क्रिसमस अभी खत्म नहीं हुआ- जानिए दुनिया के वो देश जहां 25 दिसंबर के बाद क्रिसमस होता है सेलिब्रेट

क्या आप जानती हैं कि 25 दिसंबर के बाद भी क्रिसमस सेलिब्रेट होता रहता है। 25 दिसंबर को तो दुनिया की आबादी का तीसरा हिस्सा ही क्रिसमस मनाता है लेकिन कई देशों में ये दिन अलग-अलग तारीख पर सेलिब्रेट किया जाता है।

Inna Khosla

क्या आप जानती हैं कि 25 दिसंबर के बाद भी क्रिसमस सेलिब्रेट होता रहता है। 25 दिसंबर को तो दुनिया की आबादी का तीसरा हिस्सा ही क्रिसमस मनाता है लेकिन कई देशों में ये दिन अलग-अलग तारीख पर सेलिब्रेट किया जाता है।

वैसे क्रिसमस का नाम सुनते ही सेंटा की याद आ जाती है। सेंटा आता है और आपको खूब सारे gifts देकर जाता है। अब सेंटा ने आपको क्या गिफ्ट दिया है ये तो शायद आप हमें ना बता पाएं लेकिन हम आपको बताते हैं कि सेंटा अपने साथ खुशियों की सौगाद लेकर आता है। लोग सेंटा से खुशियां पाने के लिए अपने घरों को क्रिसमस और नए साल पर खूबसूरत तरीके से सजाते हैं। खासकर अपने घर पर एक पेड़ बनाते हैं जिसे वो क्रिसमस tree कहते हैं और मानते हैं कि वो खुशियां देने वाला पेड़ है। पेड़ के सामने खड़े होकर सेंटा से अपनी wish कहते हैं। कई दशकों से लोगों की ये मान्यता है कि सेंटा उनकी wish सुनता है और फिर उनका गिफ्ट वो इस पेड़ पर उन्हें देकर जाता है। इसलिए ये पेड़ नए साल तक ऐसा ही सजा रहता है। क्योंकि सेंटा न्यू ईयर तक कभी भी आपके घर आ सकता है।

यहां पर 25 दिसंबर को क्रिसमस नहीं मनाते

लेबनान आर्मीनिया में क्रिसमस का ये त्योहार 6 जनवरी को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन इन देशों में नेशनल holiday भी होता है और यहां के लोग धूमधाम से इसे सेलिब्रेट करते हैं। अब आप इसे भले ही 25 दिसंबर की रात को मनाए लेकिन दुनिया के कई और देश भी ऐसे हैं जो इसे इसके बाद भी मनाते ही रहते हैं हां ये बात जरूर है कि उनके लिए क्रिसमस की खुशियां इसी दिन से शुरू हो जाती हैं। 

Orthodox क्रिसमस कब और कहां सेलिब्रेट होता है?

क्रिसमस का दिन सभी के लिए खास होता है लेकिन Orthodox क्रिसमस का सेलिब्रेशन और भी खास होता है। 7 जनवरी को हर साल जॉर्जिया, कजाकिस्तान, रशिया, सर्बिया, यूक्रेन जैसे देशों में क्रिसमस सेलिब्रेट किया जाता है। 

Coptic क्रिसमिस भी होता है सेलिब्रेट 

इजिप्ट, इथोपिया, इरीट्रिया जैसे देशों में Coptic स्टाइल में क्रिसमस सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन यहां के लोग खूब मस्ती करते हैं। पार्टी करते हैं और जमकर खाना खाते हैं।

अब तक अगर आप भी यही सोचती थी कि 25 दिसंबर के बाद आप सेंटा से wish नहीं मांग पाएंगी तो ऐसा नहीं है क्योंकि सेंटा अभी भी आपकी विश सुन सकते हैं। तो जल्दी से इन बाकी देशों की तरह आप भी अपने घर पर क्रिसमस ट्री यानि खुशियों वाला पेड़ लगाएं और अपनी wishes पूरी करें। 

Herzindagi की team की तरफ से आपको नया साल मुबारक हो Happy New Year

 

 

Credits 

Producer: Rohit Chavan 

Video Editor: Anand Sarpate

Disclaimer