हर साल 8 जून को विश्व समुद्र दिवस (World Ocean Day)मनाया जाता है। यह दिन लोगों को समुद्र के फायदों के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। इस खास दिन हम आपको भारत के खूबसूरत समुद्र तट के बारे में बताएंगे जहां आप अपने परिवार के साथ सनसेट का नजारा देख सकते हैं। गर्मियों के मौसम में अधिकतर लोग भागदौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेकर परिवार के साथ समुद्री तटों पर आराम और समय बिताने के लिए जाते हैं।
समुद्री तट के किनारे लहरों और सनसेट का नजारा देख स्ट्रेस भरी जिंदगी से सुकून मिलता है। आइए जानते हैं भारत के खूबसूरत समुद्र तट के बारे में।
अंडमान और निकोबार
गर्मियों के मौसम में अगर आप समुद्र किनारे घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको अंडमान और निकोबार जाना चाहिए। क्योंकि यह दुनिया का सबसे पसंदीदा छुट्टियां बिताने की जगह है। यहां आप न केवल सनसेट बल्कि समुद्र के नीचे की खूबसूरत दुनिया को भी दे सकते हैं।
- कैसे पहुंचे- अंडमान-निकोबार जाने के लिए आप पोर्ट ब्लेयर हवाई मार्ग से जा सकते है। इसके अलावा आप चेन्नई या फिर कोलकाता से पानी के जहाज की मदद से पोर्ट ब्लेयर जा सकते हैं। अंडमान-निकोबार ट्रेन से नहीं जा सकते हैं क्यों यह आइलैंड समुद्र के बीचो बीच स्थित है।
इलियट बीच
चेन्नई से 14 किमी की दूरी पर मौजूद इलियट बीच शांति के लिए जाना जाता है। इस बीच पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ जा सकते हैं। बीच किनारे के पास मां अष्टलक्ष्मी का मंदिर भी है। आप अपने परिवार के साथ मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।
- कैसे पहुंचे- चेन्नई जाने के लिए आप सड़क, रेल और वायु मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। दिल्ली और मुंबई से आपको चेन्नई के लिए बस भी मिल जाएगी।
कोच्चि
कोच्चि साउथ भारत का पॉपुलर पर्यटन स्थल है। केरल राज्य में स्थित यह बीच नारियल के पेड़ों से घिरा हुआ है। यहां आप अपने परिवार के साथ जा सकते हैं।
- कैसे पहुंचे: यहां आप हवाई मार्ग के द्वारा जा सकते है। कोच्चि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बीच 45 किलोमीटर की दूरी पर है। एयरपोर्ट से आपको बस या फिर टैक्सी आसानी से मिल जाएगी।
Recommended Video
रॉक बीच
अगर आप पुडुचेरी घूमने के लिए जा रही हैं, तो रॉक बीच पर जरूर जाएं। यहां आप अपने परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। खासकर जब बच्चों के साथ वेकेशन प्लान कर रहे हो, क्योंकि बच्चों को पानी से खेलना बहुत पसंद होता है।
- कैसे पहुंचे पुडुचेरी: पुडुचेरी आप ट्रेन से जा सकते हैं। पुडुचेरी के सबसे पास का स्टेशन विल्लुपुरम जंक्शन है। यहां से आपको टैक्सी और बस आसानी से मिल जाएगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।