जहां एक तरफ इंटरनेट पर Google Gemini AI Navratri Trend छाया हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ पूरे भारत देश में Navratri की धूम देखने को मिल रही है। वहीं, आपको इन दोनों का मिला-जुला ट्रेंड भी देखने को मिल रहा होगा, जहां लोग AI की मदद से अपना डांडिया नाइट लुक बना रहे हैं। मगर, अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि हम आपके लिए ऐसी शानदार ट्राइबल बेल्ट के विकल्प लेकर आए हैं जिन्हें पहनते ही आपको ट्रेंड से भी बेहतरीन लुक मिल सकता है। जी हां, आपके डांडिया और गरबा लुक में ये बेल्ट चार चांद लगा सकती हैं और साथ ही आपके अलग-अलग आउटफिट के साथ भी मैच हो सकती हैं। आप यहां इनके सुंदर विकल्प देख सकती हैं और इन्हें अपने नवरात्रि फैशन का हिस्सा बना सकती हैं-
वहीं, अगर आपको स्टाइल और फैशन से जुड़ी अन्य जानकारी चाहिए, तो स्टाइल स्ट्रीट आपकी मदद कर सकता है।
गूगल AI से अपनी नवरात्रि ट्रेंड वाली फोटो कैसे बनाएं?
अगर आपको भी सोशल मीडिया में अपनी एआई नवरात्रि ट्रेंड वाली फोटो डालकर धमाल मचाना है, तो इसके लिए आपको कुछ खास Prompt डालने होंगे। इसके बाद आपको एक शानदार नवरात्रि वाली फोटो बनकर मिल सकती है-
स्टेप 1: वेब ब्राउज़र में Gemini AI वेबसाइट खोलें। यह मुफ्त टूल आपको Google खाते से लॉगिन करने की सुविधा देता है।
स्टेप 2: टेक्स्ट बॉक्स में आपको जिन तरह की इमेज चाहिए उसका Prompt टाइप करें। प्रॉम्प्ट जितना अच्छा होगा, रिजल्ट उतना ही बेहतर होगा।
महिलाओं के लिए कुछ बढ़िया प्रॉम्प्ट
- शीशे की कारीगरी वाली रंग-बिरंगी घाघरा-चोली पहने एक लड़की डांडिया स्टिक्स के साथ नाच रही है। बैकग्राउंड गरबा का ग्राउंड, लाइट्स और सजावट की गई है।
- पीली साड़ी पहने एक लड़की गरबा की पोज में नाच रही है। बैकग्राउंड में रंगोली और फेस्टिव लाइट्स हैं।
- आप Google Gemini AI Navratri Trend का इस्तेमाल करके खुद की घाघरा चोली पहनें, डांडिया करते हुए फोटो तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस एक सही प्राम्प्ट डालकर जेमिनी को कमांड देनी होगी।
आप यह काम गूगल के नैनो बनाना ट्रेंड के जरिए भी कर सकते हैं, जो कि आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। आप अपने मनचाहे अवतार के अनुसार प्रॉम्प्ट डाल सकती हैं और एक सुंदर तस्वीर पा सकती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Gemini AI फोटो ट्रेंड जैसी साड़ियों को आप भी कर सकती हैं अपनी फैशन की दुनिया में शामिल