कुर्ता प्लाजो सेट एक ऐसा आउटफिट है, जो हर महिला को पसंद होता है। चाहे कोई भी मौसम या अवरसर हो महिलाएं ज्यादातर कुर्ता प्लाजो सेट ही पहनना चाहती हैं, क्योंकि ये सबसे ज्यादा आरामदायक ऑउटफिट माने जाते हैं। कुर्ता प्लाजो सेट को पहनने के बाद स्टाइलिश और एथनिक लुक मिलता है। ऐसे में अगर आप भी अपने वार्डरोब को ट्रेडिशनल कपड़ों से अपडेट करना चाहती हैं, तो यहां से गोश्रीकी ब्रांड के कुर्ता प्लाजो सेट के विकल्प देख सकती हैं। इसमें आपको एक से बढ़कर एक कुर्ता प्लाजो सेट के कलेक्शन मिल जाएंगे, जिनका फैब्रिक भी बहुत ही सॉफ्ट है। इनमें आपको अलग-अलग कलर और पैटर्न मिलते हैं, जिन्हें आप आप अपनी पसंद के अनुसार ले सकती हैं। स्टाइल स्ट्रीट के तहत आने वाले इन खूबसूरत कुर्ता प्लाजो सेट को पहनकर आपके फैशन में स्टाइल का तड़का लग जाएगा। इन कुर्ता सेट की स्टिचिंग, फिनिशिंग भी हाई क्वालिटी की है। साथ ही यूनिक डिजाइन होने की वजह से इन्हें किसी भी खास मौके पर पहना जा सकता है।
गोश्रीकी कुर्ता प्लाजो सेट को स्टाइल करने के तरीके
- एक्सेसरीज- आप अलग-अलग मौकों के हिसाब से कुर्ता प्लाजो सेट के साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स, नेकलेस या बिंदी पहनकर अपने लुक को और सुंदर बना सकती हैं।
- हेयर स्टाइल- गोश्रीकी ब्रांड के कुर्ता प्लाजो सेट में स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप अपने बालों को खुला छोड़ सकती हैं या फिर साइड से पिन लगा कर कोई हेयर स्टाइल बना सकती हैं। हाफ बन या ब्रेड भी कुर्ता सेट के साथ अच्छे लगेंगे।
- मेकअप- ज्यादा हैवी मेकअप करने के बजाय हल्का और नेचुरल मेकअप रखें।, क्योंकि एक नेचुरल मेकअप लुक भी आपके गोश्रीकी कुर्ता प्लाजो सेट को और भी आकर्षक बना सकता है।
- फूटवेयर- कुर्ता प्लाजो सेट के साथ आप चंकी जूतियां, हील्स, फ्लैट सैंडल या कोल्हापूरी चप्पल पहन सकती हैं।
- बैग- मौके के हिसाब से आपने गोश्रीकी कुर्ता प्लाजो सेट के साथ अलग-अलग तरह का बैग कैरी कर सकती हैं। अगर आप ऑफिस जा रही हैं तो टोट बैग या फिर शैचल बैग कैरी कर सकती हैं। वहीं किसी फेस्टिवल, पूजा-पाठ या फिर घूमने जाने के लिए एक छोटा बैग या क्लच आपके लुक को पूरा कर सकता है।
