भारतीय लोग घूमने के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटीज करने का खूब शौक रखते हैं। ऐसे कई लोग भी होते हैं जो घूमने कम और सिर्फ एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए ही पहाड़ी जगहों पर घूमने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आप भी एडवेंचर एक्टिविटीज का शौक रखते हैं और नॉर्थ-ईस्ट घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन एक्टिविटीज के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
1जीप सफारी

अगर आप बेहतरीन जीप सफारी का आनंद लेना चाहते हैं तो फिर आपको नॉर्थ-ईस्ट की सफ़र पर ज़रूर निकलना चाहिए। असम, मेघालय, चेरापूंजी आदि जगहों पर आप जीप सफारी का बेहतरीन लुत्फ़ उठा सकते हैं।
2ट्रेकिंग

ट्रेकिंग के लिए सिर्फ हिमाचल प्रदेश या फिर उत्तराखंड ही फेमस नहीं है बल्कि आप इसके लिए नॉर्थ-ईस्ट भी जा सकते हैं। पश्चिम-बंगाल, दार्जिलिंग, असम आदि जगहों पर ट्रेकिंग का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
3पैराग्लाइडिंग

भारतीय सैलानी पैराग्लाइडिंग का बेहद शौक रखते हैं। ऐसे में अगर आप भी अद्भुत पैराग्लाइडिंग का शौक रखते हैं तो फिर नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की सफ़र पर निकल सकते हैं। लगभग हर शहर में पैराग्लाइडिंग करते हुए सैलानी दिख जाएंगे।
4वाइट वाटर राफ्टिंग

वैसे तो राफ्टिंग के लिए लगभग सभी लोग ऋषिकेश या हिमाचल प्रदेश जैसी जगहों पर पहुंचते हैं, लेकिन इस बार आप वाइट वाटर राफ्टिंग के लिए नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में पहुंचे। नॉर्थ-ईस्ट का वाइट वाटर राफ्टिंग विश्व प्रसिद्ध राफ्टिंग है।
5जिप लाइन

भारतीय लोग जिप लाइन को भी बेहद पसंद करते हैं। खासकर, पहाड़ी जगहों में जिप लाइन करने का एक अलग ही मज़ा है। ऐसे में अगर आप भी बेहतरीन जिप लाइन का शौक रखते हैं तो नॉर्थ-ईस्ट पहुंच सकते हैं।
6माउंटेन बाइकिंग

शायद, हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड में माउंटेन बाइकिंग को पसंद नहीं किया जाता है लेकिन नॉर्थ-ईस्ट में इसे बेहद पसंद किया जाता है। ऐसे में अगर आपको माउंटेन बाइकिंग का शौक रखते हैं तो मेघालय, असम, चेरापूंजी आदि जगहों पर जा सकते हैं।
7पंपिंग जंपिंग

भारत में अगर सबसे अधिक किसी एडवेंचर एक्टिविटीज को पसंद किया जाता है तो उस लिस्ट में पंपिंग जंपिंग सबसे ऊपर रहता है। ऐसे में अगर आप नॉर्थ-ईस्ट की यात्रा पर निकले हैं तो पंपिंग जंपिंग का लुत्फ़ उठाना न भूलें।
8गुफा यात्रा

अन्य एडवेंचर एक्टिविटीज की तरह गुफा की यात्रा को भी नॉर्थ-ईस्ट एक एडवेंचर एक्टिविटीज माना जाता है। नॉर्थ-ईस्ट में ऐसी कई प्राचीन गुफा है जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं।