Top SearchesBest Spin Bikes Best Cycle For ChildrenBest PowerMax TreadmillBicycles For MenLeader Cycle vs Avon CycleFitness Products for Women

वर्कआउट के बाद दर्द से राहत के लिए देखिए मसाज गन के बेहतरीन विकल्प

जिम के चलते होने वाले दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए मसाज गन की मदद ले सकते हैं जो मांसपेशियों में रक्त प्रवाह को बढ़ाने के साथ-साथ थकान को कम करने में भी मदद कर सकते हैं।

मसाज गन के विकल्प
मसाज गन के विकल्प

क्या आपको भी वर्कआउट के बाद हमेशा शरीर में दर्द की समस्या बनी रहती है? ऐसा इसलिए है क्योंकि इस दौरान मांसपेशियों पर ज्यादा प्रेशर पड़ता जिससे थकान या जकड़न महसूस होती है। ऐसे समय में मसाज गन शरीर को आराम देने, मांसपेशियों में रक्त प्रवाह को बढ़ाने और शरीर के दर्द से राहत दिलवाने में मददगार साबित हो सकते हैं। इन गन की मदद से आप गहरी मसाज ले सकते हैं और केवल कुछ ही मिनट में आराम महसूस कर सकते हैं। अगर आप रोज़ाना वर्कआउट करते हैं या खेल वाली गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं, तो एक बढ़िया मसाज गन आपके शरीर को तेजी से दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। साथ ही, यह आपके फिटनेस रूटीन को और भी स्वस्थ्य और संतुलित बना सकता है। फिटनेस के उपकरणों से जुड़े अन्य जानकारी के लिए आप फिट किट की कैटेगरी पर जा सकते हैं।

Top ProductsFeatureRating
Caresmith Charge Boost Massage Gun रबर हैंडल 4.2
MEDTECH Blaze Massage Gunसाइलेंट मोटर टेक्नोलॉजी4.0
UltraCare PRO Massage Gun सिलिकॉन कवर4.4
Dr Physio USA Dynamo Gun Massager कॉम्पैक्ट डिजाइन4.2
Beardo Deep Tissue Massage Gun टच वाली डिस्प्ले4.5
01

Caresmith Charge Boost Massage Gun

Check Price on Amazon

यह एक बिना कॉर्ड वाली मसाज गन है, जिसके रबर हैंडल के साथ हाथों में अच्छी पकड़ मिलती है और इसका वजन भी हल्का है। जिम करने के बाद अक्सर, शरीर पर दर्द होने लगता है, वो आप इसे वर्कआउट करने के बाद इस्तेमाल कर सकते हैं। मांसपेशियों में दर्द से आराम देने के लिए इसमें बदलने वाले 4 हैड दिए हैं। वहीं, बटन की मदद से मसाजर की गति को भी सुविधा अनुसार नियंत्रित किया जा सकता है, जिसके लिए 6 विकल्प मिलते हैं। यह उपकरण एक चार्ज में 2 से 5 घंटे चल सकता है। अपने ऑटो शट ऑफ फीचर के चलते यह इस्तेमाल ना होने पर 15 मिनट के अंदर खुद ही बंद हो जाती है। इसमें तेज घूमने वाली मोटर लगी मिलती है, जिसकी वजह से तेज और शक्तिशाली प्रदर्शन करती है। इसकी मोटर प्रति मिनट 3200 घूम जाती है और 24 वाट पावर खपत करती है। 

खासियत

  • चार्ज करने के लिए Type C इनलेट दिया गया है।
  • इसके उपयोग से पूरे शरीर में दर्द और अकड़न को कम किया जा सकता है। 
  • कितनी क्षमता पर गन काम कर रही है उसे दिखाने के लिए इंडीकेटर लगा मिलता है।
  • 6 स्पीड विकल्प 

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को इसके साथ चार्जिंग की समस्या हुई।

