यह तो हम सभी जानते हैं कि भारतीय परंपरा में साड़ियों का हमेशा से ही एक विशेष स्थान रहा है और जब बात आती है भव्यता व गरिमा की प्रतीक साड़ियों की, तो कांजीवरम साड़ियों का नाम सबसे पहले आता है। दक्षिण भारत के बुनकरों द्वारा बनाई गई ये साड़ियां अपनी बेहतरीन गुणवत्ता, रेशमी मुलायमपन और सुनहरी ज़री के डिजाइनों के लिए ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। यहां आपको 6 Kanjivaram वोवन सॉफ्ट Silk Saree के विकल्प दिए गए हैं जो न केवल परंपराओं की झलक दिखा सकती हैं, बल्कि आधुनिकता के साथ मेल खाती हुई आपको एक आकर्षक लुक भी दे सकती है। यह साड़ी हर उस महिला के लिए परफेक्ट विकल्प बन सकती है जो अपने पहनावे में शाही लुक और पारंपरिक स्पर्श चाहती है। अपने स्टाइल स्ट्रीट में ट्रेडिशनल का तड़का चाहती हैं तो इस साड़ी को अपनी अलमारी में शामिल कर सकती हैं।
कांजीवरम सिल्क साड़ी की खासियत
कांजीवरम की साड़ियां यूं तो किसी खास अवसर पर पहनने के लिए महिलाओं के द्वारा काफी पसंद की जाती है। लेकिन इन कांजीवरम सॉफ्ट सिल्क साड़ियों की कुछ और भी ऐसी खासियत है जिसकी वजह से यह पूरे विश्व में प्रसिद्ध मानी जाती है। जैसे, आपको बता दें, यह साड़ी मुलायम रेशम से बनी होती है, जो पहनने में बेहद आरामदायक होती है और इसकी बनावट अत्यंत बारीकी से की गई होती है तथा यह दिनभर भी आराम से पहनी जा सकती है। इन Saree For Women में शाही ज़री बॉर्डर और बुनाई डिजाइन वाली पल्लू बनी हुई होती है। पारंपरिक ज़री का उपयोग इसे रॉयल लुक देता है, जो शादी, त्योहार या पारिवारिक आयोजनों में लोगों का ध्यान खींच सकता है। इन साड़ी डिजाइन में आमतौर पर विभिन्न प्रकार के और क्लासिक रंग जैसे रॉयल ब्लू, मैरून, गोल्डन, लाल आदि देखने को मिल सकते हैं। साथ ही, कांजीवरम साड़ी दक्षिण भारत की मशहूर बुनाई परंपरा का प्रतीक है, जो पीढ़ियों से चली आ रही है और महिलाओं के बीच सदाबहार पसंद के रूप में जानी जाती है।
