शादी में होने वाला संगीत का फंक्शन सबसे ज्यादा रौनक वाला होता है, जिसमें डांस व गाने के साथ हर कोई मस्ती करता है। संगीत में हर कोई सबसे अच्छा लगना चाहता है और महिलाएं तो ऐसे कपड़ों की तलाश करती हैं जो आकर्षक के साथ-साथ आरामदायक भी हो; ताकि डांस करने में परेशानी न हो। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं Royal Blue साड़ी के कुछ विकल्प जिनके साथ संगीत नाइट में आपका जलवा बना रहे। रॉयल ब्लू साड़ियां संगीत की चका-चौंध के साथ आसानी से मेल खा सकती हैं और आपके लुक को भी निखार सकती हैं। रॉयल ब्लू Saree में आपको पारंपरिक सिल्क से लेकर आधुनिक सीक्वेन्स वर्क वाले विकल्प देखने मिल जाएंगे; जिन्हें आप अपनी पसंद व मनचाहे लुक के हिसाब से चुन सकती हैं। इन्हें आप संगीत की थीम या वाइब के हिसाब से स्टाइल भी कर सकती हैं; जो आपको सबसे प्यारा व आकर्षक रूप दे सकती हैं।
SIRIL Women's Silk Jacquard Saree With Unstitched Blouse Piece
Check Price on Amazonसिल्क मटेरियल से बनी यह साड़ी गोल्डन रंग के ज़री के काम के साथ तैयार की गई है, जो संगीत सेरेमनी में आपको एक पारंपरिक लुक दे सकती है। 5.30 मीटर लंबी इस साड़ी के साथ आपको 0.70 मीटर का मैचिंग ब्लाउज पीस भी मिलेगा, जिसे अपनी पसंद की डिजाइन व फिटिंग के हिसाब से सिलवाया जा सकता है। जैकर्ड पैटर्न वाली यह साड़ी अपने भारी काम के साथ संगीत की वाइब के साथ आसानी से मैच हो सकती है। इस रॉयल ब्लू साड़ी को हर उम्र की महिलाएं आसानी से स्टाइल कर सकती हैं और अगर आपको एक पारंपरकि लुक चाहिए तो यह काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। इसे आप गोल्डन ज्वेलरी, खुले पल्लू और हाई हील्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं। अगर आपको थोड़ा आधुनिक लुक चाहिए तो डीप बैक ब्लाउज बनवा सकती हैं और पारंपरिक लुक के लिए आप ब्लाउज को सिंपल डिजाइन में बनवा सकती हैं।
गैजेट, एप्लाइंसेस और स्टाइल समेत कई प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
SIRIL Women's Silk Jacquard Saree With Unstitched Blouse Piece
Rs. 479
SGF11 Women's Paithani Soft Lichi Silk Kanjivaram Sarees With Blouse Piece
Check Price on Amazonयह साड़ी महाराष्ट्र के पारंपरिक काम पैठणी से प्रेरित है। यह रॉयल ब्लू साड़ी 5.50 मीटर लंबी है और इसके साथ आपको 0.80 मीटर का मैचिंग ब्लाउज पीस भी मिलेगा। ज़री के काम वाली यह साड़ी लीची सिल्क मटेरियल से बनी है जिसपर आपको काफी आकर्षक व भारी काम देखने मिल जाएगा। यह Royal Blue साड़ी जैकर्ड पैटर्न वाली है, जो आपको संगीत के फंक्शन में काफी पारंपरिक लुक दे सकती है। इस साड़ी में आपको रॉयल ब्लू के साथ पिंक और ग्रीन जैसे रंगों का कॉम्बिनेशन देखने मिलेगा, जो इसके लुक को काफी निखार रहे हैं। इस साड़ी को आप स्लीवलेस ब्लाउज, चांद बाली और कर्ल हेयरस्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं। थोड़े पारंपरिक लुक के लिए आप मराठी नथ पहन सकती हैं या फिर आप आधुनिक टच के लिए स्टोन ज्वेलरी पहन सकती हैं।
SGF11 Women's Paithani Soft Lichi Silk Kanjivaram Sarees With Blouse Piece
Rs. 1299
SIRIL Women's Shimmer Chiffon Sequence Embroidery Border Saree with Unstitched blouse Piece
Check Price on Amazonअगर आपको संगीत में थोड़ी आधुनिक साड़ी पहननी है तो यह शिफॉन साड़ी काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। प्लेन बुनाई वाली यह साड़ी शिमर शिफॉन मटेरियल से बनी है जिसपर भारी बॉर्डर दी गई है। गोल्डन सीक्वेन कढ़ाई वाली यह साड़ी सॉलिड प्रिंट वाली है, जो आपको रूप को काफी निखार सकती है। इस रॉयल ब्लू साड़ी के साथ आपको मैचिंग ब्लाउज पीस भी मिलेगा जिसपर गोल्डन वर्क किया गया है। इस साड़ी की लंबाई 5.50 मीटर है और इसके साथ मिलने वाला ब्लाउज 0.80 मीटर का है। इस साड़ी की खासियत है कि इसे पहनकर आपको डांस करने में परेशानी नहीं होगी। इसे आप भारी गोल्डन ईयररिंग्स, हील्स और स्ट्रेट बालों के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
अपन फैशन को करिए अपग्रेड स्टाइल स्ट्रीट के साथ
SIRIL Women's Shimmer Chiffon Sequence Embroidery Border Saree with Unstitched blouse Piece
Rs. 1629
Pionex Women's Chiffon Solid Lace Border Saree
Check Price on Amazonअगर आपको संगीत सेरेमनी पर एक सिंपल लेकिन स्टाइलिश रॉयल ब्लू साड़ी पहननी है तो यह काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। शिफॉन मटेरियल से बनी यह साड़ी अपनी सॉलिड कढ़ाई के साथ आपके लुक को निखार सकती है। यह संगीत फंक्शन में आपको एक ग्लैमर्स लुक देते हुए लंबे समय तक आरामदायक महसूस करा सकती है। इस रॉयल Blue Saree की सबसे बड़ी खासियत है कि इसके साथ आपको मैचिंग बेल्ट भी मिलेगा, जो इसे एक आधुनिक टच दे रहा है। इसकी बॉर्डर व बेल्ट पर आपको गोल्डन रंग का काम देखने मिलेगा, जो इसे और अधिक आकर्षक बना रहा है। इसे आप थोड़ी आधुनिक डिजाइन वाली ज्वेलरी, हाई हील्स और खुले बालों के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
Pionex Women's Chiffon Solid Lace Border Saree
Rs. 799
Heavy Work Sarees for Women Bollywood Full Sequins Georgette Saree with Blouse
Check Price on Amazonअगर आपको संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड से प्रेरित लुक चाहिए तो सीक्वेन्स वर्क वाली यह साड़ी काफी अच्छी पसंद हो सकती है। जॉर्जेट मटेरियल से बनी इस साड़ी का भारी काम आपके संगीत लुक को निखार सकता है। इसके साथ मिलने वाला ब्लाउज भी सीक्वेन्स वर्क के साथ ही तैयार किया गया है, जिसे आप थोड़ी आधुनिक बैकलेस डिजाइन में भी सिलवा सकती हैं। 5.50 मीटर की इस साड़ी के साथ मिलने वाले ब्लाउज पीस की लंबाई 0.8 मीटर है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि भारी काम की वजह से इसे स्टाइल करने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी। यह साड़ी कर्ल हेयस्टाइल, अमेरिकन डायमंड स्टड्स और हील्स के साथ काफी अच्छी लगेगी।
Heavy Work Sarees for Women Bollywood Full Sequins Georgette Saree with Blouse
Rs. 2232
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