Caresmith Charge Boost Massage Gun

Rs. 1496

Get This
02

MEDTECH Blaze Massage Gun

Check Price on Amazon

यह मसाज गन खास 3 मोड्स के आती है, जिसमें योगा, जिम और नॉर्मल मोड्स शामिल हैं। इस पर LED टच डिस्प्ले लगी मिलती है, जिससे आप पावर ऑन/ऑफ, मोड्स और स्पीड को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। स्क्रीन पर आपको बैटरी और स्पीड की जानकारी मिल जाती है। यह टाइप C पोर्ट के माध्यम से चार्ज होकर 3-4 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकती है। यह साइलेंट यानी बिना शोर किए काम करती है। साथ ही यह एंटी स्लिप सुविधा के साथ तैयार की गई है, तो हाथों से फिसलेगी नहीं और हैंडल पर अच्छी पकड़ बनी रहेगी। इसमें 3800 RPM की शक्तिशाली मोटर लगी मिलती है जिसके कारण यह अंदरूनी दर्द को आराम देने में सहायक हो सकती है। अक्सर, चार्ज होने वाले उपकरण ज्यादा चार्ज होने के कारण खराब हो सकते हैं, लेकिन इसके साथ ऐसा नहीं क्योंकि यह ओवरचार्ज सुरक्षा देता है, यानी चार्जिंग निर्धारित क्षमता से ज्यादा नहीं होगी। 

खासियत

  • ऑटो शट ऑफ फीचर - इस्तेमाल नहीं होने या ज्यादा होने और अधिक गर्म होने पर यह मशीन अपने आप बंद हो जाती है। 
  • यह साइलेंट मोटर टेक्नोलॉजी के साथ काम करती है, तो आवाज नहीं करती है। 
  • खास सॉफ्ट इम्पेक्ट डिजाइन - ऐसी बनावट है, जो मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ने देती है। 
  • नियंत्रित करना आसान है।  

कमी

  • अमेजन के कुछ यूजर्स को इसकी बैटरी लाइफ से शिकायत है।

MEDTECH Blaze Massage Gun

Rs. 1499

Get This
03

UltraCare PRO Massage Gun

Check Price on Amazon

यह मेटल मटेरियल की है जिसके ऊपर सिलिकॉन कवर लगा हुआ है, जिसके कारण अच्छी पकड़ मिलती है। तेल के साथ मसाज करने के लिए भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ लगाने के लिए U, गोल और टार्गेट आदि डिजाइन का हैड मिलते हैं, जिन्हें शरीर के अलग-अलग अंग में दर्द के हिसाब से उपयोग कर सकते हैं। इसका वजन मात्र 290 ग्राम है, जो कि काफी हल्का है, तो घूमते वक्त साथ लेकर जा सकते हैं। इसमें 3200 RPM की मोटर दी है, जिसकी स्पीड को आप 3 विकल्प में से किसी पर भी सेट कर सकते हैं। एक बार पूरी चार्ज हो जाने के बाद यह आपको 5 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकती है। इसके हैंडल के निचले हिस्से पर बटन लगा मिलता है, जिससे स्पीड में बदलाव करते हैं।

खासियत

  • बिना आवाज करें काम करती है।
  • साधारण से लेकर तेल मसाज भी इससे कर सकते हैं। 
  • शीरर के जिस भाग पर लगाई जाए, उस पर रक्त प्रवाह को बेहतर बनाती है। 
  • यह कॉर्डलेस है, तो तार में उलझने का झंझट नहीं रहता है। 

