Top SearchesKurta Sets Under 2000Mirror Work SareesGold RingsSeiko Watches for WomenTemple JewelleryRed Tape Shoes

10,000 रूपये तक की रेंज में आने वाली इन Casio Watches की बढ़ गई है मांग

अगर आप भी लंबे समय से एक बढ़िया घड़ी लेना का सोच रहे हैं तो अब समय है Casio कंपनी को एक मौका देने का। इस ब्रांड की वॉच में आपको स्टाइल के साथ वॉटर और शॉक रेसिस्टेंट खासियत मिल जाती है।

पुरुषों के लिए Casio Watch
पुरुषों के लिए Casio Watch

क्या आपको पता है स्मार्टवॉच के जमाने में भी एनालॉग और डिजिटल वॉच आज भी ट्रेंड कर रही हैं, और जब बात हम इन प्रकार की घड़ियों की करते हैं, तब इस लिस्ट में एक कंपनी का नाम सबसे पहले आता है और वो है Casio का। कैसियो की घड़ियां आज के समय में एक स्टाइल स्टेटमेंट बन गई है। पुरुषों से लेकर महिलाओं तक के लिए एक से बढ़कर एक डिजाइन में वॉच पेश करने वाली इस कंपनी को ग्राहकों के बीच में काफी लोकप्रिय माना जाता है। दरअसल कैसियो कंपनी ने विंटेज वॉच का एक कलेक्शन निकाला है, इस प्रकार की घड़ियों में आपको 70 और 80 के दशक का स्टाइल देखने को मिल जाएगा, वहीं बात अगर G-Shock मॉडल्स की करें तो ये हाई क्वालिटी के मटेरियल का इस्तेमाल करके तैयार की जाती हैं जो इन्हें स्पोर्ट और मिलिट्री उद्देश्य के लिए सही चुनाव बनाती हैं। इस कंपनी की घड़ियां वॉटर और शॉक रेसिस्टेंट रहती हैं। तो चलिए अब नजर डाल लेते हैं 10,000 तक की कीमत में आने वाली ऐसी की कुछ वॉच के मॉडल पर जो आपके स्टाइल स्ट्रीट का एक खास हिस्सा बन सकती हैं।

कैसियो के पास किस तरह की घड़ियां मिल सकती हैं?

कैसियो एक ऐसी कंपनी है जो अपने पास डिजिटल और एनालॉग दोनों प्रकार की घड़ियों की एक लंबी रेंज रखती है। मॉडल और खासियतों के आधार पर इन वॉच की कीमत में भी बदलाव देखा जाता है। 

G-Shock: हाई क्वालिटी के साथ बनी हुई घड़ियों की बात करें तो इसमें सबसे पहले नाम जी-शॉक मॉडल का आता है। ये वॉच पानी में भी खराब नहीं होती हैं और शॉक रसिस्टेंट होने के चलते मजबूत एवं टिकाऊ मानी जाती हैं। इन्हें आप स्पोर्ट और बाहरी गतिविधियों के लिए चुन सकते हैं। जी-शॉक मॉडल्स की कीमत 10,000 रूपये तक जा सकती है।

Vintage Watch: अगर आपको पुराने लुक के साथ अपने स्टाइल को अपग्रेड करना है तो आप अपनी घड़ियों की लिस्ट में विंटेज वॉच को एड कर सकते हैं। कैसियो के विंटेज कलेक्शन में आपको 70 और 80 के दशक का लुक मिल जाएगा। कंपनी इस रेंज में एनालॉग और डिजिटल दोनों ही प्रकार के मॉडल की पेशकश करती है। 

एनॉलॉग और डिजिटल वॉच: अगर आपको किफायती कीमत में हर रोज के इस्तेमाल के लिए घड़ी लेनी है, तो आप कैसियो की डिजिटल वॉच के मॉडल्स को देख सकते हैं। कई प्रकार के फीचर्स जैसे की बड़ा डायल, अलार्म, टाइमर और यहां तक की स्टॉपवॉच जैसी खासियतों के साथ आने वाली इन घड़ियों का डिजाइन काफी सिंपल होता है। इसके साथ ही ये इस्तेमाल करने में भी आसान मानी जाती हैं। वहीं एनॉलॉग वॉच की बात करें इनमें आपको स्टाइलिश डिजाइन, किफायती दाम के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे विकल्प भी मिल जाते हैं। कैजुअल से लेकर फॉर्मल लुक तक के लिए ये वॉच बढ़िया मानी जाती हैं।

