बर्फीली वादियों में छुट्टियां मनाने का अगर आप भी प्लान बना रही हैं तो आपको कुछ चीजों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। कई बार हम बिना किसी सेफ्टी के बर्फीली वादियों में छुट्टियां मनाने चले जाते हैं। ऐसे में हमें वहां काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। अगर आप भी घूमने जा रही हैं तो परेशान ना हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं। इसकी मदद से आप आसानी से बर्फीली वादियों में अपना ख्याल रख सकती हैं।
गर्म पानी पिएं
कई बार हम ठंड में भी ठंडा पानी पी लेते हैं। ऐसे में आपको बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करना चाहिए। खासकर बर्फीली वादियों में आपको अपने साथ हॉट वाटर बोतल कैरी करना चाहिए। ऐसा करने से आपको बिल्कुल भी परेशानी नहीं होएंगी।
5 लीटर पानी पीएं
कई बार हम ठंड के कारण सही तरीके सा पानी नहीं पीते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो आपको काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। गर्म पानी ही पीए लेकिन करीब 5 लीटर पानी पीना काफी जरूरी है। अगर आप पानी नही पीती हैं तो आपके होठ भी फट सकते हैं। ऐसे में आपको डिहाइड्रेशन भी हो सकता है।
कपड़े सही तरीके से लें जाएं
बर्फीली वादियों में ठंड माइनस डिग्री तक चला जाता है। ऐसे में आपको अपने साथ सही तरीका का कपड़ा ले जाना चाहिए। ऐसी जगह पर जाने से पहले कपड़े ज्यादा रखना चाहिए। आपको करीब 2 से 3 थर्मल अपने साथ कैरी करना चाहिए। ठंड से आपको थर्मल ही बचा सकता है। वहीं आप इसके साथ वूलन स्वेटर और पफर जैकेट भी साथ रखें।
इसे जरूर पढ़ें: बर्फ की चादर से ढकी हिमाचल और कश्मीर की हसीन वादियां, देखें खूबसूरत तस्वीरें
कान को अच्छे से ढके
कई बार हम पूरे कपड़े अच्छे तरीके से पहनते हैं। वहीं हम कान को अच्छे तरीके से ढकना भूल जाते हैं। ऐसे में आप बीमार हो सकती हैं। आपको अच्छे तरीके से अपने कान को ढकना चाहिए। आप अच्छी क्वालिटी की टोपी पहने। साथ ही आपको स्टाल भी कैरी करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: भारत की इन 8 जगहों पर गिरती है सबसे ज्यादा बर्फ
वाटरप्रूफ शूज खरीदें
ऐसी जगह जाने से पहले आपको वाटरप्रूफ शूज खरीद लेना चाहिए। बर्फ के कारण जूते काफी ज्यादा गिले हो जाते है। ऐसे में आप बीमार हो सकते हैं। कोशिश करें की ऐसी जगह जाने से पहले आपको वाटरप्रूफ शूज ही खरीदना चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।