Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

ऑफिस के लिए 6 ट्रेंडी Kurta Designs, जो आपको स्टाइलिश दिखाएंगे

ऑफिस के लिए ट्रेंडी कुर्ता डिजाइन, यहां देखिए 6 बेहतरीन विकल्प। आपके रोजमर्रा के स्टाइल को आरामदायक और स्टाइलिश बनाएंगे, जिनके साथ आप हर दिन दिख सकती हैं आकर्षक और सुंदर।

Office के लिए 6 ट्रेंडी Kurta Designs
Office के लिए 6 ट्रेंडी Kurta Designs

ऑफिस जाने वाली महिलाएं अक्सर इस बात को लेकर उलझन में रहती हैं, कि कल वो क्या पहनकर जाएं? रोज अपने लिए कपड़ों का चुनाव करना अक्सर हमारे लिए मुश्किल हो जाता है। वहीं, ऑफिस जैसी औपचारिक जगह पर आपको थोड़े फॉर्मल और आरामदायक कपड़े ही पहनने होते हैं। ऐसे में कुर्ता आपके लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। यहां पर 6 ट्रेंडी डिजाइन वाले कुर्ता को शामिल किया गया है, जिन्हें आप ऑफिस पहनकर जा सकती हैं। कुर्ता ऑफिस के लिए इस वजह से भी उपयुक्त माने जाते हैं, क्योंकि इन्हें अलग-अलग तरह से स्टाइल किया जा सकता है। आप Office के लिए Kurta को पलाजो, जींस, पैंट जैसे अलग-अलग बॉटम के साथ पहन सकती हैं। वहीं, इन्हें कई प्रकार के फुटवियर और ज्वेलरी व एक्सेसरीज के साथ पहनकर आकर्षक दिखा जा सकता है। ऑफिस के लिए अपनी स्टाइल स्टाइल को बेहतर बनाने के लिए ट्रेंडी डिजाइन वाले कुर्ता को आप रोजमर्रा में पहन सकती हैं। ये आपको सुंदर दिखाने के साथ ही आरामदायक एहसास भी दे सकते हैं।

ऑफिस के लिए ट्रेंडी कुर्ते: नवीनतम डिजाइन

ऑफिस जाने के लिए अगर आपको रोजाना कपड़े सेलेक्ट करने में दिक्कत होती है, तो आप कुछ ट्रेंडी डिजाइन वाले कुर्तों को शामिल करके अपनी इस परेशानी को दूर कर सकती हैं। इनमें आपको कई तरह के रंग और पैटर्न भी मिल जाते हैं, जो कि आपके रोजमर्रा के स्टाइल को बेहतर कर सकते हैं-

  • ए-लाइन कुर्ता- इस तरह के कुर्ता आजकल काफी चलन में हैं, जो कि A आकार में आते हैं। ये ऑफिस में आपको अलग और सुंदर दिखा सकते हैं। इनमें आप सॉलिड या फिर फ्लोरल पैटर्न वाले विकल्प देख सकती हैं।
  • स्ट्रेट कुर्ता- सीधे आकार में आने वाले कुर्ते अक्सर महिलाओं को पसंद आते हैं, क्योंकि ये आपको ऑफिस में एलिगेंट दिखा सकते हैं। आप ऑफिस में पहनने के लिए स्ट्राइप, प्रिंटेड या फिर सॉलिड Straight Kurta ले सकती हैं।
  • शॉर्ट कुर्ता- इस तरह के कुर्ते आपको ऑफिस में फॉर्मल और सुंदर दिखा सकते हैं। इनके शर्ट स्टाइल वाले कुर्ते भी बढ़िया रहते हैं। अगर फॉर्मल तरीके से शॉर्ट कुर्ता पहनना है, तो सॉलिड पैटर्न को चुनें।
  • कुछ अन्य कुर्ते- ऊपर बताए गए विकल्पों के अलावा आप ऑफिस में हल्के वर्क वाला पाकिस्तानी या फिर चिकनकारी कुर्ता भी पहन सकती हैं। ये दोनों ही प्रकार के कुर्ते आजकल ट्रेंड में हैं और आपको सुंदर दिखा सकते हैं।
Top ProductsFeatureRating
Amazon Brand - Myx Women's Cotton Regular Kurtaस्लीवलेस स्टाइल4.2
FIORRA Women's Floral Printed Green Cotton A-Line Kurtaकॉटन मटेरियल4.2
ANNI DESIGNER Women's Rayon Viscose Straight Solid Kurtaपाकिस्तानी स्टाइल3.8
Seva Chikan Women Lucknowi Chikankari Blue Kurtaचिकनकारी कढ़ाई2.9
rytras Women's Cotton Printed Straight Kurtiस्ट्रेट स्टाइल3.9
BIBA Women Cotton Straight Fit Solid Short_Kurtaसॉलिड पैटर्न5.0
01

