस अंगरखा सूट को आप सिल्वर ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ आप जंबो झुमका पहन सकती हैं। फुटवियर आप अपने आराम के हिसाब से फ्लैट या हील दोनों को ही चुन सकती हैं। सफेद रंग के फुटवियर इस सूट के साथ काफी जचेंगे। आप हाथों में चूड़ी या ब्रेल्सेट भी कैरी कर सकती हैं।

KLOSIA Women's Rayon Anarkali Kurta Pant and Dupatta Set (Medium) Blue

₹719.00

Get This
02

Vaamsi Women's Georgette Embroidered Flared Angrakha Pant With Dupatta With Inner

Check Price on Amazon

पिंक, डार्क ब्लू और ब्लैक जैसे रंगों के विकल्पों में आने वाला यह अंगरखा सूट मैचिंग पैंट और दुपट्टे के साथ आता है। 100% जॉर्जेट मटेरियल से बने इस सूट के साथ आपको मैचिंग इनर भी मिलेगा। इस सूट की लंबाई फुल लेंथ है और इसमें आपको पूरी लंबाई वाली स्लीव्स भी मिलेंगी। जॉर्जेट मटेरियल से बने इस अंगरखा सूट में आपको अलग-अलग साइज के विकल्प भी मिल जाएंगे। सॉलिड प्रिंट वाले इस सूट की खासियत है इसका भारी डिजाइन वाला दुपट्टा जो आपके पूरे लुक में जान डालने का काम करेगा। इस अंगरखा सूट को आप किसी त्याहोर या पारिवारिक कार्यक्रम में पहन सकती हैं। 

स्टाइलिंग टिप्स- इस अंगरखा सूट के साथ आप सोने के गहनें पहन सकती हैं जो इसके लुक को निखारने में मदद करेगी। इसके साथ आप चाहें तो पतली चेन या पेंडेंट भी पहन सकती हैं। इस सूट के साथ मोजड़ी या प्लैटफॉर्म हील्स को भी स्टाइल किया जा सकता है।

Vaamsi Women's Georgette Embroidered Flared Angrakha Pant With Dupatta With Inner (PKSKD1911_Fuchsia_XS)

₹3,159.00

Get This
03

Preeson Women's Pure Cotton Embroidered Stitched Angrakha Suit Set

Check Price on Amazon

100% कॉटन मटेरियल से बना यह अंगरखा सूट हाथ से की गई कढ़ाई के साथ आता है जो आपको एक प्यारा लुक दे सकता है। आरामदायक मटेरियल से बना यह सूट कुर्ता, पैंट और दुपट्टे के साथ आता है जो आपके लुक को पूरा करने में मदद करेंगे। फ्लेयर्ड डिजाइन वाला यह सूट ज़री लेस वर्क के साथ आता है जो इसे देखने में काफी आकर्षक बना रहा है। लंबे समय तक पहने रहने के लिए यह सूट काफी अच्छा विकल्प हो सकता है और इसमें आपको अलग-अलग साइज वाले विकल्प भी आसानी से मिल जाएंगे। नीले और लाल रंग के कॉम्बिनेशन में आने वाला यह अंगरखा सूट त्योहार पर पहनने के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। 

स्टाइलिंग टिप्स- ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी के साथ यह अंगरखा सूट काफी अच्छा लगेगा। इसके साथ अपने लुक को पूरा करने के लिए आप चांद बालियां भी पहन सकती हैं। इस सूट के साथ हील्स और फ्लैट्स दोनों ही अच्छी लगेंगी।

Preeson Women's Pure Cotton Embroidered Anarkali Kurti With Pants And Dupatta Set | Stitched Angrakha Suit Set (IN, Alpha, 2XL, Regular, Navy Blue)

Rs. 1440

Get This
04

UK Textiles Rayon Angrakha Pattern Anarkali Kurti Pant and Dupatta Set for Women

Check Price on Amazon

हैंडब्लॉक प्रिंट के साथ आने वाला यह अंगरखा सूट रेयॉन मटेरियल से बना है जिसमें आपको अनारकली कुर्ता, पैंट और दुपट्टा मिलेगा। इस सूट के कुर्ते की लंबाई काफ तक की है और स्लीव्स 3/4 लेंथ की हैं। इस Floral Suit में आपको ग्रीन, ब्लैक, ब्लू, रेड और येलो रंग का विकल्प मिल जाएगा। यह अंगरखा सूट अलग-अलग साइज के विकल्पों में आता है जिसे आप अपनी फिटिंग के हिसाब से चुन सकती हैं। रेयॉन मटेरियल से बने इस सूट सेट को आप किसी दिन के फंक्शन या मेहंदी के कार्यक्रम में आसानी से पहन सकती हैं, जो आपको एक एलिगेंट सुक दे सकता है।

