रेलवे का महा अपग्रेड सिस्टम क्या है? जिससे यात्रियों को फटाफट मिल जाएगी कन्फर्म सीट

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए समय-समय पर टिकट बुकिंग को लेकर अपडेट लाया जाता है। दरअसल, यात्रियों की संख्या इतनी ज्यादा है कि हर यात्री को ट्रेन टिकट मिलना आसान नहीं है। कई बार लोग समय से टिकट बुकिंग करने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन फिर भी यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाती। इसका सबसे बड़ा कारण IRCTC की वेबसाइट और एप का स्लो प्रोसेस। अक्सर यात्रियों को रेलवे की ऐप से शिकायत यह रहती है कि इसके प्रोसेस में इतना ज्यादा समय लगता है कि टिकट बची भी होती है, तो बुक करने से पहले ही भर जाती है। इसी समस्या को खत्म करने और फास्ट टिकट बुकिंग के लिए रेलवे महा अपग्रेड सिस्टम लेकर आ रहा है। इस सिस्टम से अब फटाफट आप टिकट बुक कर पाएंगी। इसका कैसे प्रयोग और इसकी क्या खासियत होगी, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।
महा अपग्रेड में क्या होगा बदलाव?
- इस सिस्टम के आने से अब यात्रियों ऐप या वेबसाइट की लोडिंग सिस्टम को इंप्रूव किया जाएगा।
- इस अपडेट के बाद आपको पासवर्ड डालने और ऐप खोलने के दौरान, लोडिंग में जो समय लगता है, उसमें कमी आएगी।
- सेंटर फॉर रेलवे इनफार्मेशन सिस्टम्स (CRIS) की मदद से पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम यानी PRS में बदलाव किया जाएगा। इससे टिकट बुकिंग की प्रक्रिया आसान हो जाएगी।
- पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम से अभी लगभग 25 हजार के करीब टिकट प्रति मिनट बुक होती है। प्रोसेस स्लो होने की वजह से लोड ज्यादा पड़ता।
- महा अपग्रेड आने के बाद एक लाख टिकट प्रति मिनट ऐप से करना आसान होगा। यानी अगर इतनी संख्या में यात्री एक साथ टिकट बुक भी करेंगे, तो भी लोड ज्यादा नहीं पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें- RAC और WL ट्रेन टिकट में से पहले कौन सा कन्फर्म होगा? जानें रेलवे का नियम
यात्रियों को महा अपग्रेड से क्या होगा फायदा?
- अपडेट आने के बाद यात्रियों को पेमेंट के दौरान अचानक कैंसिल या एरर की चिंता नहीं रहेगी। अक्सर लोगों के अकाउंट से पैसे कट जाते हैं और टिकट बुक नहीं होती। एप पर एरर लिखा हुआ नजर आ जाता है।
- त्योहारों के समय कन्फर्म टिकट मिलना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है। क्योंकि, एप लोड बहुत धीरे करती है। अगर सीटें दिख रही हैं, तो भी ऐप के स्लो वर्क करने की वजह से आपकी बुकिंग के पहले ही वेटिंग में चली जाती है। लेकिन अपडेट आने के बाद ऐसा नहीं होगा।
- यात्रियों को पासवर्ड और आईडी भरने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी, क्योंकि इसे खोलने का प्रोसेस और भी आसान करने की कोशिश रहेगी। महा अपग्रेड में नेटवर्क उपकरण और सिक्योरिटी इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ हार्डवेयर, और सॉफ्टवेयर में भी बदलाव हो रहा है। इसके आने से ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा आसान हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें- क्या रात 10 बजे के बाद TTE कर सकता है टिकट चेक? जानिए सफर से पहले जरूरी जानकारी
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।