Top ProductsFeatureRating
Casio Enticer Analog Dial Watchमल्टी डायल4.3
Casio Enticer Analog Blue Dial Men's Watchक्वार्ट्ज वॉच मूवमेंट टाइप4.3
Casio G-Shock GA-2100-1A1DR Black Analog-Digital Watchडायमेंशनल डायल 4.4
Casio G-Shock G-5600UE-1DR Digital Dial Watchटच सोलर LED लाइट 4.6
Casio Edifice Analog Blue Dial Men Watchडबल लॉकिंग फोल्डओवर क्लैस्प5.0
01

Casio Enticer Analog Dial Watch

Check Price on Amazon

सिल्वर कलर के मल्टी डायल में आने वाली यह घड़ी रोजाना के इस्तेमाल के लिए एक बेहतर विकल्प बन सकती है। स्टाइलिश डिजाइन के साथ आने वाली कैसियो वॉच के साथ आप अपने फॉर्मल और कैजुअल लुक को और भी बेहतर कर सकते हैं। 47 मिलीमीटर के केस के व्यास के साथ आने वाली इस एनॉलॉग वॉच को स्टेनलेस स्टील मटेरियल का इस्तेमाल करके तैयार किया गया है, जो इसको मजबूत और टिकाऊ बनाती है। क्वार्ट्ज वॉच मूवमेंट टाइप के साथ आने वाली घड़ी का वजन 91 ग्राम है। ब्लैक कलर का डायल इसके लुक को और भी शानदार बनाने का काम करता है। वहीं इसमें राउंड केस शेप के साथ मिनरल ग्लास मटेरियल मिल जाता है। 50 मीटर तक की पानी की गहराई में भी ये घड़ी खराब नहीं होगी। इसमें आपको ब्लैक लेदर के साथ ब्राउन शेड के विकल्प भी मिल जाएंगे, जिनका चुनाव आप अपनी पसंद के अनुसार कर सकते हैं। इस घड़ी में आपको डे और डेट इंडिकेटर भी मिल रहा है, यानी आप घड़ी में ही आसानी से तारीक और दिन का पता लगा सकते हैं। 

कैसे स्टाइल करें?

आप इस कैसियो एनॉलॉग वॉच को फॉर्मेल और कैजुअल लुक के लिए स्टाइल कर सकते हैं।

Casio Enticer Analog Dial Watch

Rs. 5995

Get This
02

Casio Enticer Analog Blue Dial Men's Watch

Check Price on Amazon

अगर आपका बजट कम है और फिर भी आपको एक बढ़िया कंपनी की वॉच चाहिए, तो आप इस ब्लू कलर के डायल के साथ आने वाली घड़ी का चुनाव कर सकते हैं। इसमें सिल्वर कलर का बैंड दिया गया है। कैसियो एनॉलॉग घड़ी में आपको स्टेनलेस स्टील का मटेरियल मिल जाता है, जो न सिर्फ घड़ी को मजबूत और टिकाऊ बनाता है, बल्कि इसके लुक को भी और बेहतर करता है। 118 ग्राम के वजन में आने वाली इस कैसियो वॉच में 45 मिलीमीटर का केस व्यास मिल रहा है। कैसियो की यह वॉच जापानी क्वार्ट्ज वॉच मूवमेंट टाइप के साथ आती है। 50 मीटर तक की पानी की गहराई में भी सही रहने वाली यह घड़ी इनबिल्ट डेट इंडिकेटर की सुविधा के साथ आ रही है। इस घड़ी की यह खासियत आपको अप-टू-डेट रखने में मदद करती है। घड़ी का ट्रिपल फोल्डिंग क्लैस्प वॉच को सुरक्षित रखते हुए उसे एक अलग स्टाइल देता है। इस डिजाइन के चलते घड़ी खुलने और गिरने से बचती है। मिनरल ग्लास का मटेरियल घड़ी में खरोंच और टूटने की दिक्कत को दूर रखता है। 

कैसे स्टाइल करें?

