Top SearchesKurta Sets Under 2000Mirror Work SareesGold RingsSeiko Watches for WomenTemple JewelleryRed Tape Shoes

फैशन की दुनिया में जलवा बिखेर रही हैं ये Pastel Colour की Saree, देखें विकल्प

पार्टी हो या किसी की शादी हर अवसर में आपको एक ट्रेंडी लुक दे सकते हैं ये पेस्टल रंग की साड़ियां और दिलवा सकता है आपको तारीफ़ें।

Designer पेस्टल रंग की Saree
Designer पेस्टल रंग की Saree

आज के समय में फैशन की दुनिया में हर दिन नए ट्रेंड्स आते हैं, लेकिन साड़ी का क्रेज कभी कम नहीं होता। खासकर जब बात हो पेस्टल रंग की डिज़ाइनर साड़ी की, तो यह पारंपरिक कपड़े को एक आधुनिक और आकर्षक लुक देती है। पेस्टल रंग में  डिज़ाइनर साड़ी आज कल महिलाओं की पहली पसंद बनती जा रही है, क्योंकि यह स्टाइलिश होने के साथ-साथ साड़ी के माध्यम से हमें हमारी परंपराओं से जोड़े रखती है। अब चाहे शादी-ब्याह हो या कोई पार्टी, यह साड़ी हर मौके को खास बना सकती है और आपको तारीफ़ें भी दिलवा सकती है। आपको बता दें, पेस्टल रंग वे होते हैं जिनको हल्का रंग भी कहा जाता है, जैसे बेबी पिंक, मिंट ग्रीन,आसमानी, पीच आदि। गर्मियों के मौसम में इन रंगों के कपड़ों को लोग ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि ये रंग दिखने में लाइट होते है जिससे आंखों को सुकून मिलता है । आप इन Pastel Colour Saree को अपने स्टाइल स्ट्रीट का हिस्सा भी बना सकती हैं। 

पेस्टल रंग की साड़ियों की खासियत क्या होती है?

अगर आपको पार्टी में सबसे हटके दिखना है तो आप पेस्टल रंग की साड़ी को चुन सकती हैं क्योंकि ये साड़ियां  काफी हल्की रंग में तो होती ही है साथ-साथ डिजाइनर भी आती हैं जो आपको महफ़िल की जान बना सकती है। ये साड़ियां आपको ऑर्गेन्ज़ा, जॉर्जेट, चंदेरी, सिल्क और नेट जैसे फैब्रिक्स में मिलती हैं, जो हर मौसम और अवसर के अनुसार सही होती हैं। साथ ही इनकी यह खासियत होती है कि इनको आप किसी भी पारिवारिक अवसर से लेकर अपने कॉलेज या ऑफिस तक के किसी समारोह में पहन सकती हैं। यह आपको शालीन दिखाने में मदद कर सकती है। आजकल की डिज़ाइनर साड़ियों में ज़री वर्क, थ्रेड वर्क और मोती वाली एंब्रॉयडरी का खूब चलन है जो पेस्टल कलर इन डिज़ाइनों को और भी निखार देता है।

Top ProductsFeatureRating
ORHANS Women's Chiffon Embellishedडायमंड वर्क4.2
SIRIL Women's Georgette Embroidery Zari Work Saree जॉर्जेट कपड़ा3.8
Rekha Maniyar Women's Fancy Satin Chiffon Saree सैटिन शिफॉन साड़ी4.2
SIRIL Women's Chiffon Hot Fixing Stone Work Sareeहॉट फिक्सिंग स्टोन वर्क 3.8
SIRIL Women's Self Woven, Jacquard Border Cotton Saree 100 % कॉटन 4.1
01

ORHANS Women's Chiffon Embellished

Check Price on Amazon

भारतीय परंपरा में साड़ी का एक विशेष स्थान है और जब बात आती है स्टाइल, आराम और आकर्षण की, तो ORHANS की यह शिफॉन साड़ी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होती है। यह साड़ी खूबसूरत डायमंड वर्क के साथ आती है, जो इसे हर मौके के लिए एक परफेक्ट चॉइस बना सकती है। इसकी लंबाई 5.5 मीटर है, वहीं इसके साथ 0.8 मीटर का आर्ट सिल्क से बना ब्लाउज पीस भी आता है। यह साड़ी काफी मुलायम है, जिससे पहनने में यह बेहद आरामदायक और हल्की लगती है। अब चाहे कॉलेज का फेयरवेल पार्टी हो, ऑफिस की कोई मीटिंग या फिर परिवार का कोई छोटा-मोटा कार्यक्रम, यह साड़ी हर अवसर पर आपको एक स्टाइलिश लुक देने में मदद कर सकती है।

ORHANS Women's Chiffon Embellished

Rs. 1899

Get This
02

SIRIL Women's Georgette Embroidery Zari Work Saree

Check Price on Amazon

अगर आप एक ऐसी साड़ी की तलाश में हैं जो पारंपरिक कढ़ाई के साथ-साथ स्टाइलिश और आरामदायक भी हो, तो यह साड़ी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इस साड़ी की खासियत यह है कि इसका जॉर्जेट कपड़ा काफी हल्का है, जो न केवल पहनने में आरामदायक है बल्कि आपको एक आकर्षक लुक भी दे सकता है। इस साड़ी में ज़री का काम और पाइपिंग का काम किया गया है जो इसे खास बनाता है। वहीं इसमें मौजूद ब्लाउज़ पीस भी जॉर्जेट फैब्रिक में है और उस पर भी कढ़ाई की गई है, जोकि आपको परफेक्ट लुक देने में मदद कर सकती है। ब्लाउज़ की लंबाई 0.80 मीटर है, जिसे आप अपने साइज और पसंद के अनुसार सिलवा सकती हैं। इस साड़ी का रंग बेबी पिंक है, जो कोमलता और सौम्यता को दर्शाता है। अगर आप सादगी के साथ सुंदरता ढूंढ रही है तो यह पेस्टल रंग की साड़ी आपके लिए बढ़िया चॉइस बन सकती है।

SIRIL Women's Georgette Embroidery Zari Work Saree

Rs. 1209

Get This
03

Rekha Maniyar Women's Fancy Satin Chiffon Saree

Check Price on Amazon

क्या आप भी अपने वॉर्डरोब में कुछ खास और स्टाइलिश जोड़ना चाहती हैं, तो यह फैंसी सैटिन शिफॉन साड़ी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह साड़ी न केवल पहनने में बेहद आरामदायक है, बल्कि इसका लुक भी आपको बहुत ग्लैमरस मिल सकता है। इस साड़ी का सॉलिड पैटर्न इसे एक एलिगेंट टच देता है, जो इसे हर मौके के लिए परफेक्ट बना सकता है, चाहे अब वह शादी हो, पार्टी हो या कोई त्योहार, हर अवसर आप सुंदर दिख सकती हैं। इस साड़ी की लंबाई 5.50 मीटर है और इसके साथ 0.80 मीटर का ब्लाउज़ पीस भी दिया गया है, जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार सिलवा सकती हैं। हल्की फुल्की, लेकिन देखने में बेहद आकर्षक यह साड़ी हर उम्र की महिलाओं के लिए सही विकल्प बन सकती है। अगर आप फैशन के साथ-साथ कम्फर्ट की भी चाह रखती हैं, तो यह साड़ी आपके लिए बढ़िया चॉइस साबित हो सकती है।

Rekha Maniyar Women's Fancy Satin Chiffon Saree

Rs. 854

Get This
04

SIRIL Women's Chiffon Hot Fixing Stone Work Saree

Check Price on Amazon

शिफॉन की इस साड़ी को पहनने के बाद तो हल्का महसूस होगा ही, साथ ही यह बेहद आरामदायक भी होता है जिससे इस गर्मी के मौसम में भी इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। इसके साथ में आने वाला ब्लाउज़ पीस आर्ट सिल्क का है, जिसकी क्वालिटी शानदार है और इसे आप अपनी पसंद व फिटिंग के अनुसार सिलवा सकती हैं। रंग की बात करें तो यह साड़ी और ब्लाउज़ दोनों ही पेस्टल ग्रीन रंग में आपको मिल सकता है, जो एक शांत, सौम्य और ट्रेंडी लुक प्रदान करता है। इस साड़ी की लंबाई 5.30 मीटर है और ब्लाउज़ पीस 0.70 मीटर का है। इस साड़ी की खासियत है कि इसमें हॉट फिक्सिंग स्टोन वर्क किया गया है, जो इसे एक ग्लैमरस टच देता है। यह साड़ी कॉलेज फेयरवेल से लेकर फैमिली पार्टी, ऑफिस, डेली इस्तेमाल करने के लिए भी पहना जा सकता है। साथ ही यह इतना प्यारा है कि आप इसे किसी प्रियजन को उपहार देने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं ।

