Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

नहीं हैं Dumbbells, न करें चिंता! घर पर ही इन चीज़ों से बनाएं टोंड बॉडी

अगर आप जिम जाए बिना घर पर ही एक परफेक्ट और सुडौल (Toned) बॉडी पाना चाहती हैं, लेकिन भारी-भारी डंबल्स उठाने में आपको परेशानी या चोट का डर रहता है, तो अब आपको फिक्र करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। बिना हैवी वेट उठाए मसल्स को टोन करने और एक्स्ट्रा फैट बर्न करने के लिए रेजिस्टेंस बैंड, कोर स्लाइडर्स, एंकल वेट्स और सस्पेंशन ट्रेनर बेहतरीन और सेफ विकल्प हैं।

बिना डंबल के भी इन चीजों के साथ बन सकती है टोंड बॉडी
बिना डंबल के भी इन चीजों के साथ बन सकती है टोंड बॉडी

अगर आपको भारी डंबल्स उठाने में असुविधा होती है लेकिन फिटनेस व टोंड बॉडी आपकी प्राथमिकता है तो रेजिस्टेंस बैंड, कोर स्लाइडर्स, एंकल वेट्स और सस्पेंशन ट्रेनर जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। घर पर ही आसानी से एक्सरसाइज करने के लिए ये चीजें काफी काम आती हैं और इनके साथ आप फुल बॉडी, शोल्डर, लोअर बॉडी और बैक वर्कआउट कर पाएंगी। ये आपको बेहतर ग्रिप व स्थिरता देने का भी काम करेंगे, जिस वजह से मांसपेशियों पर सही दबाव पड़ेगा और शरीर को मजबूती भी मिलेगी। ये जॉइंट-फ्रेंडली भी होते हैं। इसका मतलब है कि डंबल्स के विपरीत इनका इस्तेमाल करते समय जोड़ों पर ज्यादा प्रेशर भी नहीं पड़ता जिस वजह से चोट लगने का खतरा भी कम रहता है। तो आइए नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ उपयोगी उपकरणों पर जो आप वर्काउट सेशन में डंबल की जगह इस्तेमाल करना बढ़िया रहता है।

रेजिस्टेंस बैंड सेट

डंबल की जगह घर पर आशानी से वर्काउट करने के लिए Resistance Bands काफी मददगार माने जाते हैं। रेज़िस्टेंस बैंड सुडौल शरीर बनाने में बेहद कारगर होते हैं क्योंकि लगातार मांसपेशियों पर जोर डालने का काम करते हैं, जिससे आपके शरीर को सही आकार मिलने में मदद मिलती है। इनकी खासियत यह भी होती है कि ये जॉइंट्स पर जोर नहीं पड़ने देते जिससे चोट लगने का खतरा कम हो जाता है। इन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से आसानी से एडजस्ट भी कर सकती हैं और अपने वर्काउट की इंटेंसिटी को सेट कर सकती हैं। रेजिस्टेंस बैंड के साथ बाइसेप कर्ल्स, चेस्ट प्रेस, शोल्डर रेज और लैट पुलडाउन जैसे वर्कआउट किए जा सकते हैं।

ये रेजिजटेंस बैंड आ सकते हैं आपके काम।

कोर स्लाइडर्स

स्कॉट्स, डॉन्की किक्स, ग्लटू ब्रिज और क्रैब वॉक जैसे वर्काउट करने के लिए कोर स्लाइडर्स काफी काम आते हैं। ये अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज के दौरान शरीर को स्थिरता देने का काम करते हैं और आपको बेहतर ग्रिप मिलती है। इनका स्लाइडिंग मोशन फ्रिक्शन को कम करता है, जिससे ये अपनी जगह पर टिके रहते हैं और आसानी से डीप मसल वर्काउट पूरा होता है। स्लाइडर्स आपको सही बैलेंस बनाने में मदद करते हैं और आपको लंबे समय तक एक्सरसाइज करने के लिए मोटिवेट भी करते हैं। ये पेल्विक फ्लोर, इनर थाई और डीप ऐब्स को टोन करने के लिए बढ़िया रहते हैं। मल्टी-डायरेक्शनल वर्काउट के लिए कोर स्लाइडर्स बहुत पसंद किए जाते हैं।

