Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

Chhath Puja 2025 पर लाल रंग के Suit के साथ हो जाइए त्योहार के लिए तैयार!

25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर मनाए जाने वाले Chhath Puja के त्योहार के लिए अगर आप भी तलाश रही है सबसे अच्छा आउटफिट, तो लाल रंग के सूट हो सकते हैं सबसे अच्छे विकल्प। आकर्षक डिजाइन के साथ मिलेंगे हर तरह की शैली वाले विकल्प।

Chhath Puja 2025 के लिए लाल सूट
Chhath Puja 2025 के लिए लाल सूट

दिवाली का त्योहार खत्म होते ही कुछ ही दिनों में लोक आस्था का माहपर्व छठ शुरू हो जाएगा। 2025 में 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक Chhath Puja मनाई जाएगी। ऐसे में महिलाएं व लड़कियां तरह-तरह के परिधान पहनकर तैयार होती हैं। छठ पूजा के लिए लाल रंग शुभ माना जाता है क्योंकि यह पवित्रता, शक्ति, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है। हिंदू संस्कृति में यह एक शक्तिशाली रंग है और माना जाता है कि इस त्यौहार के दौरान इसे पहनने से आशीर्वाद मिलता है, खासकर प्रजनन क्षमता और वैवाहिक सुख के लिए। ऐसे में जो महिलाएं व्रत नहीं रख रहीं या कुवारी लड़कियां इस दिन Red Suit पहन सकती हैं। इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ इस तरह के सूट के विकल्प जो छठ पूजा पर पहनने के लिए काफी अच्छी पसंद साबित हो सकते हैं। इन्हें आप खरना, नहाय खाय, सुबह या शाम के अर्घ के लिए पहन सकती हैं। 

ऐसे ही फैशन संबंधित अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी स्टाइल स्ट्रीट पर

01

GoSriKi Women's Rayon Blend Bandhani Printed Straight Kurta with Pant & Dupatta

Check Price on Amazon

बंधेज प्रिंट में आने वाला यह सूट छठ पूजा पर पहनने के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें आपको कुर्ता, पैंट और दुपट्टे का सेट मिलेगा। रेयॉन ब्लेंड मटेरियल से बना यह सूट आपको अलग-अलग साइज के विकल्प में मिल जाएगा, जिन्हें फिटिंग के हिसाब से चुना जा सकता है। इसका कुर्ता काफ तक की लेंथ का है और इसकी स्लीव्स 3/4 है। गोल गले वाले इसके कुर्ते पर कढ़ाई भी की गई है। इसका पैंट सॉलिड प्रिंट वाला है और दुपट्टे पर गोल्डन बॉर्डर दी गई है। इसे छठ पूजा पर गोल्डन झुमकों के साथ स्टाइल किया जा सकता है। 

GoSriKi Women's Rayon Blend Bandhani Printed Straight Kurta with Pant & Dupatta (TURAE-RED-GS_L_Red_Large)

₹695.00

Get This
02

INDO ERA Women's Rayon Blend Embroidered Straight Inches Kurta With Pant with Dupatta Set

Check Price on Amazon

विस्कॉस मटेरियल से बना यह लाल रंग का सूट स्ट्रेट शैली वाला है, जिसमें आपको पैंट व दुपट्ट भी मिलेगा। इसके कुर्ते का गला गोल है और स्लीव्स 3/4 है। इस सूट के कुर्ते की लंबाई काफ तक की है, जिसके गले पर आपको भारी काम देखने को मिल जाएगा। भारी डिजाइन वाले वाले इस सूट के दुपट्टे पर आपको भारी बॉर्डर देखने को मिल जाएगी और इसका पैंट सॉलिड प्रिंट वाला है। इस सूट के साथ पारंपरिक शैली वाले गहनें काफी अच्छे लगेंगे।

INDO ERA Women's Rayon Blend Embroidered Straight Inches Kurta With Pant with Dupatta Set (Red_KH9RD4697_Small)

₹1,599.00

Get This
03

TOPLOT Women's Solid Straight Kurta with Pant & Dupatta

Check Price on Amazon

अगर आप Chhath Puja 2025 पर कुछ आरामदायक पहनना चाहती हैं तो यह लाल सूट काफी अच्छी पसंद हो सकता है। पॉलीकॉटन मटेरियल से बने इस सूट का कुर्ता स्ट्रेट शैली वाला है और इसकी स्लीव्स 3/4 है। वी नेक गले के साथ आने वाला यह सूट लाल-सफेद रंग के कॉम्बिनेशन में आता है। इसके गले पर आपको धागे का काम देखने को मिलेगा। वहीं, सॉलिड प्रिंट वाले इसके सफेद दुपट्टे पर लाल बॉर्डर दी गई है। इसकी स्ट्रेट शैली वाली पैंट पर भी नीचे की तरफ थोड़ा काम किया गया है। इसे आप सिल्वर झुमकों और चूड़ियों के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

TOPLOT Women's Solid Straight Kurta with Pant & Dupatta|Kurta Pant Set with Dupatta (Straight-Kurta-Pant-5197-Red-XL)

Rs. 599

Get This
04

W for Woman Women's Rayon Salwar Suit Set

Check Price on Amazon

आधुनिक शैली वाला यह सूट 100% विस्कॉस मटेरियल से बना है। इस सेट में आपको शरारा पैंट, कुर्ता और दुपट्टा मिलेगा। इसके कुर्ते की लंबाई छोटी है और यह स्ट्रेट फिट में आता है। इसका गला गोल है और स्लीव्स 3/4 है। प्रिंटेड डिजाइन में आने वाला लाल रंग का यह शरारा सूट आपको काफी अलग लुक दे सकता है। इसके साथ मिलने वाला दुपट्टा नेट मटेरियल से बना है जिसपर प्रिंटेड बॉर्डर भी दी गई है। इसे स्टाइल करने के लिए गोल्डन झुमके और पोटली बैग की मदद ली जा सकती है।

W for Woman Women's Rayon Salwar Suit Set (19AUWS13587-114526_Red_8 (Small) _Red_Small)

Rs. 2500

Get This
05

BIBA Women's Cotton Salwar Kurta Dupatta Suit Set Red M

Check Price on Amazon

लाल रंग का यह सूट अनारकली शैली वाला है, जिसे 100% कॉटन मटेरियल से बनाया गया है। रेगुलर शैली वाला यह सूट पूरी लंबाई वाला है। इसके कुर्ते का गला गोल है और स्लीव्स 3/4 है। गोल्ड पैटर्न के काम के साथ आने वाले इस सूट में आपको चूड़ीदार पैजामा और दुपट्टा मिलेगा। इसके दुपट्टे पर भी गोल्ड रंग से डिजाइन बनी हुई है। इसे आप पारंपरिक ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं और इसके साथ आप भारी झुमके पहन सकती हैं।

BIBA Women's Cotton Salwar Kurta Dupatta Suit Set Red M

₹3,209.00

Get This

इन्हें भी पढ़ें:

Chhath Puja 2025 पर महाप्रसाद ठेकुआ बनाने के लिए देखें जरूरी सामाग्री

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या छठ पूजा सिर्फ बिहार में मनाई जाती है?

नहीं, छठ पूजा सिर्फ बिहार में नहीं मनाई जाती है। यह मुख्य रूप से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और नेपाल के कुछ हिस्सों में मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है। हालांकि, अब यह भारत के अन्य राज्यों और विदेशों में भी मनाया जाता है।

इस साल छठ पूजा कब है?

इस साल शनिवार, 25 अक्टूबर यानी नहाय खाय से छठ पर्व की शुरुआत होगी। वहीं खरना अगले दिन यानी रविवार 26 अक्टूबर को किया जाएगा। वहीं छठ पूजा, 27 अक्टूबर को की जाएगी और अगले दिन यानी 28 अक्टूबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

क्या छठ पूजा के लिए महिलाएं लाल रंग के सूट पहन सकती हैं?

हां, छठ पूजा के लिए महिलाएं लाल रंग के सूट या साड़ी पहन सकती हैं, क्योंकि लाल रंग को पूजा-पाठ और सुहाग के लिए शुभ माना जाता है। लाल रंग शक्ति और भक्ति का प्रतीक है और यह त्योहार के माहौल के लिए एक अच्छा विकल्प है।

You May Also Like