सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही हर जगह माहौल शिवमय हो जाता है और शिवालयों के बाहर भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं। 11 जुलाई से शुरू हुआ सावन 2025 का महीना 8 अगस्त तक चलेगा। इसी कड़ी में 21 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार पड़ेगा जिस दिन कई लोग भगवान शिव की पूजा-अभिषेक कर उनसे अच्छे स्वास्थ्य और जीवन की कामना करेंगे। तो अगर आप भी Sawan Second Somwar पर पहनने के लिए एक अच्छे से सूट की तलाश कर रही हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। आप सावन के दूसरे सोमवार पर तरह-तरह की डिजाइन वाले सूट अपना सकती हैं, जिसमें कई तरह के फैब्रिक के भी विकल्प मिल जाएंगे। सावन में आप कॉटन, सिल्क, ऑर्गैंजा, जॉर्जेट, रेयॉन, विस्कॉस और नेट जैसे मटेरियल से बने सूट का चुनाव कर सकती हैं। इनमें आपको जरी वर्क, बांधणी, मिरर वर्क, एथिनिक मोतिफ वर्क, फ्लोरल प्रिंट और अन्य कई तरह की सूट डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। आपकी स्टाइल वॉल्ट का हिस्सा बनते हुए ये सूट सिर्फ सावन सोमवार ही नहीं तीज, नागपंचमी और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर भी आसानी से पहने जा सकते हैं। वैसे तो मार्केट में आपको अलग-अलग रंगो में एथिनिक डिजाइन वाले सूट मिल जाएंगे, लेकिन हरे रंग में आने वाले सूट को सावन में पहनना काफी शुभ माना जाता है। हरा रंग प्रकृति और हरियाली का प्रतीक है और सावन के महीने में बारिश होती है जिसमें चारों ओर हरियाली छा जाती है। हरा रंग भगवान शिव को भी प्रिय है, और यह रंग सकारात्मक ऊर्जा और खुशी का प्रतीक है। इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपको यहां कुछ हरे रंग के ही एथिनिक सूट के बारे में बताएंगे, जो सावन 2025 में आप तरह-तरह से स्टाइल कर सकती हैं।
Vaamsi Women's Silk Mirror Work Flared Kurta Pant With Dupatta
Check Price on Amazonमिरर वर्क के साथ आने वाला यह हरे रंग का सूट कुर्ता, पैंट और दुपट्टे के साथ आता है। इस सूट का पैंट व कुर्ता सिल्क मटेरियल से बना है और दुपट्टा पॉली शिफॉन मटेरियल का है। अनारकली स्टाइल वाला इसका कुर्ता काप तक की लेंथ का है और इसकी स्लीव्स 3/4 लेंथ की हैं। गोल गले वाले इसके कुर्ते पर सामने की तरफ सिल्वर मिरर मर्क किया गया है और बॉर्डर पर भी आपको वर्क देखने को मिलेगा। इस सूट के पैंट पर भी कुर्ते जैसा ही काम किया गया है और पूरे लुक में इसका भारी दुपट्टा जान डालने का काम करेगा। यह हरा सूट Sawan Somwar 2025 में पहनने के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है, जिसमें आपको अलग-अलग साइज के विकल्प भी मिल जाएंगे।
Vaamsi Women's Silk Mirror Work Flared Kurta Pant With Dupatta
Rs. 1499
VredeVogel Women's Cotton Silk Jacquard Kurta Pant Set with Banarasi Silk Dupatta
Check Price on Amazonबनारसी सिल्क मटेरियल से बने दुपट्टे के साथ आने वाला यह सूट सावन 2025 में आपको काफी प्यारा लुक दे सकता है। कॉटन सिल्क जैक्वार्ट मटेरियल से बना इस सूट का कुर्ता स्ट्रेट फिट वाला है और इसमें वी गला दिया गया है। इसके कुर्ते की आस्तीन 3/4 लेंथ की है और पूरे कुर्ते पर जरी का काम किया गया है। इसका पैंट सॉलिड प्रिंट वाला है जिसमें नीचे की तरफ पतली बॉर्डर दिया गया है। इस सूट का भारी काम वाला दुपट्टा व्रत या पूजा के लिए इसे सही पसंद बनाता है। इसकी बॉर्डर पर आपको टैसल वर्क किया गया है। अगर आपको हरा रंग नहीं लेना है तो इसमें आपको मरून, पर्पल, टील और ब्लू रंग के विकल्प भी मिल जाएंगे।
VredeVogel Women's Cotton Silk Jacquard Kurta Pant Set with Banarasi Silk Dupatta
Rs. 732
ANNI DESIGNER Women's Cotton Blend Printed Regular Fit Anarkali Kurta with Pant & Dupatta