स्टाइलिंग टिप्स- इसके साथ आप झुमके या बालियां पहन सकती हैं। इस सूट के साथ आप प्लैटफॉर्म हील्स या जुत्तियां पहन सकती हैं। इसके साथ आप हाथों में चूड़ियां या कड़े पहन सकती हैं।

UK Textiles Rayon Angrakha Pattern Anarkali Kurti Pant and Dupatta Set for Women & Girls (2XL, Green)

Rs. 849

Get This
05

Janasya Women's Purple Georgette Floral Printed Angrakha Kurta Set

Check Price on Amazon

फ्लोरल प्रिंट वाला यह अंगरखा सूट कुर्ता, दुपट्टा और प्लाजो के साथ आता है, जिसे आप अलग-अलग तरह से स्टाइल कर सकती हैं। जॉर्जेट मटेरियल से बने इस सूट का फिट टाइप फ्लेयर्ड है और इसे आप किसी त्योहार या शादी के कार्यक्रम में पहन सकती हैं। पिंक और पर्पल के कलर कॉम्बिनेशन में आने वाला यह सूट अलग-अलग साइज के विकल्पों में आपको मिल जाएगा। इस अंगरखा कुर्ता सेट का दुपट्टा शिफॉन मटेरियल का बना है जिसपर गोल्डेन रंग की पतली बॉर्डर दी गई है। यह सूट दिन या रात दोनों ही समय के फंक्शन में पहनने के लिए सही पसंद हो सकता है।

स्टाइलिंग टिप्स- यह अंगरखा सूट स्टोन ज्वेलरी के साथ काफी अच्छा लगेगा और इसके साथ आप हील्स या फ्लैट्स दोनों तरह के फुटवियर कैरी कर सकती हैं। आप चाहे तो हाथों में चूड़ियां या घड़ी भी इसके साथ पहन सकती हैं।

Janasya Women's Purple Georgette Floral Printed Angrakha Kurta Set

Rs. 1199

Get This

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

अंगरखा सूट को किस अवसर पर पहना जा सकता है?

अंगरखा सूट को अलग-अलग अवसरों पर पहना जा सकता है, जैसे कि शादियों, त्योहारों, पारंपरिक समारोहों, और उत्सवों में। यह एक स्टाइलिश आउटफिट है जिसे कई तरह के कार्यक्रमों में स्टाइल किया जा सकता है।

अंगरखा सूट साधारण सूट से कैसे अलग हैं?

अंगरखा सूट, साधारण सूट से इस मायने में अलग है कि इसका डिज़ाइन और पहनने का तरीका पारंपरिक है। अंगरखा में सामने की तरफ एक कट होता है, जो इसे साधारण सूट से अलग बनाता है। इसमें सामने की तरफ एक त्रिकोणीय ओपनिंग होती है और इसे डोरियों या फीतों से बांधा जाता है।

क्या अंगरखा सूट के साथ हील्स पहनी जा सकती हैं?

हां, अंगरखा सूट के साथ हील्स पहनी जा सकती हैं। अंगरखा सूट को हील्स के साथ पेयर करना एक अच्छा विकल्प है, खासकर जब आप इसे किसी खास मौके या पार्टी में पहन रही हों। यह आपके लुक को एलिगेंट और स्टाइलिश बनाता है।

किस तरह की ज्वेलरी अंगरखा सूट के साथ अच्छी लगेगी?

अंगरखा सूट के साथ किस तरह की ज्वेलरी अच्छी लगेगी, यह आपके सूट की डिज़ाइन, रंग और अवसर पर निर्भर करता है। सामान्य तौर पर, अंगरखा सूट के साथ भारी झुमके, चोकर, या स्टेटमेंट नेकलेस अच्छे लगते हैं। इसके अलावा, आप पारंपरिक भारतीय आभूषण जैसे कि पायल, कंगन, और अंगूठियां भी पहन सकती हैं।

You May Also Like