देशभर में दिवाली की धूम मची है। वैसे तो इस त्योहार को आने में अभी कुछ दिन बचे हैं, लेकिन महिलाओं की तैयारियां अभी से जोरों पर हैं। हो भी क्यों न? आखिर त्यौहार और फैशन के बीच गहरा नाता जो है। खूबसूरत दिखने के लिए तो महिलाएं कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। ऐसे में हर बार की तरह अगर इस बार भी दिवाली पर आप खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इस बार पश्मिना साड़ी पहन सकती हैं। यहां पर पश्मिना सिल्क साड़ियों का खूबसूरत कलेक्शन आपको देखने को मिल जाएगा, जिनमें से आप किसी एक को दिवाली पूजा के दौरान पहनने के लिए चुन सकती हैं। ये डिजाइनर पश्मिना साड़ियां अलग-अलग रंग और पैटर्न में मिल रही हैं, जिन्हें दिवाली पर पहन कर आपका रूप और निखर जाएगा। चलिए देखते हैं इनके विकल्पों को-
ऐसी ही फैशन से जुड़ी जानकारी के लिए स्टाइल स्ट्रीट पर क्लिक कर सकती हैं।