इन कोर स्लाइडर्स को कर सकती हैं अपनी रूटीन में शामिल।

फिट-किट रखेगी आपके स्वास्थ्य का ख्याल

ऐंकल वेट्स

लोअर बॉडी को टोन करने के लिए एंकल वेट्स आपके काफी काम आते हैं। बिना भारी वजन को हाथ में उठाए आप आसानी से लेग लिफ्ट, डॉन्की किक्स, फायर हायड्रेंट और स्टैंडिंग लेग कर्ल्स जैसे वर्कआउटकर सकेंगे। Ankle Weights हाथों को फ्रीज रखते हुए ऐक्सरसाइज करने की सुविधा देते हैं। इनकी मदद से आपके पैरों की मांसपेशियों को सही तरह से ऐक्टिवेट करने में मदद मिलती है और इनमें आपको अलग-अलग वजन वाले विकल्प भी आसानी से मिल जाएंगे, जिन्हें जरूरत व एक्सरसाइज के प्रकार के हिसाब से चुनना सही रहता है। 

ये ऐंकल वेट्स टोंड बॉडी के लिए हो सकते हैं मददगार।

सस्पेंशन ट्रेनर

घर पर आसानी से वर्कआउट करने के लिए सस्पेंशन ट्रेनर भी डंबल की जगह इस्तेमाल किए जा सकते हैं। ये चेस्ट फाइल्स, सस्पेंडेड लेग्स और डीप स्क्वॉट्स जैसे वर्काउट के लिए काफी काम आते हैं। इनके साथ आपको बढ़िया टोंड बॉडी मिल सकती है। ये आपके ही शरीर के वजन का इस्तेमाल करते हुए बढ़िया स्थिरता देते हैं और फुल-बॉडी एक्सरसाइज भी इसके साथ आसानी से की जा सकती है। जो लोग बल्की नहीं लीन बॉडी बनाना चाहते हैं यह प्रोडक्ट उनके काफी काम का हो सकता है। आप किसी भी वर्काउट की इंटेसिंटी को इनके साथ आसानी से सेट भी कर पाएंगी और मल्टी-जॉइंट मूवमेंट के लिए भी ये काफी काम के होते हैं। अलग-अलग मोशन वाली ऐक्सरसाइज के लिए ये काफी काम आते हैं।

नोट: घर पर ऐक्सरसाइज करने के लिए किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले किसी ऐक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें। पूरी सावधानी बरतते हुए और एक विशेषज्ञ की देख-रेख में ही इनका इस्तेमाल करना सुरक्षित रहता है। अगर किसी भी तरह की ऐक्सरसाइज से आपको असुविधा होती है तो डॉक्टर की सलाह तुरंत लें।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या बिना डंबल के टोंड बॉडी बनाई जा सकती है?

हां, बिना डंबल के भी एक बेहतरीन और टोंड बॉडी बनाई जा सकती है। इसके लिए आपको डंबल या महंगी जिम मशीनों की आवश्यकता नहीं है। आप अपने शरीर के वजन का उपयोग करके और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (के जरिए आसानी से मसल्स को मजबूत और सुडौल बना सकती हैं।

किस तरह के चीजें टोंड बॉडी के लिए डंबल की जगह इस्तेमाल किए जा सकते हैं?

आप कोर स्लाइडर, सस्पेंशन ट्रेनर, रेजिजटेंट बैंड और ऐंकल वेट्स जैसी चीजों को डंबल की जगह इस्तेमाल कर सकती हैं। इनकी मदद से आप आसानी से तरह-तरह की ऐक्सरसाइज की जा सकती हैं और इन्हें इस्तेमाल करना भी सुविधाजनक रहेगा।

क्या बिना जिम जाए घर पर ही टोंड बॉडी बन सकती है?

हां, बिना जिम जाए घर पर ही एक टोंड और मजबूत बॉडी बनाना पूरी तरह संभव है। इसके लिए आपको बस सही वर्कआउट रूटीन, संतुलित डाइट और निरंतरता की आवश्यकता होती है।

You May Also Like