यह एनॉलॉग वॉच सिपंल लुक में आ रही है, जिसके तहत इसको आप ऑफिस और कैजुअल लुक को बेहतर करने के लिए पहन सकते हैं।

Casio Enticer Analog Blue Dial Men's Watch

Rs. 2995

Get This
03

Casio G-Shock GA-2100-1A1DR Black Analog-Digital Watch

Check Price on Amazon

कैसियो सबसे मशहूर घड़ियों की सीरिज की बात करें तो उसमें जी-शॉक का नाम सबसे ऊपर आ सकता है। इस घड़ी में रेसिन बैंड मटेरियल मिल जाता है जो पहनने में आरामदायक रहता है और लुक को भी बेहतर करता है। यह कैसियो घड़ी आपको क्वार्ट्ज वॉट मूवमेंट टाइप के साथ मिल रही है। साथ ही एनॉलॉग वॉच में ब्लैक कलर का बैंड मिल जाता है। 51 ग्राम के वजन के साथ आने वाली डिजिटल वॉच में राउंड केस दिया गया है। इसके साथ ही यह 200 मीटर तक की पानी की गहराई में भी सुरक्षित रहती है। कैसियो वॉच में बकल क्लैस्प दिया गया है। शॉक-रेज़िस्टेंट तकनीक की खासियत यह सुनिश्चित करती है कि यह घड़ी मजबूत और टिकाऊ बनी रहे। कार्बन कोर गार्ड संरचना के आपकी वॉच की स्थायित्व को बढ़ाती है और इसे हल्का बनाए रखती है। जिसके चलते आप लंबे समय तक आसानी से इसको पहनन सकते हैं। डायमेंशनल डायल घड़ी को और भी बेहतर डिजाइन पेश करता है। 

कैसे स्टाइल करें?

इस घड़ी को आप हर तरह के लुक के साथ स्टाइल कर सकते हैं। यह ब्लैक कलर के डिजाइन में पेश कि गई G-Shock वॉच है जो कैजुअल लुक के साथ बढ़िया जाती है।

Casio G-Shock GA-2100-1A1DR Black Analog-Digital Watch

Rs. 9195

Get This
04

Casio G-Shock G-5600UE-1DR Digital Dial Watch

Check Price on Amazon

ब्लैक कलर के डिजाइन में आने वाली यह कैसियो घड़ी रबर के बैंड मटेरियल के साथ तैयार की गई है जो इसे हर मौसम और रोजाना पहनने के लिए उपयुक्त विकल्प बनाती है। इस डिजिटल वॉच में आपको 46.7 मिलीमीटर का केस का व्यास मिल जाता है। यह कैसियो डिजिटल वॉच टच सोलर LED लाइट के साथ आती है। इसमें आपको स्टॉप वॉच काउंट डाउन के साथ अलार्म टाइमर की सुविधा भी मिल जाती है। सुपर इल्यूमिनेटर फीचर के साथ आने वाली यह वॉच कम रोशनी की स्थिति में भी आपको सही टाइम दिखा सकती है। शक्तिशाली बैकलाइट के साथ आप कभी भी, कहीं भी आसानी से समय देख सकते हैं। G-5600UE-1DR का चौकोर फेस डिज़ाइन एक बोल्ड स्टेटमेंट देता है। शॉक झेलने की क्षमता के साथ आने वाली यह कैसियो वॉच मजबूत और टिकाऊ है।

कैसे स्टाइल करें?

