हिंदू धर्म के सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाने वाला सावन मास 11 जुलाई से शुरू होने वाला है। इस बार सावन में 4 सोमवार के योग हैं और यह 9 अगस्त तक चलने वाला है। सावन के महीने में लोग व्रत तो रखते ही है साथ-साथ इसी समय कई सारे त्योहार भी पड़ते हैं जिसे काफी धूम-धाम से मनाया जाता है। Sawan 2025 में भी इस साल सोमवार के साथ-साथ तीज, नाग पंचमी और रक्षाबंधन जैसे कई त्योहार भी पड़ेंगे जिनके लिए आपको भी आकर्षक कपड़ों की जरूरत पड़ सकती है। इसी कड़ी में हम आपको हरे रंग के कुछ ऐसे ही आउटफिट के बारे में बताएंगे जिन्हें आप सावन 2025 में आसानी से पहन सकती हैं। आपकी स्टाइल स्ट्रीट का अहम हिस्सा बनते हुए ये आउटफिट सावन के महीने में आपको सबसे सुंदर बनाने में मदद करेंगे। इनके साथ आपको पारंपरिक लुक मिल सकता है और इनकी सबसे अच्छी बात है कि इन्हें सावन के अलावा अन्य खास मौकों पर भी पहना जा सकता है।
सावन 2025 में पहनने के लिए कौन-से हरे कपड़े रहेंगे सही?
- साड़ी- किसी भी त्योहार या पूजा में पहनने के लिए साड़ी महिलाओं के बीच हमेशा से ही लोकप्रिय रही है, ऐसे में सावन का महीना क्यों ही पीछे रहे। हरे रंग में आपको साड़ियों के तमाम विकल्प मिल जाएंगे जिन्हें सावन में पहना जा सकता है। आप कॉटन, सिल्क, शिफॉन, जॉर्जेट, साटन, लिनेन और ऑर्गैंजा जैसे मटेरियल से बने विकल्प मिल जाएंगे। फिर चाहे आपको साधारण लुक चाहिए हो या थोड़ा भारी हरे रंग की तरह-तरह की साड़ियां आपको सावन में मनचाहा लुक दे सकती हैं। इन साड़ी को आप मैचिंग गहनों और अन्य तरह की चीजों के साथ मैच करके पहन सकती हैं।
- सूट- Sawan 2025 में एक आरामदायक और खूबसूरत लुक के लिए तरह-तरह की शैली और डिजाइन वाले सूट महिलाओं के बीच हमेशा से ही लोकप्रिय रहे हैं। हरे रंग में आपको स्ट्रेट फिट, अनारकली, ए-लाइन, फ्रॉक, नायरा कट और आलिया कट जैसे विकल्प मिल जाएंगे। वहीं, ये सूट कॉटन, रेयॉन, जॉर्जेट, शिफॉन और ऑर्गैंजा जैसे मटेरियल में मिल जाएंगे जिन्हें अलग-अलग तरह से स्टाइल किया जा सकता है। सावन में आप हरे रंग के सूट को पूजा, कीर्तन, त्योहार या मंदिर जाते समय पहन सकती हैं।
- एथिनिक ड्रेस- अगर आप सावन में पारंपिरक और आधुनिक दोनों तरह के लुक का मिश्रण चाहती हैं तो एथिनिक ड्रेस काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। One Piece स्टाइल वाली ये ड्रेस पहनने में आरामदायक होंगी और इन्हें आसानी से अलग-अलग तरह से स्टाइल किया जा सकता है। ये आपको कॉटन, रेयॉन और विस्कॉस जैसे मटेरियल में मिल जाएंगी, जिनमें हल्के और भारी हर तरह की डिजाइन मिल जाएगी।
- अन्य- साड़ी, सूट और ड्रेस के अलावा आप सावन 2025 में लॉन्ग स्कर्ट, कॉर्ड-सेट और अलग-अलग तरह की कुर्तियों को भी पहन सकती हैं। इन कपड़ों के साथ आपको पारंपरिक लुक तो मिलेगा ही साथ-साथ यह पहनने में भी काफी आरामदायक होंगे। अलग-अलग तरह के मटेरियल से बने ये कपड़े हरे के अलग-अलग शेड में मिल जाएंगे और इन्हें सावन के अलावा अन्य अवसरों पर भी पहना जा सकता है।