कमी

  • अमेजन के यूजर्स ने प्रोडक्ट में कोई कमी नहीं बताई है।

UltraCare PRO Massage Gun

Rs. 4497

Get This
04

Dr Physio USA Dynamo Gun Massager

Check Price on Amazon

वर्कआउट या लंबे दिन की थकान के बाद मांसपेशियों को आराम देने के लिए यह मसाज गन एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। यह अत्याधुनिक तकनीक से बना हुआ है और गहराई तक मांसपेशियों की जकड़न, दर्द और थकान को कम करने में मदद कर सकता है। इसमें कॉपर-क्लैड एल्यूमिनियम का मोटर लगा हुआ है। साथ ही, इसमें 7.4V 1200mAh की मजबूत बैटरी है, जो 3-4 घंटे चार्जिंग के बाद 90-150 मिनट तक लगातार चल सकती है। इसमें 4 अलग-अलग हेड्स और 6 स्पीड लेवल दिए गए हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से हल्की या गहरी मसाज चुन सकते हैं। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे घर या जिम कहीं भी इस्तेमाल करने योग्य बनाता है। सिर्फ एक बटन से इसे आसानी से चलाया जा सकता है और 2 सेकंड दबाकर बंद किया जा सकता है। सुरक्षा के लिए इसमें ऑटो-ऑफ फीचर दिया गया है, जो 15 मिनट बाद अपने आप बंद हो जाता है।

खासियत 

  • इसमें शक्तिशाली बैटरी मौजूद है। 
  • इसमें बदलने योग्य हेडस दिए गए हैं। 
  • इसका उपयोग पूरे शरीर के दर्द को कम करने में किया जा सकता है। 
  • यह 6 स्पीड सेटिंग के साथ आता है। 
  • यह काफी हल्का है। 

कमी 

  • यूजर ने कहा, अमेजन से लेने पर इसकी बैटरी सही नहीं लगी।

Dr Physio USA Dynamo Gun Massager

Rs. 1049

Get This
05

Beardo Deep Tissue Massage Gun

Check Price on Amazon

यह आसानी से इस्तेमाल की जाने वाली मसाज गन है जिसमें टच वाली डिस्प्ले की मदद से उपकरण को नियंत्रित किया जाता है। साथ ही डिस्प्ले पर आपको मोड और चार्जिंग संबंधित जानकारी भी मिल जाती है। शरीर के किस भाग में कितना दर्द हो रहा है उसके आधार पर इसके प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए 99 विकल्प उपकरण में मिलते हैं। इसमें 3 मोड्स मिलते हैं, जिसमें रिलेक्स (हल्की वाइब्रेशन), वार्म अप (जिम करने के बाद के लिए खास मोड) और REVIVE (मांसपेशियो में ज्यादा दर्द या अकड़न के लिए तेल वाइब्रेशन) शामिल हैं। इसमें गोल, चपटा और चाकू डिजाइन वाले हैड मिलते हैं। गोल हेड को शरीर के विभिन्न भाग में दर्द होने के लिए, फ्लैट हेड को जांघ और पीठ के दर्द में उपयोगी और फॉर्क हैड रीढ़ की हड्डी और गर्दन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

खासियत

  • पोर्टेबल यानी इधर-उधर साथ लेकर जाना आसान है। 
  • वजन में हल्की
  • 4 घंटे तक की बैटरी लाइफ
  • जरूरत के आधार पर तीव्रता को कम-ज्यादा करने के लिए बटन दिया गया है, जिससे नियंत्रित करना आसान रहता है। 

कमी

  • यूजर्स ने रिव्यू में कोई कमी नहीं बताई।

Beardo Deep Tissue Massage Gun

Rs. 1899

Get This

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या मसाज गन मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं?

जी हां, आमतौर पर, मसाज गन मांसपेशियों में रक्त प्रवाह को बढ़ाकर और तनाव को कम करके दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं।

मसाज गन का उपयोग करने का सही तरीका क्या है?

मसाज गन को धीरे-धीरे दर्द हो रहे शरीर के हिस्से पर चलाएं, एक ही स्थान पर बहुत देर तक न रुकें, ऐसा करने से दर्द बढ़ भी सकता है।

क्या मसाज गन सभी के लिए सुरक्षित हैं?

मसाज गन आमतौर पर सुरक्षित होते हैं, लेकिन यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूरत लेनी चाहिए।

You May Also Like