स्नीकर्स, ग्राफ़िक टीज़ और डिस्ट्रेस्ड जींस के साथ आप इस वॉच को आसानी से स्टाइल कर सकते हैं।

Casio G-Shock G-5600UE-1DR Digital Dial Watch

Rs. 7995

Get This
05

Casio Edifice Analog Blue Dial Men Watch

Check Price on Amazon

ग्रे और ब्लू कलर के डायल में आने वाली यह कैसियो वॉच रोजाना में पहनने के लिए एक बेहतर विकल्प बन सकती है। इसमें राउंड शेप का डायल दिया गया है, जो आकार में काफी बड़ा है, इसकी मदद से आप आसानी से समय को देख सकते हैं। स्टेनलेस स्टील का मटेरियल इस घड़ी को मजबूत और टिकाऊ बनाने के साथ स्टाइलिश लुक देता है। इस वॉच में आपको डबल लॉकिंग फोल्डओवर क्लैस्प की सुविधा मिल रही है। यह वॉच सिल्वर कलर के बैंड मटेरियल के साथ आती है। 157 ग्राम के वजन में आने वाली यह एनॉलॉग वॉच कुछ गहराई तक के पानी में भी खराब नहीं होती है।

कैसे स्टाइल करें?

आप इस वॉच को पार्टी में जाने के लिए कैरी कर सकते हैं। यह आपके कैजुअल लुक को बेहतर करने का काम कर सकती है।

Casio Edifice Analog Blue Dial Men Watch

Rs. 8495

Get This

आखिर क्यों कैसियो कंपनी की घड़ियां हो रही हैं वायरल?

कैसियो कंपनी की वॉच के मशहूर होने के काफी सारे कारण हैं। पहला इसका कारण है इनका स्टाइल और मजबूती। दरअसल ये घड़ियां हाई क्वालिटी के मटेरियल का इस्तेमाल करके तैयार की जाती हैं, इसके चलते इन्हें काफी मजबूत और टिकाऊ माना जाता है। दुसरा कारण है इनका डिजाइन, इनमें आपको आज के लुक से लेकर पुराने जमाने तक का स्टाइल भी मिल जाता है। तीसरा कारण है हर टाइप की वॉच, दरअसल कैसियो एनालॉग और डिजिटल दोनों ही प्रकार की घड़ियों की पेशकश करती है, इसके तहत लोगों के पास पसंद के अनुसार चुनने के लिए काफी लंबी रेंज मिल जाती है। चौथा कारण है लंबे समय से मिलने वाली ब्रांड वेल्यू, ये कंपनी कई दशकों से अपना कारोबार करती आ रही है, इसके चलते ये उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प मानी जाती है जो विश्वसनीय घड़ी की तलाश में हैं। वहीं पाचवां कारण है कीमत, कैसियो की घड़ियों को आप किफायती दाम से लेकर हाई बजट रेंज तक में अपना बना सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

कैसियो एनालॉग घड़ी को कहां-कहां पहन सकते हैं?

फॉर्मल कपड़ों के साथ Casio की एनालॉग और Digital Watches काफी अच्छी जाती हैं। इन्हें आप ऑफिस, मीटिंग्स, पार्टी या फिर कॉन्फ्रेंस जैसे अवसरों पर कैरी कर सकते हैं।

क्या डिजिटल और स्मार्ट वॉच एक जैसी ही होती हैं?

जी नहीं, स्मार्टवॉच में आपको कई प्रकार के फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। हालांकि डिजिटल वॉच का डिस्प्ले समय को सुइयों और डायल की बजाय प्रतीकों के रूप में प्रदर्शित करती हैं।

क्या 10,000 रूपय तक की कीमत में कैसियो वॉच मिल जाएगी?

जी हां, आप आसानी से इतने बजट में Casio Men’s Watch का चुनाव कर सकते हैं। इस दाम में आपको अलग-अलग मॉडल्स देखने को मिल जाएंगे जैसे की विंटेज, जी-शॉक, डिजिटल आदि।

कैसियो की घड़ी में आपको क्या खासियत मिलती है?

कैसियो कंपनी की घड़ियां मजबूत और टिकाऊ होती हैं। साथ ही इस ब्रांड के काफी सारे मॉडल वॉटर और शॉक रेसिस्टेंट भी माने जाते हैं।

You May Also Like