Check Price on Amazonफ्लोरल प्रिंट के साथ आने वाला यह अनारकली सूट सावन के सोमवार पर आप आसानी से पहन सकती हैं। इस सेट में आपको कुर्ता, पैंट और दुपट्टा मिलेगा, जिसे तरह-तरह से स्टाइल किया जा सकता है। कॉटन ब्लेंड मटेरियल से बने इस सूट का कुर्ता स्लीवलेस है और इसकी लंबाई काफ तक की है। गोल गले के साथ आने वाला यह सूट Sawan 2025 में सोमवार को आसानी से पहना जा सकता है और साथ ही इसे आप रक्षाबंधन या किसी गेटटुदेगर पर भी पहन सकती हैं। इस सूट को पारंपरिक अवसरों पर पहनने के लिए आप दुपट्टे को खोलकर ले सकती हैं और एक आधुनिक टच के लिए इसे हाथों के पीछे कैर किया जा सकता है।
ANNI DESIGNER Women's Cotton Blend Printed Regular Fit Anarkali Kurta with Pant & Dupatta
Rs. 819
VIHARA THREADS Beautiful Bandhani Printed Anarkali Suit
Check Price on Amazonपारंपरिक बांधणी प्रिंट वाला यह सूट सावन में पहनने के लिए काफी अच्छी पसंद हो सकता है। कॉटन मटेरियल से बने हरे रंग के इस सूट में आपको वी गले वाला कुर्ता मिलेगा और इसकी आस्तीन 3/4 लेंथ वाली है। इसके साथ आपको के साथ आपको पैंट व दुपट्टा भी मिलेगा। वहीं, इसके कुर्ते और दुपट्टे पर गोल्डन रंग के गोटे की बॉर्ड दी गई है, जो देखने में काफी अच्छी लगती है। इसका हल्का कपड़ा पूरे दिन आराम सुनिश्चित करता है और इसकी शानदार फिटिंग आपके शरीर के आकार को भी उभारेगी। इसमें आपको अलग-अलग साइज वाले विकल्प मिल जाएंगे, जिन्हें फिटिंग के हिसाब से चुना जा सकता है।
VIHARA THREADS Beautiful Bandhani Printed Anarkali Suit
Rs. 749
Vaamsi Women's Silk Blend Solid Embroidered Straight Kurta Palazzo With Dupatta With Cotton Inner
Check Price on Amazonहरे रंग में आने वाला यह सूट 100% सिल्क ब्लेंड मटेरियल से बना है जिसका लुक काफी हेवी है। इस सेट में आपको कुर्ता, प्लाजो, दुपट्टा और कॉटन का इनर मिलेगा। फुल लेंथ की स्लीव्स के साथ आने वाले इसके कुर्ते की लंबाई काफ तक की है और इसका गला गोल है। इसके कुर्ते पर सामने की तरफ काफी भारी काम किया गया है और नीचे की तरफ चौड़ी बॉर्डर दी गई है। इसके प्लाजो पर पतली बॉर्डर दी गई है और दुपट्टे पर काफी भारी काम किया गया है। एथिनिक मोतिफ वर्क वाला यह हरा सूट Sawan Second Somwar पर आप घर की पूजा या मंदिर जाते समय पहन सकती हैं। इसमें आपको अलग-अलग साइज के साथ मरून और पीले रंग के विकल्प भी मिल जाएंगे।
Vaamsi Women's Silk Blend Solid Embroidered Straight Kurta Palazzo With Dupatta With Cotton Inner
Rs. 1999
सावन सोमवार 2025 के लिए इस तरह से स्टाइल कर सकती हैं एथिनिक डिजाइन वाले सूट
अपने एथिनिक डिजाइन वाले सूट की सुंदरता को बढ़ाने के लिए उसे सही तरह से स्टाइल करना काफी जरूरी होता है। आप अपने हरे सूट के साथ तरह-तरह के प्रकार वाली ज्वेलरी पहन सकती हैं जिसमें गोल्ड और सिल्वर क अलावा आधुिनक विकल्पों को भी अपनाया जा सकता है। Sawan 2025 में सोमवार की पूजा या व्रत के दौरान आप कुंद, अमेरिकन डायमंड, ऑक्सिडाइज्ड, रूबी और सफायर की ज्वेलरी भी पहन सकती हैं। इसके लिए आप अपने सूट से मिलते-जुलते रंग या डिजाइन वाली झुमके, बालियां, ईयररिंग्स, हार, अंगूठिंयां, पायल और चूड़ियां पहन सकती हैं। वहीं, आप चाहें, तो मिक्स-मैच करके भी ज्वेलरी पेयर कर सकती हैं। आप अपने सूट को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए दुपट्टे को भी मिक्स-मैच कर सकती हैं। इसके लिए आप सूट के साथ आए हुए दुपट्टे की जगह किसी अन्य विकल्प के साथ जा सकती हैं। भारी सूट के साथ हल्का दुपट्टा और हल्के सूट के साथ भारी दुपट्टा बहुत जचता है। हरे रंग के साथ लाल, पीले, गोल्डेन, सिल्वर और ऑरेंज जैसे रंग काफी अच्छे लगते हैं; इसी को ध्यान में रखते हुए आप सूट के साथ सावन 2025 में कॉन्ट्रास्ट रंग का भी दुपट्टा ले सकती हैं। पूजा या व्रत के दौरान दुपट्टे की प्लेट्स बनाई जा सकती है और आप चाहें तो उसे खोलकर भी ओढ़ सकती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