SIRIL Women's Chiffon Hot Fixing Stone Work Saree

Rs. 1302

Get This
05

SIRIL Women's Self Woven, Jacquard Border Cotton Saree

Check Price on Amazon

पिस्ता ग्रीन और सफेद रंग की यह साड़ी 100 % कॉटन से बनी हुई है, जो गर्मियों के मौसम में पहनने के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। यह साड़ी खूबसूरत जैक्वार्ड बॉर्डर के साथ आती है, जो इसे एक खास और आकर्षक लुक देता है। इस साड़ी की लंबाई 5.30 मीटर है, जो हर महिला के लिए सही है और साथ ही इसके साथ आपको 0.80 मीटर का अनसिले ब्लाउज़ पीस भी मिल सकती है। इसका हल्का और स्टाइलिश डिज़ाइन आपको एक मॉडर्न लेकिन पारंपरिक लुक दे सकता है और आप किसी भी अवसर में पहन सकती हैं।

SIRIL Women's Self Woven, Jacquard Border Cotton Saree

Rs. 899

Get This

पेस्टल रंग की साड़ी को कैसे स्टाइल कर सकते हैं?

क्या आपको भी समझ नहीं आ रहा है कि पेस्टल रंग की साड़ियां इतनी हल्की है और रंग भी हल्का-सा है तो आखिर इनको स्टाइल कैसे करें कि यह एक बेहतरीन लुक दे सकता है? तो आपको बता दें आप इसे स्टाइलिश ब्लाउज़ के साथ पहन सकती हैं जोकि कंट्रास्ट या मिरर वर्क वाला हो, इन ब्लाउज़ के साथ पेस्टल साड़ी बहुत खूबसूरत लग सकती है और आपको स्टाइलिश के साथ-साथ ट्रेडीशनल भी दिखा सकती है। साथ ही आपको इनको कैरी करते समय जूलरी का चयन सोच-समझकर करना चाहिए जैसे, आप मोतियों का सेट या कुंदन की जूलरी के साथ इसे पहन सकती है जो आपके इस लुक को और भी निखार सकती है। साथ ही ख्याल रखें कि ये खुद ही हल्की रंग होती है इसलिए अपना मेकअप भी आप न्यूड टोन वाला रख सकती है जो इसके साथ मेल खा सकता है और एक सॉफ्ट हेयरस्टाइल आपके लुक को परफेक्ट बना सकता है। साथ ही, सही क्लच या पर्स और हील्स आपके लुक में चार चांद लगा सकता है। 

इन्हें भी पढ़ें - 

  1. गर्मी में Chanderi Cotton Saree का बढ़ा ट्रेंड
  2. कुंवारी लड़कियों के लिए किस तरह की Party Wear Saree हो सकती हैं अच्छी?
  3. पुरानी साड़ी को V Neck Blouse के साथ दें नए जैसा लुक

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

पेस्टल की साड़ी किस मौके में पहनी जा सकती है?

पेस्टल साड़ी शादी, रिसेप्शन, हल्दी, मेहंदी, कॉकटेल पार्टी, फेस्टिवल्स और ऑफिस फंक्शन जैसे हर मौके पर पहनी जा सकती है। इसका सौम्य रंग हर माहौल में शालीनता को जोड़ता है।

किस फैब्रिक में पेस्टल रंग की साड़ी मिल सकती है?

अगर आप पेस्टल साड़ी में अलग-अलग फैब्रिक ढूंढ रही हैं तो यह आपको बाजारों में आसानी से मिल सकते हैं। इनमें आपको ऑर्गेन्ज़ा, जॉर्जेट, सिल्क, नेट और चंदेरी जैसे हल्के फैब्रिक्स में पेस्टल साड़ियाँ खूबसूरत डिजाइन के साथ मिल सकती हैं और साथ ही यह आरामदायक भी होती हैं।

क्या दुल्हन के लिए भी पेस्टल रंग में साड़ी आती है?

हां बिलकुल! आजकल दुल्हनें भी हल्दी, मेहंदी या रिसेप्शन में पेस्टल साड़ी पहनना पसंद कर रही हैं। यह ट्रेंडी होने के साथ-साथ रॉयल लुक भी देता है और साथ-साथ मॉडर्न और पारंपरिक फैशन को जोड़ता है।

पेस्टल साड़ी की देखभाल कैसे कर सकते हैं?

पेस्टल रंग हल्के होते हैं इसलिए ऐसी साड़ियों को धूप स बचा कर रखना चाहिए और धोने पर छांव में ही सुखाने चाहिए। यदि आपकी नेट या सिल्क की पेस्टल साड़ी है तो आप इसे ड्राई क्लीन करवा कर रख सकती हैं।

You May Also Like