Amazon Brand - Myx Women's Cotton Regular Kurta

Check Price on Amazon

यह कुर्ता 100% सूती कपड़े से बना है, जो ऑफिस में घंटों पहनकर रखने के लिए आरामदायक हो सकता है। इसमें स्लीवलेस स्टाइल मिलता है, जिस वजह से यह गर्मियों के लिए उपयुक्त है। इस कुर्ता का गला गोल आकार में दिया गया है। इसकी लंबाई घुटनों तक आती है, जिस वजह से इसे आप कई प्रकार की बॉटम के साथ पहन सकती हैं। वहीं, यह Cotton Kurta रेगुलर फिट में आता है, जो कि आरामदायक होने के साथ ही अलग-अलग प्रकार की बॉडी पर अच्छा लग सकता है। इसमें सुंदर एथनिक मोतिफ पैटर्न मिलता है, जो कि इसे देखने में आकर्षक बनाता है। इसके अलावा यह कुर्ता गसेट्स और टाई-अप वाले साइड पैनल डिजाइन में आता है, जिस वजह से यह देखने में थोड़ा अलग और सुंदर लगता है। विभिन्न साइज के साथ ही आपको इस रेगुलर कुर्ता में पीले के अलावा काले रंग का विकल्प भी मिल सकता है। आपको इसमें XS से लेकर 4XL तक के साइज विकल्प मिल जाएंगें।

Amazon Brand - Myx Women's Cotton Regular Kurta (AW22MYX25_MOGRA (Ochre) _L)

Rs. 379

Get This
02

FIORRA Women's Floral Printed Green Cotton A-Line Kurta

Check Price on Amazon

इस कुर्ता में आकर्षक ए-लाइन स्टाइल मिलता है, जो कि आजकल चलन में है और ऑफिस के लिए भी उपयुक्त रहता है। इसमें काफ तक की लंबाई मिलती है, जिस वजह से इसे आप कई तरह के बॉटम के साथ भी पहन सकेंगी। यह ए-लाइन कुर्ता कॉटन मटेरियल से बनाया गया है, जो कि गर्मियों के मौसम में पहनने के लिए हल्का और हवादार रहता है। इस कुर्ता की आस्तीनें लंबी हैं और चूड़ीदार बनावट में आती हैं। इस A-Line Kurta पर छोटा और घना फ्लोरल प्रिंट किया गया है, जो कि पहनने पर आकर्षक दिख सकता है। वहीं, यह कुर्ता वी-आकार के गले के साथ आता है। आपको इसमें हरा, नेवी ब्लू और लाल तीन रंग के विकल्प मिल सकते हैं। इसके अलावा यह कॉटन कुर्ता S से लेकर 2XL तक के साइज में मौजूद है, जिसमें से किसी को भी आप अपनी फिटिंग के अनुसार चुन सकती हैं।

