क्या आपके पास भी ऐसी साड़ियों का ढ़ेर लग चुका है, जिन्हें आपने सिर्फ एक से दो बार ही पहना है? मगर उन्हें फिर से पहनने पर आपको ये चिंता सता रही है, कि वहीं पुराना लुक कैरी करना पड़ेगा? अगर हां, तो आपकी इस परेशानी का हल यहां मिल सकता है। जी हां, अगर आप भी अपनी महंगी-महंगी पुरानी साड़ियों को सिर्फ इसलिए नहीं पहन पा रही हैं, क्योंकि उन्हें आप पहले ही पार्टी और कार्यक्रम में पहन चुकी हैं, तो आप ट्रेंडी डिजाइन वाले वी-नेक ब्लाउज के विकल्प देख सकती हैं। इन ब्लाउज को अपनी साड़ी के साथ पेयर करके आप उसे एक नया लुक दे सकती हैं। यकीन मानिए, इन्हें पहनने के बाद यह कोई आपके नए लुक की तारीफ करने वाला है, क्योंकि ये ट्रेंडी ब्लाउज आपकी साड़ी को एकदम नए जैसा लुक दे सकते हैं। आपको इनमें अलग-अलग रंग और पैटर्न के विकल्प भी मिल जाते हैं, जिसकी वजह से आपको साड़ी से मेल खाता हुआ ब्लाउज भी आसानी से मिल सकता है। आज स्टाइल स्ट्रीट पर आप इन्हीं ट्रेंडी वी-नेक ब्लाउज डिजाइन के विकल्प देख सकती हैं, जो आपकी साड़ी को एक शानदार लुक दे सकते हैं।
किस तरह के वी-नेक ब्लाउज आजकल कर रहे हैं ट्रेंड?
आजकल आपको कई ट्रेंडी डिजाइन में आने वाले वी-नेक ब्लाउज मिल सकते हैं, जिन्हें अपनी साड़ी के अनुसार चुना जा सकता है। इनमें आपको इतनी वैराएटी मिल सकती हैं, कि आपकी एक-एक साड़ी को नए जैसा लुक मिल सकता है। ये ट्रेंडी वी-नेक ब्लाउज आप अपनी पसंद के अनुसार ले सकती हैं-
- फ्लोरल पैटर्न- आजकल यह पैटर्न काफी ट्रेंड में है, चाहें ब्लाउज हो या साड़ी दोनों में ही फ्लोरल पैटर्न खूब देखने को मिल रहा है। अगर आपकी साड़ी प्लेन है और उसके साथ कुछ आकर्षक पहनना चाहती हैं, तो फ्लोरल वी-नेक ब्लाउज आपके काम आ सकते हैं। यह हल्की साड़ी को थोड़ा भारी लुक दे सकता है और गर्मियों में साड़ी लुक को और भी आकर्षक बना सकता है।
- सॉलिड पैटर्न- अगर आपके पास कोई भारी वर्क वाली साड़ी है और उसे नया लुक देना चाहती हैं, तो आप सॉलिड पैटर्न वाले वी-नेक ब्लाउज के विकल्प देख सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज पर कोई डिजाइन और वर्क नहीं होता है, जिस वजह से भारी साड़ियों पर पहनने के लिए ये सही रहते हैं। इनमें आपको कई तरह के रंग के विकल्प मिल सकते हैं, जिन्हें आप साड़ी से मैच करके पेयर कर सकती हैं।
- एंब्राइडरी वर्क- हल्की साड़ी को भारी लुक देने के लिए आप एंब्राइडरी वर्क वाले वी-नेक ब्लाउज देख सकती हैं। इनपर मोतियों या फिर स्टोन का काम मिलता है, जो ब्लाउज को भारी लुक देता है। इस तरह के ब्लाउज अलग-अलग तरह के डिजाइन और पैटर्न में आते हैं।
- सिक्वेन पैटर्न- पुरानी साड़ी को नया लुक देने के लिए आप सिक्वेन वर्क वाले वी-नेक ब्लाउज पहन सकती हैं। इनमें चमकदार वर्क मिलता है, जो हल्की साड़ी को देखने में आकर्षक बना सकता है। वहीं इस तरह के ब्लाउज पार्टी, फेयरवेल और शादी जैसे मौकों पर पहनने के लिए अच्छे रहते हैं।
कौन-सा ब्लाउज किस मौके पर लग सकता है अच्छा?
