क्या आप भी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा या कॉमेडियन भारती सिंह जैसी ट्रेंडी स्नेक-डिज़ाइन वाली घड़ी पहनना चाहती हैं, लेकिन बजट आपका साथ नहीं दे रहा है? तो यहां कुछ किफायती दाम पर मिलने वाली स्नेक डिज़ाइन वाली महिलाओं की घड़ियों के विकल्प शामिल किए गए हैं जो देखने में तो सुंदर लगते ही हैं, साथ ही इन्हें आप अलग-अलग आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
इसे क्यों चुनें?
अगर आप भी वही पुराने डिज़ाइन की घड़ी पहनकर ऊब चुकी हैं तो यह एक शानदार विकल्प है। इसमें मिलने वाले स्ट्रैप को घुमावदार बनाया गया है जिसके कारण यह मोटी से लेकर पतली कलाई में भी फिट हो जाती है। स्नेक डिज़ाइन वाली इन घड़ियों में अलग-अलग प्रकार के डायल मिलते हैं जिनके आकार भी ड्रॉप-शेप डायल जैसे होते हैं जो आपको लग्ज़री लुक देते हैं।
अगर मैं अपनी बात करूं तो, कम बजट में लग्जरी घड़ी के लिए मैं भी इसे चुनना पसंद करूंगी। इसकी सबसे बड़ी वजह है, इसका बोरिंग घड़ियों से हटके सबसे अलग डिजाइन, जो अलग-अलग मौकों से लेकर कई तरह के आउटफिट पर भी सूट करता है। ऐसे में अगर मेरा नई घड़ी लेने का प्लान बनता है, तो मैं तो ज्यादा कुछ सोचे बिना इसे अपनी कलाई पर बांधना पसंद करूंगी।