FIORRA Women's Floral Printed Green Cotton A-Line Kurta FAR0112

₹639.00

Get This
03

ANNI DESIGNER Women's Rayon Viscose Straight Solid Kurta

Check Price on Amazon

पाकिस्तानी स्टाइल में आने वाले इस कुर्ता को भी आप ऑफिस में आकर्षक दिखने के लिए पहन सकती हैं। यह कुर्ता हल्के बैंगनी रंग में आता है, जिस कारण से दिन के समय में पहनने के लिए उपयुक्त है। वहीं, इस पाकिस्तानी कुर्ता में S से लेकर 5XL तक के विभिन्न साइज विकल्प भी मौजूद हैं। इसका गला आगे और पीछे दोनों तरफ से गोल है। यह Pakistani Kurta ढीली और लंबी आस्तीनों के साथ आता है, जिनपर सुंदर एंब्राइडरी वर्क भी किया गया है। काफ लेंथ में आने वाले इस कुर्ता को अलग-अलग तरह की बॉटम जैसे कि पलाज़ो, पैंट या स्कर्ट के साथ भी पहना जा सकता है। यह कुर्ता सॉलिड पैटर्न में आता है, जो ऑफिस के लिहाज से सही है। इस पाकिस्तानी कुर्ते को रेयॉन विस्कॉस मटेरियल से बनाया गया है, जो कि आरामदायक होने के साथ ही धुलने में भी आसान रहता है। इसका रेगुलर फिट आपके लिए आरामदायक साबित हो सकता है।

ANNI DESIGNER Women's Rayon Viscose Straight Solid Kurta (Sejalani Purple_L_Cream_Large)

₹499.00

Get This
04

Seva Chikan Women Lucknowi Chikankari Blue Kurta

Check Price on Amazon

खूबसूरत चिकनकारी कढ़ाई वाला यह कुर्ता ऑफिस में आपको सुंदर और आकर्षक दिखा सकता है। यह कुर्ता पैसले पैटर्न में आता है, जो कि इसकी खासियत है। इसमें हल्के नीले के अलावा आपको गुलाबी, बेज, हरा और पीच रंग का विकल्प भी मिल सकता है। इस चिकनकारी कुर्ता की आस्तीनें तीन चौथाई वाली लंबाई में आती हैं, जिनके बॉर्डर और बाजुओं पर भी कढ़ाई की गई है। यह Chikankari Kurta आरामदायक रहने वाले रेगुलर स्टाइल में आता है। वहीं, इसकी लंबाई काफ तक आती है, जो कि कैजुअल और ट्रेडिशनल दोनों तरह के स्टाइल के लिए सही है। इसपर बखिया और फंदा वाली सुंदर चिकनकारी कढ़ाई की गई है। इस कुर्ती का गला गोल है और इसके आस-पास सुंदर कढ़ाई भी मिलती है। इस चिकनकारी कुर्ते में आपको XS से लेकर 5XL तक के साइज विकल्प भी मिल सकते हैं। इसे आप ऑफिस में जींस, पैंट या ट्राउजर के साथ पहन सकती हैं।

Seva Chikan Women Cotton Regular Fit Hand Embroidered Lucknowi Chikankari Blue Kurta Kurti (4310_Blue_M)

₹1,309.00

Get This
05

rytras Women's Cotton Printed Straight Kurti

Check Price on Amazon

यह कुर्ता स्ट्रेट स्टाइल में आता है, जो कि ऑफिस में साधारण मगर आकर्षक दिखने के लिए पहना जा सकता है। इसमें सुंदर स्ट्राइप्ड यानी धारीदार पैटर्न मिलता है, जो कि फॉर्मल स्टाइल के लिए भी अच्छा हो सकता है। इस कुर्ता का गला वी-आकार में दिया गया है, जिसकी नेकलाइन पर भी प्रिंट किया गया है। 100% कॉटन मटेरियल से बना यह कुर्ता आपके लिए आरामदायक हो सकता है, क्योंकि सूती कपड़ा हल्का और हवादार होता है। इस Women Kurta की लंबाई काफ तक रहने वाली है। वहीं, यह कॉटन कुर्ता ¾ प्रकार वाली आस्तीनों के साथ आता है, जो कि आपको एलिगेंट दिखा सकती हैं। इस कुर्ता का रंग नीला है और इसके ऊपर सफेद व काले रंग से प्रिंट किया गया है। इसमें S से लेकर 3XL तक के साइज मौजूद हैं, जिनमें से आप अपने लिए सही विकल्प का चुनाव कर सकती हैं।

rytras Women's Cotton Printed Straight Kurta(RYT311_Blue_Medium)

