दक्षिण-भारत में घूमने के लिए एक से एक खूबसूरत और अद्भुत जगहें मौजूद हैं। केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक या फिर तेलंगाना में हर दिन हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं।
साउथ-इंडिया में शामिल तमिलनाडु भी एक बेहद ही खूबसूरत राज्य है। इस राज्य की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम पुडुचेरी भी करता है। समुद्री तट के किनारे होने के चलते यहां हर साल लाखों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट पर स्थित पुदुचेरी अपने आप में एक असीम जगह है।
ऐसे में अगर आप भी पुदुचेरी/पुडुचेरी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस लेख में ट्रैवेल इन्फ्लुएंसर जीविका शर्मा यहां मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों और साथ में यहां ठहरने और खाने-पीने की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रही हैं। आइए जानते हैं।
पुदुचेरी में घूमने की जगहें
View this post on Instagram
लेख की शुरुआत पुदुचेरी में मौजूद कुछ बेहतरीन और खूबसूरत समुद्री तटों के बारे में जिक्र करते हैं। इन जगहों पर घूमने के बाद यकीनन आप किसी अन्य स्थान को भूल जाएंगे। आइए जानते हैं।
रॉक बीच- यह खूबसूरत और मनमोहक बीच प्रोमनेड बीच से सटे फ्रेंच शहर के ठीक सामने मौजूद है। यहां हर समय सैलानियों की भीड़ मौजूद रहती है।
प्रोमेनेड बीच- प्रोमेनेड बीच पुदुचेरी शहर का एक प्रमुख पर्यटक स्थल होने के साथ-साथ एक बेहद ही खूबसूरत समुद्री तट है। इस बीच के आसपास कई कैफ़े मौजूद हैं जहां बैठकर आप कॉफ़ी का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
ईडन बीच- पुदुचेरी के फ्रेंच शहर से लगभग 30 मिनट की दूरी पर मौजूद यह बीच बेहद लोकप्रिय स्थल है।
पैराडाइज बीच- पैराडाइज बीच पुडुचेरी के सबसे साफ-सुथरे बीच में से एक है। यहां सड़क मार्ग या नाव से पहुंचा जा सकता है।
इनके बीचेज के अलावा आप पुडुचेरी संग्रहालय, मातृमंदिर और आवर लेडी ऑफ एंजल्स चर्च जैसी बेहतरीन जगहों पर भी घूमने का प्लान बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश की यह अद्भुत जगह सैलानियों की बन रही है पहली पसंद
पुदुचेरी में ठहरने की जगहें
अगर आप पुदुचेरी पहुंचने के बाद यहां ठहरने के लिए कुछ बेस्ट होटल या विला सर्च कर रहे हैं तो फिर इन बेहतरीन होटल्स और विला से ठहर सकते हैं।
फ्रेंच टाउन- अगर आप फ्रेंच वास्तुकला का अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं तो फिर आप फ्रेंच टाउन में ठहर सकते हैं। यहां कई होटल और विला मौजूद है। जैसे-
ग्रांडे होटल डी'यूरोप- फ्रेंच शहर में मौजूद ग्रांडे होटल डी यूरोप पुदुचेरी में ठहरने के लिए एक बेस्ट स्थान है। यहां इटालियन भोजन का लुत्फ़ उठाते हुए लगभग 10k-14 k के बीच में रूक सकते हैं।
द प्रोमेनेड- इस होटल से की छत से आप अद्भुत दृश्य का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इस होटल में रुकने के चार्ज लगभग 8k-12k के बीच है। साथ में आपको खाना भी मिलेगा। इसके अलावा आप पालिस डे माहे-सीजीएच अर्थ में भी 22k प्रति रात के हिसाब से ठहर सकते हैं।
पुदुचेरी में मौजूद कैफे और रेस्टोरेंट
View this post on Instagram
Coromandel कैफ़े- अगर आप शानदार ड्रिंक, लजीज स्वीट्स और इटालियन खाने का शौक रखते हैं तो फिर आपको यहां ज़रूर पहुंचना चाहिए।
ब्रेड और चॉकलेट कैफे-अगर आप वीगन फ़ूड और ड्रिंक ट्राई करना चाहते हैं तो यहां ज़रूर जाना चाहिए।
ज़ुका-कॉफ़ी के साथ-साथ सैंडविच और और स्थानीय बेकारी का स्वाद चखना चाहते हैं तो यहां जा सकते हैं।
Recommended Video
पुडुचेरी कैसे पहुंचें?
- पुदुचेरी पहुंचना बहुत आसान है। इसके लिए आप हवाई, सड़क या रेल मार्ग से भी पहुंच सकते हैं।
- हवाई मार्ग- हवाई मार्ग से आप सीधा पुदुचेरी पहुंच सकते हैं। चेन्नई पहुंचकर भी आप टैक्सी का कैब करके यहां जा सकते हैं।
- चेन्नई से लगभग 2000 हज़ार रूपये के आसपास में कैब से पहुंच सकते हैं।
- सड़क मार्ग-सड़क मार्ग से भी आप आसानी से पुदुचेरी पहुंच सकते हैं। बेंगलुरु लगभग 6 घंटे, हैदराबाद लगभग 12 घंटे और केरल 8-12 घंटे की दूरी पर है।
- रेल से जाने के लिए इन शहरों में पहुंचकर या फिर तमिलनाडु पहुंचकर आप लोकल बस ता टैक्सी से पहुंच सकते हैं।
अन्य टिप्स को भी आप फॉलो कर सकते हैं
- बाइक या स्कूटी किराए पर लेकर आप पुदुचेरी घूम सकते हैं। लगभग 300 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से बाइक या स्कूटी मिल जाते हैं।
- इसके अलावा साइकिल रेंट पर लेकर आप पुदुचेरी घूम सकते हैं। लगभग 100 प्रति दिन के हिसाब से रेंट पर मिल जाती है। ऑटो से भी आप यहां घूम सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@insat,jeevika)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।