हैंडबैग तो हर महिला के लिए काफी जरूरी होते हैं, क्योंकि इनमें सिर्फ जरूरत का सामान नहीं रखा जाता बल्कि यह लुक को पूरा करते हैं। वहीं एक बढ़िया हैंडबैग के बिना कोई भी लुक अधूरा लगता है, जिस कारण ही स्टाइल के हिसाब से हैंडबैग होना काफी मायने रखता है। ऐसे में अगर आप एक ट्रेंडी डिजाइन वाले हैंडबैग की तलाश में हैं तो यहां से मेट्रो हैंडबैग के ऑप्शन देख सकती हैं। मेट्रो हैंडबैग आजकल महिलाओं द्वारा काफी पसंद किए जा रहे हैं। इनके बैग काफी फंकी और यूनिक प्रिंट के साथ आते हैं, जो देखने में बेहद अट्रैक्टिव लगता है। आपको मेट्रो ब्रांड के पास स्टाइलिश हैंडबैग से लेकर स्लिंग बैग और ट्रेंडी टोट बैग के ऑप्शन भी मिल जाते हैं, जिन्हें आप अपने ऑफिस या पार्टी लुक के लिए सेलेक्ट कर सकती हैं। चलिए देखते हैं स्टाइल स्ट्रीट को अपग्रेड करने वाले Metro हैंडबैग से ऑप्शन।
मेट्रो हैंडबैग के डिजाइनर कलेक्शन
- शोल्डर बैग- शोल्डर बैग हर लड़की के पास जरूर होना चाहिए। मेट्रो ब्रांड के पास शोल्डर बैग के यूनिक डिजाइन वाले शोल्डर बैग के ऑप्शन आपको मिल जाएंगे, जिन्हें आप पार्टी में, क्लब में, शॉपिंग पर या फिर कैजुअल पर लेकर जा सकती हैं।
- स्लिंग बैग- मेट्रो ब्रांड के पास आपको स्लिंग बैग के काफी सारे कलेक्सन देखने को मिल जाएंगे। ये बैग आकार में छोटे होते हैं और क्रॉस शोल्डर यानी एक कंधे पर लटकाए जाते हैं।
- ओवर साइज स्लिंग बैग- अगर आपको स्लिंग बैग ही ज्यादा पसंद आते हैं, लेकिन इसमें आपको आपके हिसाब से स्पेस नहीं मिल पाता है, तो आप मेट्रो ब्रांड के ओवर साइज वाले स्लिंग बैग को चुन सकती हैं, जिसमें आपका काफी सारा सामान आराम से फिट हो जाएगा।
- टोट बैग- अगर आपको ऐसे हैंडबैग की तलाश है, जिसमें काफी सारा सामान रख सकें तो आपके लिए टोट बैग अच्छी पसंद हो सकते हैं। मेट्रो ब्रांड के पास एक से बढ़कर एक डिजाइन वाले टोट बैग के ऑप्शन मिल जाएंगे।
