हिंदू धर्म में कई ऐसे पर्व और त्योहार पड़ते हैं जिस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं, इन्हीं में से एक है वट सवित्री पूजा। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और वट वृक्ष यानी बरदग के पेड़ की पूजा करती हैं। कथा सुनकर और पेड़ की परिक्रमा करने के बाद उस पर धागा बांधा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को सच्चे मन से रखने पर वैवाहिक जीवन भी सुखी रहता है। हिंदू पंचाग के हिसाब से यह व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या की तिथि पर रखा जाता है। अगर हम बात करें Vat Savitri 2025 Date की तो यह सोमवार 26 मई को पड़ रही है और इसका समापन 27 मई, मंगलवार को होगा। अगर आप भी इस साल ये व्रत रखने वाली हैं और पहनने के लिए एक अच्छी सी साड़ी की तलाश है तो यहां हम आपको कुछ अच्छे साड़ी आइडिया देंगे जो वट सावित्री पर आपको एक पारंपरिक लुक दे सकते है। अगर आपको वट सावित्री पर साड़ी के अलावा सूट या लहंगा पहनना है तो स्टाइल स्ट्रीट आपकी मदद करेगा।
किस तरह की साड़ियां वट सावित्री के लिए अच्छी रहेंगी?
वट सावित्री की पूजा और व्रत का कार्यक्रम दिन के समय ही होता है और चूंकि गर्मी काफी ज्यादा पड़ी रही है तो एक हल्के व आरामदायक फैब्रिक वाली साड़ी आपके लिए सही पसंद हो सकती है। आप एक पारंपरिक और सहज लुक के लिए कॉटन, लेनिन और चिफॉन मटेरियल से बनी साड़ियां काफी अच्छी पसंद हो सकती हैं। हल्के वेट वाली इन साड़ियों के साथ आपको एक पारंपरिक और सिंपल लुक मिल सकता है। वहीं, अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और आप पहली बार Vat Savitriका Vratरखने वाली हैं, तो थोड़े भारी डिजाइन व लुक वाली साड़ियां आपके लिए सही पसंद हो सकती हैं। इसके लिए आप सिल्क और बांधणी साड़ियों का चुनाव कर सकती हैं, जो पारंपरिक लुक देते हुए आपकी खूबसूरती को और ज्यादा निखारने का काम करेंगी। इनमें आपको अलग-अलग पैटर्न औप प्रिंट वाले विक्लप मिल जाएंगे, जिन्हें पसंद के हिसाब से चुना जा सकता है।
वट सावित्री पर किस तरह से करें अपनी साड़ी को स्टाइल?
- ज्वेलरी- आप अपनी साड़ी से मिलती-जुलते गहनों को वट सावित्री पर पहन सकती हैं। इसके लिए आप असली सोने से बने गहनों के साथ एक पारंपरिक लुक ले सकती हैं। वहीं, आप ऑक्सडाइज्ड, कुंदन के गहने या किसी अन्य तरह के सेट को चुन सकती हैं। वहीं, आप झुमके, चोकर सेट, बाजूबंद, कमरबंध और मांगटीका जैसी चीजों को भी चुन सकती हैं। एक साधारण मगर आकर्षक लुक के लिए हाथों में चूड़ियां या कंगन पहनना न भूलें। वहीं, आप गले में सिर्फ मंगलसूत्र भी पहन सकती हैं।
- बाल- आप अपने चेहरे और आराम के हिसाब से किसी भी तरह से अपने बालों को बना सकती हैं। आप बालों को स्ट्रेट या कर्ल करके उन्हें खुला छोड़ सकती हैं। इसके अलावा आप Saree के साथ बन बनाकर बालों में गजरा भी लगा सकती हैं। वहीं, ब्रेडेड हेयर स्टाइल या चोटी भी बना सकती हैं।
- मेकअप- चूंकी वट सावित्री की पूजा दिन में होती है तो आप साधारण मेक-अपकर सकती हैं। आप साड़ी और अपने Makeup से मिलती जुलती लिपस्टिक लगा सकती हैं। वहीं, एक बिंदी आपके लुक को पूरा करने में मदद करेगी।
- साड़ी की ड्रेपिंग- आप एक पारंपरिक लुक के लिए सीधे स्टाइल में पल्लू को ड्रेप कर सकती हैं। वहीं, एक आरामदायक लुक के लिए प्लीट्स भी बना सकती हैं। इसके अलावा आप अपनी साड़ी से मिलता-जुलता दुपट्टा भी ले सकती हैं। इस दुपट्टे को पल्लू के दूसरे तरफ या सिर से ओढ़ा जा सकता है।
वट सावित्री पर किस रंग की साड़ी पहननी चाहिए?
मार्केट में साड़ियों के कई रंग आपको आसानी से देखने को मिल जाएंगे, लेकिन अगर आपको इस बात को लेकर दुविधा है कि वट सावित्री व्रत के लिए किस रंग की साड़ी का चुनाव किया जाए तो इसमें हम आपकी मदद कर सकते हैं। ऐसे पारंपरिक और धार्मिक अवसर पर अक्सर मिहलाएं लाल, हरे व पीले रंग की साड़ियां पहनना पसंद करती हैं। इसके अलावा आप ऑरेंज, बैंगनी, गुलाबी, फिरोजी और मरून रंग की साड़ी पहनकर भी एक प्यारा लुक क्रिएट कर सकती हैं। वहीं, अगर Vat Savitri Puja 2025 के लिए आपको किसी ऐसे रंग की साड़ी चाहिए जो आजकल चलन में हैं तो लैवेंडर, बेबी पिंक, रस्ट और ऑलिव जैसे रंगों का भी चुनाव किया जा सकता है। वहीं, गर्मी को ध्यान में रखते हुए यह कोशिश भी करें कि साड़ी का रंग ज्यादा गहरा या भड़कीला न हो। वट सावित्री की पूजा के लिए काले, सफेद और गहरे नीले रंग की साड़ियां पहनने से बचना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
Faq's
वट सावित्री पूजा क्या है?
वट सावित्री पूजा का मुख्य महत्व पति की लंबी उम्र और सौभाग्य की रक्षा करना है। यह व्रत विवाहित महिलाओं द्वारा पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। इस दिन बरगद (वट) के पेड़ की पूजा की जाती है और सावित्री की कथा सुनी जाती है, जो अपने पति सत्यवान के प्राणों को यमराज से वापस लाने में सफल हुई थी।
इस साल वट सावित्री का व्रत कब रखना है?
अगर हम बात करें Vat Savitri Date की तो यह 26 मई 2025 को मनाया जाएगा। ज्येष्ठ मास की अमावस्या को यह व्रत रखा जाता है। वट सावित्री के दिन इस बार सोमवती अमावस्या का शुभ संयोग भी बन रहा है।
क्या वट सावित्री के व्रत में पानी पीते हैं?
हां, वट सावित्री का व्रत निरजला नहीं होता। इस व्रत में महिलाएं सिर्फ फलाहार करके भी व्रत का पालन कर सकती हैं। वट सावित्री व्रत में मौसमी फल जैसे आम, लीची, तजबूज, खरबूज खाए जा सकते हैं। इसके अलावा, वट सावित्री व्रत में आप नारियल पानी भी पी सकती हैं।
किस तरह की साड़ियां वट सावित्री की पूजा में पहनी जा सकती हैं?
वट सावित्री एक धार्मिक पर्व है इसलिए सही रंग की साड़ी का पहनना बेहद जरूरी है। शादीशुदा महिलाओं के लिए लाल रंग पहनना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है इसलिए आप लाल रंग की साड़ी चुन सकती हैं। इसके अलावा पीला, हरा, रानी पिंक और नारंगी रंग की साड़ियां भी अच्छी मानी जाती हैं।
क्या वट सावित्री व्रत के लिए सिल्क की साड़ी पहन सकते हैं?
हां आप वट सावित्री पर एक पारंपरिक लुक के लिए Silk की Sarees पहन सकती हैं। सिल्क साड़ियों को अलग-अलग तरह के गहनों और मेकअप के साथ स्टाइल किया जा सकता है।