भारत की मशहूर पहलवान बबीता फोगट और उनके पति विवेक सुहाग के घर में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। बबीता ने सोमवार, 11 जनवरी को बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के तुरंत बाद ही बबीता ने बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। तस्वीर में बबीता अपने पति विवेक और नवजात बच्चे के साथ बेहद खुश नज़र आ रही हैं। बच्चे की तस्वीर पोस्ट करते ही उसमें कमैंट्स आने शुरू हो गए और सभी ने उन्हें बधाई दी है। आइए देखें तस्वीरें।
बबीता फोगट और विवेक सुहाग दोनों एक पहलवान हैं और दोनों ने नवंबर 2019 में शादी की थी। बच्चे के जन्म से दोनों बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए बच्चे के जन्म की ख़ुशी जाहिर की है। विवेक ने ट्ववीट करते हुए कहा है कि वो वास्तव में बच्चे के जन्म से गर्व महसूस कर रहे हैं।
Meet our little angel he has arrived finally. We are really happy and proud of the blessing.🧿 Thanking God for everything! It's a day of great happiness for us as we introduce our baby boy👶🏻 to the world.💙 #myson#father#love#carepic.twitter.com/mpUyVUupY5
— Vivek Suhag (@SuhagVivek) January 11, 2021
इसे जरूर पढ़ें:अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर आई नन्ही परी
नवंबर में की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा
बबीता फोगट ने साल 2020 में नवंबर में ट्वीट करते हुए घोषणा की थी कि वो और उनके पति बहुत जल्द ही बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं और ये उनके लिए बेहद ख़ुशी का पल है। बबीता ने अपने ट्वीट में ये भी लिखा था कि वो काफी उत्साहित हैं और अपने जीवन में इस नए अध्याय की शुरुआत करने का इंतजार कर रही हैं। बबीता ने पिछले साल सोशल मीडिया पर अपनी और पति विवेक की तस्वीर के साथ ये पोस्ट किया था।
Every single moment that I spend being your wife, I realize how lucky I am to live such an amazing life. You are my happy place." You complete me❤️🧿
— Babita Phogat (@BabitaPhogat) November 21, 2020
“I’m excited & waiting to start this new chapter in my life”✨🤰👶🏻 pic.twitter.com/Y8IumPYji8
इसे जरूर पढ़ें:7 नहीं 8 फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधी बबीता फोगाट, बहन गीता फोगाट बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं
बच्चे के जन्म पर दी बधाई
बच्चे के जन्म पर बबीता फोगट को बधाई देने वालों में क्रिकेटर सुरेश रैना और बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल शामिल थे। इसके अलावा ट्वीट की देखते ही सभी ने बधाई देना शुरू कर दिया। उनकी बहन ऋतु फोगाट ने भी बबीता की तस्वीर बच्चे के साथ शेयर करते हुए बधाई देते हुए ट्वीट किया है।
Baby nephew #2 has arrived. Super excited for you @BabitaPhogat didi . Can't wait to meet and hug this little bundle of joy 🤗 #masilovepic.twitter.com/ozJWCEWEph
— Ritu phogat (@PhogatRitu) January 11, 2021
बबीता फोगट राष्ट्रमंडल खेलों 2014 में स्वर्ण पदक विजेता हैं और उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल 2010 और 2018 में रजत पदक जीते हैं। उनकी अन्य बहनें संगीता फोगट, गीता फोगट और रितु फोगट भी पहलवान हैं। गीता फोगट ने 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता था।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: twitter