क्या आपका सूट भी सिंपल है लेकिन इसमें भी आप स्टाइलिश और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो क्यों ना इसके साथ ट्रेंडी चूड़ियों को पहना जाएं? जी हां, जब भी बात आती है सादगी और शालीनता को एक साथ देखने की, तो भारतीय महिलाओं के मन में सूट सेट के साथ पारंपरिक चूड़ियों का ही ख्याल आता है। भले ही आपका सूट सिंपल हो, बिना किसी भारी कढ़ाई या काम वाला हो, लेकिन सही तरह की चूड़ियों के साथ उसे भी रॉयल और आकर्षक लुक दिया जा सकता है। चूड़ियां न सिर्फ हाथों की शोभा बढ़ाती हैं, बल्कि पूरे पहनावे में एक खूबसूरत पारंपरिक स्पर्श भी जोड़ती हैं। आजकल के लेटेस्ट ट्रेंड्स में ऐसी कई स्टाइलिश और एलिगेंट चूड़ी डिज़ाइन्स आ चुकी हैं, जिन्हें आप अपने सिंपल सूट सेट्स के साथ मैच करके बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। इसी तरह के कुछ ट्रेंडी Design के बैंगल्स आज स्टाइल स्ट्रीट में लेकर आएं है जो आपके सूट के साथ स्टाइलिश दिखने में मदद कर सकते हैं।
चूड़ियां कितने प्रकार की होती हैं और इन्हें कब पहन सकते हैं?
क्या आप जानती हैं कि चूड़ियों में भी कई सारे प्रकार होते हैं जो काफी स्टाइलिश और आकर्षक होते हैं? जी हां, बाजारों में अब बस कांच की ही चूड़ियां नहीं रह गई है। अलग-अलग प्रकार में आने वाली चूड़ियों को आप अलग-अलग अवसर पर पहन सकती हैं। जैसे, अगर आपका सूट सॉलिड कलर या हल्के प्रिंट का है, तो गोल्ड या रोज़ गोल्ड की पतली मेटल बैंगल्स बहुत आकर्षक लग सकती हैं। ये ऑफिस, कॉलेज या किसी कैजुअल गेट-टुगेदर के लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं। वहीं, आपको बता दें, सिल्वर फिनिश वाली Oxidised Bangles आजकल बहुत चलन में हैं। ये आपको ट्रेडिशनल लुक दे सकती हैं और कॉटन या खादी के सूट्स के साथ बेहतरीन लग सकती हैं। हल्के पार्टीवियर सूट के साथ बीड्स या कुंदन से सजी चूड़ियां पहनने से लुक रॉयल लगता है। इन्हें आप शादी, पूजा या त्योहारों के मौके पर पहन सकती हैं। अगर आपका सूट प्लेन है तो उसमें कलर का टच देने के लिए आप मल्टीकलर ग्लास यानि कि कांच की चूड़ियां ट्राय कर सकती हैं। ये पारंपरिक होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगती हैं। आजकल एक मोटा स्टाइलिश कड़ा भी बहुत ट्रेंड में है। खासकर अगर आप सिंपल कुर्ती के साथ ट्रेंडी दिखना चाहती हैं, तो यह बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है।
