Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

Hariyali Teej 2025: हरे रंग की लहंगा डिजाइन में आपको मिलेगा शाही रूप!

2025 में 27 जुलाई को पड़ रही Hariyali Teej के मौके पर अगर आप भी लगना चाहती हैं आकर्षक तो हरे रंगे का एक अच्छा सा लहंगा आ सकता है आपके काम। पारंपरिक लुक के लिए अजामा सकती हैं तरह-तरह की डिजाइन वाले विकल्पों को।

Hariyali Teej 2025 के लिए हरे रंग की लहंगा डिजाइन
Hariyali Teej 2025 के लिए हरे रंग की लहंगा डिजाइन

सावन का महीना शुरू हो चुका है और इसी के साथ शुरू हो चुकी है कई सारे व्रत त्योहार की झड़ी। इन्हीं में से एक है हरियाली तीज का व्रत जो महिलाओं के लिए काफी खास होता है। हर साल सावन महीने में शुक्‍ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस साल Hariyali Teej 27 जुलाई को रहेगी। इस दिन शादीशुदा महिलाएं तैयार होकर सावन का झूला झूलती हैं। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है और महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। वहीं, कुंवारी लड़कियां भी इस दिन व्रत रखकर भगवान से इच्छित वर मांगती हैं। इस दिन हरे रंग का खास महत्व होता है और महिलाएं हर रंगे की साड़ियां, सूट या अन्य पारंपरिक कपड़े पहनती हैं। ज्यादातर नवविहाति महिलाएं या युवितयां इस दिन लहंगा पहनना भी पसंद करती हैं, ऐसे में हम आपको हर रंग के अलग-अलग तरह की डिजाइन वाले लंहगों के बारे में बताएंगे, जिन्हें इस दिन पहना जा सकता है। आपकी स्टाइल वॉल्ट का हिस्सा बनते हुए ये लहंगा आपको हरियाली तीज 2025 पर पारंपरिक तरह से तैयार होने में मदद करेंगे। 

हरियाली तीज 2025 पर आजमा सकती हैं ये ग्रीन लहंगा डिजाइन

मार्केट में आपको तरह-तरह की डिजाइन वाले हर रंग के लहंगा देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें आप इस साल हरियाली तीज पर पहन सकती हैं। इसके लिए आप पारंपरिक डिजाइन वाले सिल्क मटेरियल से बने या बांधणी व लहरिया प्रिंट वाले लहंगे का चुनाव कर सकती हैं। इसी के साथ आप अगर Hariyali Teej 2025 के लिए आधुनिक और पारंपरिक दोनों डिजाइन का मेल करना चाहती हैं तो इसके लिए आप भारी डिजाइन वाले शिफॉन, जॉर्जेट या नेट मटेरियल से बने लहंगे पहन सकती हैं। इसके अलावा बनारसी, टसर, कोटा और टिशु सिल्क से बने लहंगे को भी हरियाली तीज पर पहना जा सकता है। वहीं, अगर आप इस बार सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो साउथ इंडियान डिजाइन वाले लहंगे को भी पहना जा सकता है। इनकी सबसे अच्छी बात होती है कि ये हल्के होते हैं और इन्हें पहनकर आप सहज महसूस करेंगी। इसके अलावा आप लहंगे के साथ अलग-अलग डिजाइन वाले ब्लाउज पहन सकती हैं और दुपट्टे को भी कई प्रकार से ओढ़ सकती हैं।

01

PURVAJA Women's Jacquard Semi-Stitched Lehenga choli

Check Price on Amazon

ग्रीन कलर का यह लहंगा काफी पारंपरिक डिजाइन वाला है जिसे आप हरियाली तीज पर पहन सकती हैं। 100% जैक्वार्ड मटेरियल से बना यह लहंगा गोल्डन वर्क के साथ आता है, जो इसे देखने में काफी आकर्षक बना रहा है। इसमें आपको हरे रंगा का लहंगा और चोली का कपड़ा मिलेगा, वहीं इसके दुपट्टे का रंग लाल है। Hariyali Teej के लिए इसे शादी-शुदा महिलाएं और कुवारियां लड़कियां कोई भी पहन सकता है। फ्लेयर स्टाइल वाले इस लहंगे में काफी सारा घेर दिया हुआ जिसे पहनकर आप काफी प्यारी लगेंगी। इसे कुंदन की ज्वेलरी और थोड़े चमकदार मेकअप के साथ स्टाइल किया जा सकता है। यह सेमी स्टिचड लहंगा आप अपनी फिटिंग के हिसाब से सिलाव सकती हैं।

PURVAJA Women's Jacquard Semi-Stitched Lehenga choli (Arambh-D-Green_Green_Free Size)

Rs. 936

Get This
02

Zeel Clothing Women's Organza Semi stitched Lehenga Choli

Check Price on Amazon

खादी ऑर्गैंजा मटेरियल से बना यह फ्लोरल प्रिंट लहंगा हरियाली तीज के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इस पूरे सेट का लहंगा और दुपट्टा हरे रंग का है और ब्लाउज पीच रंग का है। बनारसी वीव के साथ आने वाले इस लहंगे पर गोल्डन रंग की बॉर्डर भी दी गई है, जो इसे देखने में और अधिक आकर्षक बना रही है। सेमी स्टिच्ड फॉर्म में आने वाला यह लहंगा आप अपनी फिटिंग के हिसाब से सेट करवा सकती हैं। इसका दुपट्टा 2.25 मीटर लंबा है, जिसे अलग-अलग तरह से ड्रेप किया जा सकता है। इसे आप गोल्डन ज्वेलरी के साथ पेयर कर सकती हैं।

