क्या आप भी शादी-पार्टी से लेकर किसी खास मौके पर पहनने के लिए एक खूबसूरत ट्रेडिशनल साड़ी की तलाश कर रही हैं? अगर हां, तो आपको गुजरात और राजस्थान की शान कहीं जाने वाली इन बंधेज साड़ी को अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करना चाहिए। इन साड़ी पर आपको खूबसूरत ट्रेडिशनल प्रिंट और डिजाइन देखने को मिलता है, जिसे पहन कर सुंदर का ट्रे़डिशल लुक मिलता है। इन साड़ियों का फैब्रिक मैटेरियल भी काफी सॉफ्ट और हल्का रहता है, जिस कारण से इन्हें कैरी करना भी आपके लिए आसान रहने वाला है। यहां आज की स्टाइल स्ट्रीट में आपको बंधेज साड़ी के कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप अपनी साड़ी की कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। इन साड़ियों से साथ आपको मैचिंग का ब्लाउज पीस भी मिल जाएगा, जिसे आप अपनी फिटिंग और मनचाहे तरीके से तैयार करा सकती हैं।
बंधेज साड़ी में कैसे पाएं खूबसूरत लुक?
- ड्रेपिंग स्टाइल- बंधेज साड़ी में खूबसूरत लुक पाने के लिए आप उसे अलग-अलग तरीके से स्टाइल कर सकती हैं। इसे आप खुले पल्लू में, लहंगा स्टाइल में या फिर वाटरफॉल पल्लू स्टाइल में पहन सकती हैं।
- ब्लाउज- अपनी बाधनी साड़ी के साथ आप मैचिंग या फिर कंट्रास्ट कलर वाला ब्लाउज पहन सकती हैं। ब्लाउज को आप अपनी पसंद के अनुसार फुल स्लीव, लॉन्ग स्लीव या फिर डीप नेक के साथ स्लीवलेस डिजाइन में बनवा सकती हैं।
- ज्वेलरी- डिजाइन और प्रिंट के अलावा आप साड़ी को जिस भी मौके पर पहनने वाली हैं उसके हिसाब से ज्वेलरी का चयन करें।
- मेकअप- मौका चाहे जो भी हो, अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए मेकअप करना न भूलें। मेकअप भी हमेशा मौके के हिसाब से ही रखना चाहिए। दिन के किसी फंक्शन के लिए साड़ी पहन रही हैं तो सिंपल मेकअप वहीं रात की पार्टी में साड़ी पहन रही हैं, तो इसके साथ हैवी मेकअप जरूर करें।
- चूड़ियां- अपनी साड़ी के साथ परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए आप मैचिंग कलर की चुड़ी पहन सकती हैं। वहीं अगर आप सावन में बंधेज साड़ी पहन रही हैं तो इसके साथ हरी रंग की चुड़ियां भी पहन सकती हैं।
