जब भी बात आती है शादी के फंक्शन की तो लाल रंग की साड़ियां हर किसी को पसंद आती हैं। फिर चाहे संगीत हो, बारात हो या रिसेप्शन ये साड़ियां हर कार्यक्रम में तरह-तरह से स्टाइल की जा सकती हैं। हेवी डिजाइन वाली Red Sarees सांस्कृतिक विरासत और भव्यता का बेहतरीन मेल हैं। इनकी खासियत है कि इनमें आपको सिल्क, नेट, शिफॉन और वेल्वेट मटेरियल से बने विकल्प मिल जाएंगे जिनपर काफी सुंदर काम किया होगा। ये Wedding Functions में आपको एक शाही लुक दे सकती हैं और इन्हें दुल्हन से लेकर महेमानों तक हर कोई स्टाइल कर सकता है। वहीं, लाल रंग की साड़ियों का फैशन कभी बाहर नहीं जाता, जिस वजह से ये आपके लिए एक एक सदाबहार विकल्प हो सकती हैं। तो आइए नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ भारी डिजाइन वाली लाल साड़ियों के विकल्पों पर, जो शादी के फंक्शन में आसानी से पहनी जा सकती हैं।
TRENDMALLS Women's Georgette Embroidery Sequence Saree
Check Price on Amazonजॉर्जेट मटेरियल से बनी यह रेड कलर की साड़ी संगीत या रिसेप्शन पर पहनने के लिए काफी अच्छी पसंद हो सकती है। 5.50 मीटर वाली इस साड़ी के साथ आपको 1 मीटर का मैचिंग ब्लाउज पीस भी मिलेगा, जिसे आप अपनी फिटिंग व पसंद की डिजाइन में सिलवा सकती है। भारी सीक्वेन्स वर्क वाली इस साड़ी के साथ आपको काफी ग्लैमर्स व सैसी लुक मिल सकता है। प्लेन बुनाई वाली यह साड़ी आसानी से घर पर ही हाथ से धोई भी जा सकती है। इसे आप स्टोन ज्वेलरी व हाई हील्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
TRENDMALLS Women's Georgette Embroidery Sequence Saree with Unstitched Blouse Piece (K1006-Red-)
₹2,369.00
TRENDMALLS Women's Vichitra Silk Embroidery Work Saree
Check Price on Amazonस्टोन वर्क से साथ तैयार की गई यह साड़ी विचित्रा सिल्क मटेरियल से बनी है, जो शादी के फंक्शन में आपको एक क्लासी लुक दे सकती है। लाल रंग की इस Red Saree के पल्लू पर आपको काफी भारी काम देखने मिलेगा और सामने की तरफ वाली प्लीट्स पर भी कढ़ाई की गई है। 5.50 मीटर लंबी इस साड़ी के साथ आपको 1 मीटर का मैचिंग ब्लाउज पीस भी मिलेगा। यह साड़ी हल्दी, पूजा या फेरों के दौरान पहनने के लिए काफी अच्छी पसंद हो सकती है। इसे आप कुंदन ज्वेलरी, गोल्डन क्लच और बन हेयरस्टाइल के साथ पेयर कर सकती हैं।
गैजेट, एप्लाइंसेस और स्टाइल समेत कई प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
TRENDMALLS Women's Vichitra Silk Heavy Embroidery With Siroski Stone Work Saree with Unstitch Blouse Piece For Women (K1088-Red)
₹6,879.00
Yashika Women's Pure Kanjivaram Silk Saree
Check Price on Amazonलाल रंग की सिल्क साड़ी शादी के फंक्शन में पहनने के लिए हमेशा से ही पसंद की जाती हैं, जिसके लिए यह काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। 100% बनारसी सिल्क मटेरियल से बनी यह साड़ी जरी के काम के साथ आती है। जैकर्ड बुनाई के साथ तैयार की गई यह साड़ी रिसेप्शन, बारात या फेरों के समय पहनी जा सकती है। 6 मीटर की इस साड़ी में आपको 0.75 मीटर का मैचिंग ब्लाउज पीस भी मिलेगा, जिसे पसंद की डिजाइन व फिटिंग के हिसाब से सिलवाया जा सकता है। लाल रंग की इस साड़ी पर आपको गोल्डन जरी का काम देखने मिलेगा, जो इसे एक पारंपरिक लुक दे रहा है। इस साड़ी को आप पारंपरिक ज्वेलरी और मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
अपन फैशन को करिए अपग्रेड स्टाइल स्ट्रीट के साथ
Yashika Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Banarasi Style Wedding With Blouse Piece | Saree For Women | New Sari_AZ-YS-OG1-SHAYANI RED
₹499.00
WONAARI Premium Kumkum Red 9000 Velvet Saree
Check Price on Amazonयह रेड साड़ी वेल्वेट मटेरियल से बनी है, जो ठंड की शादियों में पहनने के लिए काफी अच्छी पसंद हो सकती है। इसमें आपको बारीक कढ़ाई वाली बॉर्डर मिलेगी, जो 5 मिमी के सीक्वेंस, जरी डोरी का काम और आकर्षक ग्लास पाइप लेस है जो लाइट को खूबसूरती से पकड़ती है और एक मनमोहक झिलमिलाहट देगी। इसका गहरा कुमकुम लाल रंग परंपरा और गरिमा का प्रतीक है, जबकि लैवेंडर रंग के शेड्स और सुनहरा काम इसे एक स्टाइलिश, आधुनिक रूप दे रहे हैं। इसके साथ आपको 0.90 मीटर का मैचिंग ब्लाउज भी मिलेगा, जिसे पसंद के हिसाब से सिलवाया जा सकता है। इसका मखमली कपड़ा शरीर पर सहजता से लिपटता है, जिससे स्टाइल से समझौता किए बिना आराम सुनिश्चित होता है। यह गोल्डन ज्वेलरी के साथ काफी स्टाइलिश लग सकती है।
WONAARI Premium Kumkum Red 9000 Velvet Saree with Lavender Embroidered Border & Fancy Glass Pipe Lace | Wedding, Party & Occasion Wear Saree with Unstitched Velvet Blouse
Rs. 1879
HTLT Fashion Premium Red Georgette Embroidered Saree
Check Price on Amazonप्रीमियम क्वालिटी के जॉर्जेट मटेरियल से बनी यह हेवी रेड साड़ी काफी आकर्षक पसंद हो सकती है। इसपर गोल्डन रंग से किया गया जटिल जरी और सीक्वेंस का काम इसे एक भव्य और शाही लुक दे रहा है। इस रेड Saree For Wedding को कॉटन टिशू सिल्क मटेरियल से बनाया गया है। बारीक कढ़ाई से खूबसूरती से तैयार किया गया इसका ब्लाउज आपके संपूर्ण एथनिक लुक को निखार सकता है। क्लासिक लाल रंग और गोल्डन काम का मेल इसे एक आकर्षक साड़ी बनाता है। इसे आप पर्ल या कुंदन ज्वेलरी के साथ पेयर कर सकती है। यह रिसेप्शन या बारात में पहनने के लिए एक सही पसंद हो सकती है।
HTLT Fashion Premium Red Georgette Embroidered Saree with Heavy Blouse | Bridal Saree for Women
₹1,899.00
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