Zeel Clothing Women's Organza Semi stitched Lehenga Choli (7026-Green-Wedding-Floral-Lehenga_Green_Free Size)

₹3,549.00

Get This
03

Women's Semi stitched Dot & Ikkat Print With Foil Work Tussar Silk Lehenga Choli Set

Check Price on Amazon

पटोला वीव के साथ आने वाला यह हरा लहंगा टसर सिल्क मटेरियल से बना है जिसे पहनकर आप हिरायली तीज 2025 पर काफी अलग लग सकती हैं। आकर्षक फ्लोरल प्रिंट वाले इस लहंगे कि डिजाइन काफी आकर्षक व अलग है और इसका घेर भी काफी ज्यादा है। सेमी स्टिचड स्टाइल वाला यह लहंगा कुंवारियों लड़कियों के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे आप कुंदन या डायमंड ज्वेलरी के साथ पहन सकती हैं। इसके दुपट्टे को अलग-अलग तरह से ओढ़कर आप हर बार अलग लग सकती हैं।

Women's Semi stitched Dot & Ikkat Print With Foil Work Tussar Silk Lehenga Choli Set (Green)

₹999.00

Get This
04

KEDARFAB Women's Georgette Mirror Embroidery Semi-Stitched Lehenga Choli For Women

Check Price on Amazon

अगर आप हरियाली तीज व्रत के लिए इस बार थोड़ी आधुनिक डिजाइन वाला लहंगा पहनना चाहती हैं तो यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। जॉर्जेट मटेरियल से बना यह लहंगा काफी भारी डिजाइन वाला है और इसके साथ आपको नेट मटेरियल से बना दुपट्टा मिलेगा। एंब्रॉयडरी पैटर्न वाले इस लहंगे के नीचे की तरफ काफी भारी काम किया गया है और इसका ब्लाउज भी काफी भारी डिजाइन वाला है। वैसे तो इसका दुपट्टा सॉलिड पैटर्न वाला है लेकिन इसपर एक पतली बॉर्डर दी गई है। इस लहंगे के साथ अमेरिकन डायमंड की ज्वेलरी काफी अच्छी लगेगी और हिरायली तीज के लिए यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।

KEDARFAB Women's Georgette Mirror Embroidery Semi-Stitched Lehenga Choli For Women | Designer | Stylish | Wedding Lehenga For Women (Nova)

Rs. 949

Get This
05

TIRUPATI ENTERPRISE Chanderi New Designed South Indian Unstitched Lehenga Choli For Women

Check Price on Amazon

वैसे तो दक्षिण भारत में हिरायली तीज नहीं मनाई जाती लेकिन आप इस साल हरियाली तीज पर इस साउथ इंडियन लहंगे के साथ काफी अलग लग सकती हैं। कॉटन और आर्ट सिल्क मटेरियल से बना यह लहंगा बिना सिला हुआ रहेगा, जिसे आपको अपनी फिटिंग के हिसाब से सिलवाना होगा। हरे और मरून रंग के कॉम्बिनेशन में आने वाले इस लहंगे पर कोई प्रिंट नहीं दिया गया है, लेकिन इसकी बड़ी चौड़ी बॉर्डर इसे काफी आकर्षक बना रही है। इसके दुपट्टे को आप साड़ी की तरह भी ड्रेप कर सकती हैं। इसके साथ गोल्डन रंग की टेंपल ज्वेलरी काफी अच्छी लगेगी। Hariyali Teej 2025 में यह लहंगा आपको सबसे अलग बना सकता है।

TIRUPATI ENTERPRISE Chanderi New Designed South Indian Unstitched Lehenga Choli For Women And Girls-Kumkum.… (17Green)

₹518.00

Get This

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

2025 में हरियाली तीज कब है?

हरियाली तीज पर शिव-पार्वती की आराधना करने से वैवाहिक जीवन में सुख बना रहता है। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। अगर हम बात करें Hariyali Teej 2025 Date की तो यह व्रत 27 जुलाई को रखा जाएगा।

हरियाली तीज क्यों मनाते हैं?

हरियाली तीज भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी, और भगवान शिव ने उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। यह त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, जो अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। वहीं, कुंवारी लड़कियां भी इस दिन व्रत रखकर भगवान से इच्छित वर मांगती हैं।

हरियाली तीज पर महिलाएं हरे रंग के कपड़ें क्यों पहनती हैं?

हरियाली तीज पर महिलाएं हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनती हैं साथ ही मेहंदी लगाती हैं, क्योंकि हरा रंग प्रकृति, हरियाली और समृद्धि का प्रतीक है। यह रंग देवी पार्वती को भी प्रिय है। ऐसा माना जाता है कि हरियाली तीज पर हरे रंग के कपड़े पहनने से वैवाहिक सुख, समृद्धि और देवी पार्वती का आशीर्वाद मिलता है।

हरियाली तीज 2025 पर किस तरह का लहंगा पहना जा सकता है?

आप Hariyali Teej 2025 पर तरह-तरह की डिजाइन वाले हर लहंगे पहन सकती हैं। इसमें सिल्क, नेट, जॉर्जेट, शिफॉन और साउथ इंडियन स्टाइल वाले लहंगे पहने जा सकते हैं।

You May Also Like