अक्सर पुराने जमाने के फैशन रिपीट होते हैं, जिसमें से कुछ थोड़े समय के लिए ही ट्रेंड में रहते हैं तो कुछ फैशन की दुनिया में लंबे समय तक अपनी जगह बनाए रखते हैं। ऐसा ही एक ट्रेंड वापस आ गया है बूटकट जींस का। लड़कियों के बीच इन दिनों यह पुराना फैशन काफी ट्रेंड कर रहा है। यह जींस 70 और 80 के दशक में काफी पॉपुलर थी, जो कि दोबारा से फैशन का हिस्सा बन गई है और यह पिछले कुछ सालों से काफी ट्रेंड भी कर रही है। मेट्रो में, ऑफिस में, मार्केट या फिर मॉल में, अक्सर लड़कियां आपको बूटकट जींस पहने नजर आ जाती होंगी, जो इसे पहन कर काफी क्लासी भी लगती हैं। उन्हें देखकर एक बूटकट जींस लेने का मन तो आपका भी करता ही होगा। ऐसे में अगर आपको भी अपनी स्टाइल स्ट्रीट में एक बूटकट जींस शामिल करनी है, तो यहां से ऑप्शन देख सकती हैं। यहां पर अलग-अलग ब्रांड के बूटकट जींस की लिस्ट दी जा रही है साथ ही स्टाइल करने के तरीके भी बताए जा रहे हैं, जो आपके फैशन को अपग्रेड कर सकते हैं।
बूटकट जींस को स्टाइल करने के तरीके
- शॉर्ट कुर्ती के साथ- ऑफिस या कैजुअल लुक के लिए आप बूटकट जींस के साथ शॉर्ट कुर्ती पहन सकती हैं। इन दिनों यह फैशन काफी ट्रेंड में भी है और इसके पहन कर काफी अच्छा सा लुक भी मिलता है। खासकर गर्मी के दिनों में बूटकट जींस के साथ की कॉटन फैब्रिक की फ्लोरल प्रिंट वाली शॉर्ट कुर्ती ट्राई करें।
- शर्ट के साथ- बूटकट जींस को आप शर्ट के साथ पहन सकती हैं। इसे पहन कर कैजुअल लुक मिलेगा। ब्लू बूटकट जींस के साथ प्रिंटेड या हल्के रंग की शर्ट काफी अच्छी लगेगी। वहीं फूटवेयर की बात करें तो इसके साथ हील्स वाली जूती पहन कर आप प्रोफेशनल लुक पा सकती हैं।
- टी शर्ट के साथ- सिंपल और क्लासी लुक के लिए आप बूटकट जींस को टॉप के साथ पेयर कर सकती हैं। इसके साथ टी शर्ट को टक इन करके पहनें। जिससे यह दिखने में और भी अच्छी लगती है।
- क्रॉप टॉप के साथ- डिनर डेट, पार्टी या फिर कैजुअल आउटिंग के लिए आप अपनी बूटकट जींस को क्रॉप टॉप के साथ पहन सकती हैं। इससे काफी स्टाइलिश लुक मिलेगा।
- हॉल्टर नेक टॉप के साथ- बूटकट जींस के साथ हॉल्टर नेक टॉप भी काफी अच्छे लगते हैं। स्टाइलिश लुक के लिए यह कॉम्बिनेशन परफेक्ट हो सकता है। इसके साथ आप अलग-अलग कलर और प्रिंट वाले क्रॉप टॉप पहन सकती हैं।