वी-नेक ब्लाउज में कई तरह के पैटर्न और डिजाइन मिलते हैं, यह बात तो आपने जान ली। मगर, कौन-सा ब्लाउज कब और कहां पहनना है? इसकी जानकारी होना भी जरूरी है। अगर मौके के हिसाब से साड़ी और ब्लाउज स्टाइल ना किया जाए, तो आपका लुक खराब हो सकता है। इसी वजह से आपको मौके को ध्यान में रखते हुए ही एक सही प्रकार के ब्लाउज को साड़ी के साथ पेयर करना चाहिए-
कौन-सी साड़ी के साथ किस तरह का ब्लाउज पेयर कर सकती हैं?
वैसे तो अधिकतर साड़ियां आपको मैचिंग ब्लाउज पीस के साथ मिलती हैं, जिन्हें सिलवाकर आप अपने साड़ी लुक को पूरा कर सकती हैं। मगर, इस सिलाई के झंझट से बचने के लिए या फिर पुरानी साड़ी को नया लुक देने के लिए आप सिले हुए ब्लाउज आजमा सकती हैं। अगर वी-नेक डिजाइन वाले ब्लाउज को साड़ी के साथ पहनना है, तो आप उसी के हिसाब से एक सही पैटर्न का चुनाव कर सकती हैं। कॉटन या फिर लिनन साड़ी के साथ आप प्रिंटेड वी-नेक ब्लाउज को पहन सकती हैं, यह साड़ी को काफी अच्छा लुक दे सकते हैं। वहीं, सिल्क या फिर जॉर्जेट की साड़ियों पर सिक्वेन और एंब्राइडरी वर्क वाले ब्लाउज पेयर किए जा सकते हैं, ये आपके पार्टी लुक के लिए बढ़िया साबित हो सकते हैं। इसके अलावा, नेट और सिफॉन की साड़ियों पर सॉलिड या फिर फ्लोरल पैटर्न वाले ब्लाउज अच्छे लग सकते हैं। हांलाकी, इसके लिए इस बात का ध्यान का रखें, कि प्लेन साड़ी के साथ फ्लोरल और वर्क वाली साड़ी के साथ सॉलिड पैटर्न वाला ब्लाउज अच्छा लगता है। किसी भी पैटर्न वाले ब्लाउज को चुनते समय आपको साड़ी पर किए गए वर्क को ध्यान में रखना चाहिए, क्योंकि भारी साड़ी के साथ हल्का और हल्की साड़ी के साथ भारी ब्लाउज ही अच्छा लुक देता है।
इन्हें भी पढ़ें:
Faq's
क्या वी-नेक डिजाइन वाले ब्लाउज ट्रेंडी लुक देते हैं?
हां, वी-नेक डिजाइन वाले ब्लाउज आपके लिए ट्रेंडी साबित हो सकते हैं। ये एक आधुनिक और स्टाइलिश टच देते हैं, जो ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ बेहतरीन लग सकता है।
वी-नेक डिजाइन वाले ब्लाउज किस साड़ी के साथ पहन सकती हैं?
वी-नेक ब्लाउज को प्लेन साड़ी, नेट साड़ी, सिल्क साड़ी और बनारसी साड़ी के साथ पहना जा सकता है। इस तरह के ब्लाउज शादी, पार्टी, या कैजुअल इवेंट तक में पहनने के लिए भी काफी अच्छे रहते हैं।
किस कपड़े से बने वी-नेक ब्लाउज अच्छे रहते हैं?
वी-नेक ब्लाउज के लिए कॉटन, सिल्क, सैटिन, और लिनन जैसे मटेरियल काफी अच्छे रहते हैं। हालांकी, आप अपनी साड़ी के अनुसार ही ब्लाउज के कपड़े का चुनाव कर सकती हैं, क्योंकि इससे वो अच्छा लुक देता है।
वी-नेक ब्लाउज में किस तरह की बैक डिजाइन अच्छी लगती है?
वी-नेक डिजाइन वाले ब्लाउज में पीछे की तरफ आप हाफ वी-नेक, डीप वी-नेक, कटआउट, टैसल्स या फिर बैक ओपन जैसे बैक डिजाइन बनवा सकती हैं। ये डिजाइन ब्लाउज को ट्रेंडी और आकर्षक लुक दे सकते हैं।