₹419.00

Get This
06

BIBA Women Cotton Straight Fit Solid Short_Kurta

Check Price on Amazon

शॉर्ट स्टाइल में आने वाला यह कुर्ता BIBA ब्रांड का है। इस कुर्ता को आरामदायक कॉटन मटेरियल से बनाया गया है, जो कि गर्मियों में ऑफिस पहनकर जाने के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसका सॉलिड पैटर्न फॉर्मल लुक के लिए उपयुक्त हो सकता है। वहीं, यह कुर्ता छोटी लंबाई में आता है और इसका स्टाइल शर्ट जैसा है। इसमें सफेद के अलावा नीले रंग का विकल्प भी मौजूद है, जिसका चुनाव आप अपनी पसंद के अनुसार कर सकती हैं। इस Short Kurta का गला कॉलर स्टाइल में आता है, जिसमें सामने की तरफ तीन बटन भी लगे हुए हैं। यह कुर्ता आपको S से लेकर 3XL तक के साइज विकल्पों में मिल सकता है। रेगुलर स्टाइल वाले इस कुर्ते को आप कैजुअल तरीके से जींस के साथ भी पहन सकती हैं। इसकी आस्तीनों तीन चौथाई लंबाई में आती हैं, जो कि आपके लिए स्टाइलिश और आरामदायक हो सकती हैं।

Biba Women Cotton Straight Fit Solid; EMBROIDRED Short_Kurta Mix and Match(TOP & TUNICS20192_White_34)

Rs. 899

Get This

ऑफिस में कुर्ते को स्टाइल करने के टिप्स

ऑफिस में कुर्ते को आप कैजुअल, फॉर्मल और ट्रेडिशनल तीनों ही तरह से स्टाइल कर सकती हैं। यह आपकी अपनी पसंद और आराम पर निर्भर करता है। इसके लिए आप कुछ खास चीजों को शामिल करते हुए ऑफिस में हर दिन आकर्षक दिख सकती हैं-

बॉटम वियर:

  • स्ट्रेट-फिट पैंट, पलाज़ो, या स्कर्ट के साथ Kurta को पेयर करें।
  • फ्लोरल प्रिंट कुर्ती के साथ सॉलिड कलर की स्ट्रेट पैंट या पलाज़ो पहनें।
  • शॉर्ट कुर्ती को जींस के साथ भी पहना जा सकता है।

एक्सेसरीज:

  • मिनिमल एक्सेसरीज जैसे छोटे स्टड, एक घड़ी, और एक टोट बैग चुनें।
  • दुपट्टा ओढ़ना है तो प्लेन कॉटन या शिफॉन दुपट्टा चुनें। 
  • हैवी एंब्रॉयडरी या बॉर्डर वाले दुपट्टे से बचें। 

फुटवियर:

  • बंद पैर की सैंडल या कम ऊंची एड़ी वाली सैंडल पहनें।
  • मोजरी, जूती या हील्स के साथ भी कुर्ते को पेयर कर सकती हैं।
  • ट्रेंडी स्टाइल के लिए कुछ कुर्ते के साथ स्नीकर्स भी पहन सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

ऑफिस के लिए किस प्रकार के कुर्ते उपयुक्त हैं?

सीधे कट वाले कुर्ते, ए-लाइन कुर्ते, और हल्के कढ़ाई वाले कुर्ते ऑफिस के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

ऑफिस के लिए कुर्ते के साथ किस तरह के बॉटम पहने जा सकते हैं?

Office के लिए Kurta के साथ पलाज़ो, लेगिंग, ट्राउज़र या स्ट्रेट पैंट पहने जा सकते हैं।

क्या ऑफिस के लिए प्रिंटेड कुर्ते पहनना उचित है?

हां, लेकिन हल्के और सूक्ष्म प्रिंट वाले कुर्ते बेहतर दिखते हैं। ऑफिस में बहुत ज़्यादा भड़कीले प्रिंट वाले कुर्ते पहनने से बचें।

You May Also Like