बचपन में हम अक्सर अपनी कल्पनाओं में खोए रहते थे और अपने बड़ों से कितनी ही तरह के अजीबो-गरीब सवाल करते थे। उस समय में मिकी माउस, टॉम एंड जेरी से लेकर बल्लू की हवाई उड़ानों तक कितनी कुछ चीजें हमें वास्तविक लगती थीं। बड़े होने के बाद भी हम अपने बचपन से जुड़ी चीजों को याद कर खूब एंजॉय करते हैं। डिज्नी के ढेर सारे कार्टून हमारे फेवरेट रहे हैं और इसी के जरिए एक बार फिर से हम अपने बचपन में जा सकते हैं।
फिर से जिएं अपना बचपन
चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स ने इसी के मद्देनजर दुनिया के पहले टॉय आधारित हवाई जहाज की शुरुआत की है। इस प्लेन में सैर करके आप अपने बचपन में एक बार फिर से लौट सकते हैं।
तस्वीरों से आप देख सकती हैं कि इस प्लेन में बच्चों को एक्साइट करने वाली कितनी सारी चीजें चीजें नजर आ रही हैं, फिर चाहें वह प्लेन की बाहरी दीवार पर उड़ता हुआ बजलाइट इयर हो या फिर सीटों पर साथ नजर आता शेरिफ वुडी। अगर आप अपने बच्चों को स्पेशल ट्रीट देना चाहती हैं तो उन्हें भी इस अनोखी सैर पर ले जा सकती हैं।
Read more : अनुष्का से भी ज्यादा आलीशान होगी इटली में दीपिका और रणवीर के शादी, ये है वेन्यू
डिज्नी रिजॉर्ट में घूमना भी दिलचस्प अनुभव
डिज्नी के प्लेन में उड़ने के साथ-साथ आप यहां के डिज्नी रिजॉर्टी की सैर भी कर सकती हैं। शंघाई में स्थित यह रिजॉर्ट 7 वर्ग किमी में फैला हुआ है, जो डिज्नी का दुनियाभर का छठा थीम पार्क है। यहां तरह-तरह के कार्टून और एडवेंचर्स के के बीच आप अपने बच्चों को एक नई तरह का एक्सपीरिएंस करा सकती हैं। यहां आप मैजिकल लैंड्स की सैर कर सकती हैं। अपने फेवरेट कैरेक्टर्स के साथ तस्वीरें खिंचा सकती हैं, लाइव शोज देख सकती हैं और दिल खोलकर अपनी पसंदीदा चीजों की शॉपिंग कर सकती हैं। यानी यहां की फन एक्टिविटी में आप और आपका बच्चा दोनों ही खूब एंजॉय कर सकते हैं। इस तरह के ट्रेवल ट्रिप के साथ आपके बच्चे की कल्पना शक्ति खूब बढ़ेगी और वह अपने इमेजिनेशन से आपको कई दिलचस्प फैक्ट्स बताएगा।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।