पारंपरिक परिधान को आज भी महिलाएं किसी शादी, पार्टी और कार्यक्रमों में पहनना पसंद करती हैं। इनमें साड़ी और लहंगा के साथ ही सूट के विकल्प महिलाएं अपने लिए शामिल करती हैं। वैसे तो सूट कई प्रकार के होते हैं, मगर अनारकली सूट सालों से महिलाओं द्वारा पसंद किए जाते आ रहे हैं। अब ऐसे में अगर आपको अपना लुक पारंपरिक के साथ ही थोड़ा आधुनिक भी बनाना है, तो फिर आपको BIBA ब्रांड के अनारकली सूट सेट्स जरूर देखने चाहिए। यह ब्रांड भारत में अपने पारंपरिक परिधानों की वजह से काफी मशहूर है। इसके कपड़ों में पारंपरिक भारतीय स्टाइल के साथ ही आधुनिक और आकर्षक डिजाइन देखने को मिलते हैं। बीबा के पास एथनिक वियर की एक बड़ी रेंज मौजूद है, जिसमें से आप इनके Anarkali सूट Sets को अपने स्टाइल स्ट्रीट को अपग्रेड करने के लिए शामिल कर सकती हैं। इनमें आपको कई तरह के रंग, मटेरियल, डिजाइन और साइज के विकल्प भी बेहद आसानी से मिल सकते हैं, जो आपके हर ट्रेडिशनल लुक के लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं।
बीबा ब्रांड के पास किस मटेरियल से बने अनारकली मिलेंगे?
बीबा ब्रांड सिर्फ अपने डिजाइन और आकर्षक लुक के लिए ही नहीं, बल्कि मटेरियल क्वालिटी के लिए भी काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में आपको बीबा के पास अलग-अलग मटेरियल से बने अनारकली सूट भी आसानी से मिल सकते हैं-
- कॉटन अनारकली- अगर आप गर्मी के मौसम में शानदार डिजाइन वाला अनारकली सूट पहनना चाहती हैं, तो फिर BIBA के पास आपको Cotton कपड़े से बने तमाम विकल्प मिल सकते हैं। कॉटन अनारकली Suit को आप दिन के किसी कार्यक्रम या फिर रेगुलर दिनों में भी आराम से पहन सकती हैं।
- विस्कॉस/रेयॉन- बीबा के पास आपको विस्कॉस और रेयॉन कपड़े से बने Anarkali सूट भी मिल जाएंगें। एक सस्ता रेशम माना जाने वाला यह कपड़ो हल्का और चमकदार होता है, जिसे आप किसी भी मौसम में पहन सकती हैं। इनके हैवी एंब्राइडरी और डिजाइन वाले विकल्प शादी-पार्टी में पहनने के लिए भी सही रहते हैं।
- सिल्क मटेरियल- अनारकली सूट के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला कपड़ा सिल्क यानी रेशम ही है, जो कि आपको BIBA के पास भी आसानी से मिल सकता है। इनमें आपको हल्की और भारी दोनों तरह के डिजाइन वाले विकल्प मिल जाएंगें, जिन्हें आप मौकों के हिसाब से पहन सकती हैं।
- सिंथेटिक कपड़ा- जिन्हें किसी ऐसे कपड़े से बने अनारकली Suit Sets की तलाश है, जो आरामदायक होने के साथ ही रख-रखाव में भी आसान हो। उनके लिए बीबा सिंथेटिक कपड़े से बने अनारकली सूट भी पेश करता है, जिन्हें आप रेगुलर दिनों में पहन सकती हैं।
बीबा के पास अनारकली के अलावा और किस तरह के सूट मिलते हैं?
आपके अलग-अलग स्टाइल, मौकों और पसंद को ध्यान में रखते हुए बीबा अनारकली के साथ ही कई और प्रकार के सूट भी पेश करता है। बीबा के पास इन सभी प्रकार के सूट की बड़ी रेंज मौजूद है, जिन्हें बजट से लेकर प्रीमियम रेंज तक में लिया जा सकता है-
- आपके रोजमर्रा के लुक को पूरा करने के लिए बीबा Straight स्टाइल वाले Suit के बेहतरीन डिजाइन पेश करता है। एंब्राइडरी, प्रिंट और मिरर जैसे अलग-अलग वर्क के साथ आने वाले स्ट्रेट स्टाइल वाले बीबा कुर्ता सेट्स आप अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं।
- अगर आपको किसी पार्टी, शादी, हल्दी, मेंहदी या फिर संगीत जैसे कार्यक्रमों में सूट पहनना है, तो फिर आपको BIBA के पास शरारा सेट्स भी मिल सकते हैं। इनमें आपको अलग-अलग मटेरियल से बने हैवी वर्क वाले शरारा सूट मिल जाएंगें, जिनमें से आप अपना एक परफेक्ट साइज चुन सकती हैं।
- आजकल जोरों-शोरों से ट्रेंड में बने हुए A-line स्टाइल वाले Kurta सेट्स भी आपको बीबा के पास मिल सकते हैं। तमाम रंग, डिजाइन और पैटर्न के विकल्पों में मौजूद किसी भी ए-लाइन कुर्ता सेट को आप अपनी पसंद से ले सकती हैं।
- इसके अलावा बीबा ब्रांक के पास आपको नायरा कट, आलिया कट, प्लाजो-कुर्ता, धोती कुर्ता सेट और पटियाला सूट सेट्स जैसी कई वैराएटी भी मिलती हैं। हर एक प्रकार के Suit में आपको रंग, डिजाइन, साइज और पैटर्न के विकल्प भी BIBA के पास आसानी से मिल सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Faq's
क्या सूट सेट्स के लिए बीबा एक अच्छा ब्रांड है?
बिल्कुल, अगर आपको लुक और डिजाइन के साथ ही एक बढ़िया क्वालिटी वाला सूट चाहिए, तो BIBA ब्रांड आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। यह ब्रांड अपने पारंपरिक और आधुनिक दोनों के मिलेजुले स्टाइल वाले Kurta सेट्स के लिए काफी मशहूर है।
अनारकली सूट सेट्स को किन मौकों पर पहन सकती हैं?
अनारकली सूट सेट्स को आप शादी, ट्रेडिशनल पार्टी, हल्दी, मेंहदी, संगीत या फिर रिंग सेरेमनी जैसे मौकों पर पहन सकती हैं। इन्हें दिन से लेकर रात तक के कार्यक्रमों में पहना जा सकता है और साथ ही हल्के कपड़े व डिजाइन वाले अनारकली सूट रेगुलर दिनों के लिए भी सही साबित हो सकते हैं।
बीबा अनारकली सूट सेट्स की कीमत क्या है?
बीबा Anarkali सूट Sets के विकल्प आपको किफायती और प्रीमियम दोनों रेंज में मिल सकते हैं। इनकी शुरूआत 1,000 रूपए तक से हो जाती है और साथ ही इन्हें 10,000 रूपए तक की कीमत में लिया जा सकता है।
अनारकली सूट सेट्स के साथ कौन-से फुटवियर अच्छे लगते हैं?
अनारकली सूट सेट्स के साथ आप फ्लैट्स, हील्स, जूतियां, मोजड़ी या फिर कोल्हापुरी चप्पलें भी पहन सकती हैं। आप मौके और अपने कंफर्ट के हिसाब से इनमें से किसी भी फुटवियर को अनारकली सूट के साथ पेयर कर सकती हैं।